Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

अगर सांप्रदायिकता के खिलाफ़ हम लड़ रहे हैं तो किसी तबके पर एहसान नहीं कर रहे

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 6, 2025
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
Ashok kumar Pandeyअशोक कुमार पांडेय

अफगानिस्तान का उदाहरण लेकर मित्रों का इरादा यह बताने का था कि मुस्लिम बहुल देशों में अन्य धर्म के लोग नहीं रह सकते. मेरी ट्रेनिंग अर्थशास्त्र और सांख्यिकी की है. हमें सिखाया जाता है कि कभी ऐसे सैंपल पर भरोसा न करो जो असामान्य हो.

अफगानिस्तान का इतिहास और वहां सोवियत-अमेरिकी तमाशों को जानने वाले जानते हैं कि 1980 के दशक में वहां के हालात क्या हुए और उनके चलते वहां से कितने ही हिन्दू-मुसलमानों-सिखों को पलायन करना पड़ा. अभी हाल की घटना के बाद वहां जो पलायन हुआ, उसमें मुसलमानों को देश छोड़कर भागते नहीं देखा आपने ?

You might also like

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

खैर, मैं कुछ सामान्य उदाहरण लेता हूं. मलेशिया में पिछले बीस सालों से हिंदुओं की संख्या लगभग 6.3 प्रतिशत (17,80000) है. 19% बौद्ध और 9 प्रतिशत ईसाई भी हैं और लगभग 2 प्रतिशत नास्तिक, 1,20000 सिख हैं.

UAE, बहरीन और कुवैत में रहने वाले हिंदुओं की संख्या लगभग 10% है तो क़तर में 15.9%. ओमान में साढ़े पाँच प्रतिशत जनसंख्या हिंदुओं की है तो टर्की, जॉर्डन और लेबनान में 0.1 प्रतिशत. पश्चिम एशिया में कुल हिंदुओं की संख्या है – 1,074,728,901. 1978 के बाद इन देशों में हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर कोई बड़ा सवाल सामने नहीं आया है.

पाकिस्तान में बांग्लादेश बनने के बाद एक बड़ी आबादी बांग्लादेश के हिस्से आई. इसके बाद बचे हिंदुओं की संख्या में 1951 से अब तक लगातार वृद्धि हुई है. 1951 में पाकिस्तान में 1.3% हिन्दू थे, अब 2.14%. बांग्लादेश में जरूर प्रतिशत घटा है और अब 8.5% हिन्दू हैं, जिसका एक बड़ा कारण वहां बीच के दौर में कट्टरपंथियों के दबाव के कारण बांग्लादेश से भारत में पलायन था. इस पलायन में भारी संख्या में मुसलमान भी बाहर गए. लेकिन इसके बावजूद हिंदुओं की कुल संख्या बढ़ी है. 1961 में वहां 9,379,669 हिन्दू थे और अब 12,730,651.

यह कहना बेवकूफी होगी कि अल्पसंख्यक होने के कारण उन्हें असुविधाएं नहीं झेलनी पड़तीं, लेकिन यह तो अब भारत के लिए भी नहीं कहा जा सकता. सिखों को तो ऑस्ट्रेलिया में भी झेलना पड़ा. योरप-अमेरिका भी इस मामले में एकदम बेदाग नहीं.

उदाहरण और दिए जा सकते हैं. विभाजन के समय जिस बड़ी संख्या में हिन्दू पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए भारत में, उसी संख्या में यहां से मुसलमानों को भी जाना पड़ा. दोनों को बराबर मात्रा में क्रूरता झेलनी पड़ी. एक को लक्षित कर दूसरे को कोसना ग़लत इतिहास दृष्टि होगी.

इतिहास में ही जाएंगे तो भारत में बौद्धों पर किये अत्याचार याद करने पड़ेंगे. राहुल सांकृत्यायन सहित कितने ही लोगों का मानना है कि ढेरों हिन्दू मंदिर बौद्ध मंदिरों को तोड़कर बनाए गए, यहां तक कि बद्रीनाथ भी. श्रीलंका में जाना पड़ेगा जहां अत्याचारी का धर्म अलग मिलेगा. उदाहरण जितने चाहेंगे, मिल जाएंगे अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के, बस बहुसंख्यकों और अल्पसंख्यकों के धर्म बदलते जाएंगे.

इतिहास में जाएंगे तो थोड़ा ठहर कर सोचना पड़ेगा कि मध्यकालीन बर्बरता के युग में 700 साल भारत पर शासन के बाद भी बाक़ी देश छोड़ दीजिए, दिल्ली तक मुस्लिम बहुल क्यों नहीं बन सकी ? अगर इस्लाम बाक़ियों को नहीं रहने देता, तो भारत में क्यों रहने दिया तलवार की असीम ताक़त के बावजूद ?

सवाल बस इतना है कि आपकी आस्था एक बहु-धार्मिक लोकतान्त्रिक देश में है या नहीं ? आप अफगानिस्तान का बदला भारत में लेना चाहते हैं या उससे यह सीख लेना चाहते हैं कि धार्मिक उन्माद किसी हंसते-खेलते देश को तबाह-ओ-बर्बाद कर सकता है.

जातीय-धार्मिक समूहों में धारणाएं बनती ही रही हैं दूसरों के खिलाफ़. मुसलमान हिंदुओं को गंदा मानते रहे हैं, हिन्दू मुसलमानों को. सफाई की अवधारणा ही अलग-अलग रही है. कल एक वामपंथी लेखक ने लिखा ‘बेशक मुसलमान अधिक कट्टर होते हैं.’

यह भी एक अवधारणा है जहां टोपी लुंगी कट्टर नज़र आती है लेकिन धोती तिलक सम्माननीय. सवर्णों के मन में दलितों-पिछड़ों को लेकर जो दुराग्रह हैं, वह कम हैं ? औरतों को तो सब कमतर मानते रहे हैं. ईसाइयों की कट्टरता किसी को दिखाई नहीं देती, लेकिन मध्यकाल में कम तबाही तो उन्होंने भी नहीं मचाई.

जहां गांधी को मार दिया गया धर्म बचाने के नाम पर और हत्यारों का महिमंडन करने वाली आतंक के आरोपी बहुमत से जीत कर आए, उसे नज़रअंदाज़ कर देना और दूसरों पर अंगुली उठाना कितना आसान है !

एक तरीक़ा है धर्मों से मुक्ति लेकिन यह दूर की कौड़ी लगती है. दूसरी युक्ति गांधी ने सुझाई थी- जो जहां बहुसंख्यक है, अल्पसंख्यकों को सुरक्षा दे. यह मुझे कारगर लगती है, बहुधार्मिक देशों में.

बैलेंस करना अच्छी बात है कभी-कभी. लेकिन बैलेंस करने के लिए ऐसे उदाहरण से ग़लत निष्कर्ष पर पहुंचना खतरनाक है. तथ्य और तर्क की जगह मन में बनी अवधारणा से बात करना रोचक हो सकता है, लेकिन है ग़लत.

एक चीज़ साफ़ रखनी चाहिए दिमाग में कि अगर सांप्रदायिकता के खिलाफ़ हम लड़ रहे हैं तो किसी तबके पर एहसान नहीं कर रहे, लेखक और नागरिक होने के नाते बस अपने फ़रायज़ निभा रहे हैं.

अगर मुसलमानों को लगता है कि मुग़ल काल में उनकी मौज़ थी तो वे ग़लतफ़हमी में हैं. अगर हिंदुओं को लगता है कि हिंदू राजाओं के दौर में उनकी मौज थी तो वे भी ग़लतफ़हमी में हैं. राजा के लिए साफ़ था, जो ख़िलाफ़ गया वह दुश्मन. ख़ुद सब महलों में रहते थे जनता का बड़ा हिस्सा झोपड़ों में.

धर्म का इस्तेमाल दोनों ने राजनीति के लिए किया वरना हिंदू राजा हिन्दू राजाओं से नहीं लड़ते और मुस्लिम मुस्लिम राजाओं से नहीं लड़ते. लोकतंत्र इस खेल से मुक्ति दिलाने के लिए आया था. इतिहास पढ़ने के लिए है, सीखने के लिए है. न दुहराने के लिए है और न बदला लेने के लिए.

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लॉग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लॉग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate

Previous Post

महान क्रांतिकारी और समाजवादी जोसेफ स्टालिन

Next Post

इंटरनेट वस्तुतः कम्युनिकेशन की महानतम ऊंचाई है

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

इंटरनेट वस्तुतः कम्युनिकेशन की महानतम ऊंचाई है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

वक्त आ गया है साथी…

April 21, 2023

द बैटल शिप

September 26, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.