Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

इराक में भारतीय मजदूरों की हत्याः जब भारत सरकार अपने ही नागरिक के बयान पर यकीन नहीं की

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 25, 2018
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

इराक में भारतीय मजदूरों की हत्या

इराक में 39 भारतीय मजदूरों की आईएसआईएस द्वारा की गई निर्ममतापूर्वक हत्या के एकमात्र चश्मदीद गवाह के बयान पर भारत की मोदी सरकार को यकीन नहीं हुआ. यह कोई पहला मामला नहीं है जब भारत की मोदी सरकार अपने ही नागरिकों और संस्थाओं पर यकीन नहीं की है. इससे पहले भी पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमलों की जांच भारतीय जांच एजेंसियों से कराने के बजाय आतंकी हमलों के सहभागी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जांच कराई थी. यह घटनाएं भारतीय नागरिक और भारतीय संस्थाओं पर मोदी सरकार की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करती है.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

दुनिया का शायद ही कोई देश होगा जहां की सरकार अपने नागरिकों और अपनी संस्थाओं के बजाय विदेशी नागरिकों और उसकी संस्थाओं पर ज्यादा यकीन करती हो. मौजूदा मामले में इराक के मोसुल शहर पर आईएसआईएस के कब्जे के बाद जून 2014 में 39 भारतीय मजदूरों को बंधक बनाने की खबर आई थी. इस बीच हरजीत सिंह आईएसआईएस के चंगुल से निकल भागने में सफल रहे थे. भारत आकर हरजीत मसीह ने दावा किया था कि “सभी 39 भारतीय मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.”

जिन 39 भारतीयों को आईएसआईएस के आतंकियों ने जून 2014 में अपहृत किया था, उनमें 22 लोग पंजाब के अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला और जालंधर से थे. केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह इन 39 भारतीयों की तलाश में मोसुल गए थे.

मंगलवार को विदेश मंत्री ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और कहा कि “इन सभी भारतीयों को आईएसआईएस ने ही मारा है.” सुषमा स्वराज के बयान के बाद कई परिवारवालों का कहना है कि “सरकार की ओर से उन्हें लगातार कहा जा रहा था कि वह जिंदा हैं.” पंजाब के जालंधर के देविंदर सिंह की पत्नी ने कहा कि “उनके पति 2011 में इराक गए थे, 15 जून 2014 को आखिरी बार उन्होंने अपने पति से बात की थी. हमें सरकार की ओर से कहा गया था कि वे जिंदा हैं.” विदेश मंत्रालय पिछले साल संसद में जोर देकर कहा था कि “वे जीवित हैं” लेकिन अब कहा जा रहा है कि “उनकी मौत हो गई.” परिवार जनों को इस प्रकार लंबे समय तक धोखे में रखना, एक अमानवीय अपराध से कम नहीं है.

जबकि इराक में 39 भारतीय मजदूरों के साथ अगवा किए जाने के बाद जून 2014 में आईएसआईएस के चंगुल से भागने में कामयाब रहने वाले पंजाब के काला अफगाना गांव निवासी हरजीत मसीह पिछले तीन वर्षों से कहते आ रहे हैं कि आईएसआईएस के आतंकवादियों ने सभी 39 भारतीयों की हत्या कर दी है, पर भारत सरकार ने कभी भी भरोसा नहीं जताया.

मसीह उन 40 भारतीय कामगारों में शामिल थे जिन्हें आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने अगवा किया था. मसीह ने कहा कि “उन्हें मेरी आंखों के सामने मार दिया गया और मैं इतने वर्षों से यह कहता रहा हूं. मुझे हैरानी होती है कि मैंने जो कहा था सरकार ने उसे माना क्यों नहीं ?”

घटना की जानकारी देते हुए मसीह ने कहा कि “भारतीय लोग वर्ष 2014 में इराक में एक फैक्ट्री में काम कर रहे थे. हमें आतंकवादियों ने अगवा कर लिया और कुछ दिनों तक बंधक बनाकर रखा. एक दिन उन्हें घुटने के बल बिठाया गया और आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दी. मैं खुशकिस्मत था कि बच गया हालांकि एक गोली मेरी जांघ पर लगी और मैं बेहोश हो गया. वह घायल अवस्था में आईएस के आतंकवादियों को किसी तरह चकमा देकर भारत लौटने में सफल रहा.”

इराक में 39 भारतीय मजदूरों की आईएसआईएस द्वारा की गई निर्मम हत्या और पूरे तीन साल तक मामले को जांच के नाम पर उलझाए रखना भारत सरकार के विदेश नीति की घोर विफलता और संवेदनहीनता ही नहीं बल्कि भ्रष्टाचार को भी दर्शाता है, जिसकी घोर आलोचना की जानी चाहिए.

ऐसे वक्त में हम सभी भारतीय मजदूरों के परिवार जनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं.

Previous Post

एफआरसीए, 2010 संशोधन विधेयक: भ्रष्टाचार पर भाजपा की ‘जीरो-टाॅलरेन्स’ नीति

Next Post

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

अधोपतन

August 30, 2021

निजी संपत्ति के संबंधों ने औरत को भी संपत्ति बना दिया. (निजी) सम्पत्ति संबंधों से निकलने में ही औरत की मुक्ति है

March 17, 2025

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.