Saturday, June 13, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

भारत अब बुर्जुआ क्रांति के लिए तैयार है ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
December 16, 2021
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भारत अब बुर्जुआ क्रांति के लिए तैयार है ?

Subrato Chatterjeeसुब्रतो चटर्जी

किसान आंदोलन की सापेक्षिक सफलता ने साबित किया है कि भारत अब बुर्जुआ क्रांति के लिए तैयार है. हमारे कम्युनिस्ट मित्र इस बात से सबक़ ले सकते हैं कि किसी भी देश या समाज में सर्वहारा की क्रांति कभी भी बुर्जुआ क्रांति के पहले नहीं होती. जिस रूसी क्रांति की बात वे करते हैं, वहाँ भी जारशाही के ख़िलाफ़ पहले बुर्जुआ क्रांति हुई थी.

You might also like

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

दरअसल, भारत में संविधान की स्थापना तथा नेहरू काल की मिश्रित अर्थव्यवस्था, जो कि ईंदिरा युग तक चली, के दौरान हम एक उदारवादी बुर्जुआ काल की तरफ़ ही बढ़ रहे थे, लेकिन इसमें एक समस्या थी. समस्या यह थी कि नेहरू, ईंदिरा के सामाजिक, राजनीतिक चेतना को देश ने विभिन्न क़ानूनों और प्रशासनिक पहलों द्वारा लागू होते हुए देखा, लेकिन समाज का एक बड़ा हिस्सा, जो कि अर्ध सामन्ती, अर्ध पूँजीवादी मानसिकता से ग्रसित था, इस परिवर्तन के लिए तैयार नहीं था.

नतीजा ये हुआ कि जातिवाद को तोड़ने की आरक्षण द्वारा कोशिश को दलित को घोड़ी चढ़ने पर गोली मार कर जवाब दिया गया. इसी तरह, ज़मींदारी उन्मूलन क़ानून को बेनामी जमीन रख कर पलीता लगा दिया गया और देश के नब्बे प्रतिशत किसान छोटे और मार्जिनल रह गए. भूमिहीन किसानों की एक बड़ी संख्या भी बनती रही.

ऐसे अनेकों उदाहरण हैं जिनसे पता चलता है कि सरकारी नीतियों और ज़मीनी हक़ीक़त के बीच फ़र्क़ गहराता गया. 90 के दशक में जब इस बुर्जुआ मॉडेल का पर्याय बाज़ार वाद में ढूँढा जाने लगा तो समाज की प्रतिक्रिया वादी शक्तियों को पहले लगा कि उन्मुक्त अर्थव्यवस्था से उनके पारंपरिक या निहित स्वार्थों को कोई हानि नहीं होगी. यही कारण है कि भारत का मध्यम वर्ग पूरी तरह से बाज़ारवाद के साथ खड़े मिला.

सिकुड़ती सरकारी खर्च और फैलती बाज़ार व्यवस्था इस मध्यम वर्ग के लिए कोई चिंता की बात नहीं थी. प्राईवेट स्कूलों और तकनीकी संस्थाओं में घूस (डोनेशन) दे कर अपने बच्चों को बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लखटकिया नौकर बनाना ही इनके जीवन का सार बन गया.

दूसरी तरफ़, भारत में एक विशाल ग्रामीण अर्थव्यवस्था है, जो कि कृषि पर आधारित है. किसान पारंपरिक समाज का अंग होने के साथ साथ भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी हैं. नये कृषि क़ानूनों ने इस यथास्थिति वाद पर सिर्फ़ दो धंधेबाज़ों के हक़ में हमला किया, और बात वहीं पर बिगड़ गई.

दो बेईमान गुजराती धंधेबाज़ों के बेशर्म दलाल सरकार ने भारतीय कृषि की अर्थव्यवस्था को बाज़ार के हवाले कर किसानों को सस्ते लेबर में बदलने की क्रिमिनल कोशिश की. किसानों ने इसका माकूल जवाब दिया.

किसान आंदोलन में बहुतेरे लोगों को गाँधीवादी सत्याग्रह की झलक दिखी. जो लोग देखना नहीं चाह रहे हैं वह ये है कि दरअसल आंदोलन का स्वरूप भले ही अहिंसक होने के नाते गाँधीवादी दिखा, लेकिन इसके पीछे कम्युनिस्ट लोगों की संगठनात्मक शक्ति का सबसे बड़ा रोल रहा. एक साल से ज़्यादा चले इस आंदोलन में पहली बार मार्क्स और गाँधी इतने क़रीब आए. यह इस आंदोलन का एक ऐसा वैचारिक पहलू है जिस पर आने वाले दिनों में और शोध होगा.

बहरहाल, मुद्दे की बात ये है कि, किसान आंदोलन ने संसद की महत्ता, जनोपयोगी पूंजीवाद, सड़क की ताक़त, लोकतंत्र में आंदोलन और वोट की शक्ति को पुनर्स्थापित करने में जो सफलता पाई है, वह मूलतः उन्हीं बुर्जुआ मूल्यों की पुनर्स्थापना है, जिनके लिए नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक लड़ते रहे.

प्रकारांतर में यह आंदोलन बाज़ारवाद के ख़िलाफ़ भी खड़ा हो गया, जिसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी. ग्लोबलाइज़ेशन, कम्युनिस्ट लोगों की नज़र में वैश्विक दास प्रथा का ही नव फासीवादी संस्करण रहा है. ज़ाहिर है कि स्वैच्छिक ग़ुलामों का भारतीय मध्यम वर्ग किसानों के साथ नहीं खड़ा मिला, जबकि किसान उनकी लड़ाई भी लड़ रहे थे.

उपसंहार में इतना ही कहना काफ़ी है कि किसान आंदोलन के रास्ते भारत में एक बुर्जुआ क्रांति की शुरुआत हुई है, जिसे पूरा करने की ज़िम्मेदारी कम्युनिस्ट लोगों की है. कोई भी जनक्रांति लोगों पर लादी नहीं जा सकती है, इसके लिए ज़मीन तैयार करनी पड़ती है. यह ज़मीन हमें ऐतिहासिक परिस्थितियाँ मुहैया करतीं हैं, और कोई नहीं.

जैसा कि मैं हमेशा कहता रहा हूँ कि हम क़ानूनी तौर प्रशासनिक रास्तों से वह सब हासिल नहीं कर सकते जो दूसरे समाजों ने ऐतिहासिक प्रक्रिया से हासिल किया है. अगर यूरोप के समाज को अंधराष्ट्रवाद से निकलने के लिए दो विश्वयुद्धों से गुजरना पड़ा तो मुज़फ़्फ़रनगर दंगों के दाग मिटाने के लिए किसान आंदोलन की ज़रूरत पड़ी.

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें] 

Previous Post

हिंदू धर्म : एक आधुनिक आविष्कार

Next Post

एसआईटी की रिपोर्ट : लखीमपुर खीरी में पांच लोगों की हत्या, दुर्घटना नहीं साज़िश थी

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

by ROHIT SHARMA
June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

by ROHIT SHARMA
June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

by ROHIT SHARMA
June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

by ROHIT SHARMA
June 4, 2026
Next Post

एसआईटी की रिपोर्ट : लखीमपुर खीरी में पांच लोगों की हत्या, दुर्घटना नहीं साज़िश थी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

भारतीय अखबारों की दुनिया का ‘पॉजिटिव न्यूज’

April 28, 2020

उत्तर प्रदेश की जनता को अयोग्य और आतंकवादी कहकर बदनाम करती भारत सरकार, भाजपा और उसका थिंक टैंक

February 21, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

June 10, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

June 12, 2026

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

June 12, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.