Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

जांच चल रही है

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 2, 2020
in कविताएं
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अदालत के आदेश पर
जांंच चल रही है
हत्या, या आत्महत्या ?
अगर ये हत्या है
तो मक्तूल के इर्द गिर्द खड़े
लोगों के सिवा
कौन कौन ज़िम्मेदार है

धुंए की दीवारों से बने
कमरे के अंदर
जांंच चल रही है

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

मृतक की आंंखों की जगह
यह जो खून में डूबा
एक गह्वर मुंंह बाएंं
कुछ कहना चाहता है
क्या मक्तूल जन्मांध था
या, कुणाल बना दिया गया
किसी राज्य की
चक्रवर्ती सम्राट बनने की इच्छा द्वारा
कहानियों में ही सही

जांंच चल रही है

मृतक को एक अजीब बीमारी थी
जो लाखों में किसी एक को होती है
उसके नाखूनों की जगह
खून के लाल थक्के उभरते थे,
ख़ासकर, जब मृतक की कटी हुई जीभ
बार बार पूछे जाने पर भी
बताती नहीं थी कि
पहाड़ के किस हिस्से के पीछे
छुपा बैठा है सूरज
अगली सुबह उगने के लिए

जांंच चल रही है

मृतक
जन्मांध था
जन्म से ही लूला, लंगड़ा
मूक वधिर था
और, गांंव जवार में
पागल के नाम से जाना जाता था

मक्तूल का घोंसला
तृष्णा नदी के पास था
बाढ़ से बचा हुआ
एक ठूंठ में खोह की तरह
जिस पर नज़र पड़ गई
उस बूढ़े सांंप की
जिसके चेहरे पर उग आए हैं
सफ़ेद बाल इन दिनों
क्या इस सांंप के डर से
मृतक दौड़ कर भागता हुआ
कटे बांस के जंगल में
अपनी गुदा के बल गिरा
और बिखर गई उसकी अंतड़ियां
क़ानून की फटी हुई मोटी मोटी
किताबों की तरह ?

जांंच चल रही है

उसके गले पर जो कटे का निशान है
कहीं पतंगबाज़ी के दौरान
चीनी धागे से तो कट कर नहीं बना
क्योंकि
जिनको हत्यारा माना गया है अब तक
उनकी गठरी से तो
भोथर छुरियांं ही बरामद होती रही हैं
अब तक
क्या यह पहली बार प्रयोग हुआ
या, यह मात्र एक संयोग है
क्योंकि उड़ते परिंदों को नहीं दिखते
उड़ते पतंगों के धागे

जांंच चल रही है

इधर
देर रात
भादो का आसमान
गूंज रहा है
कुकुर क्रंदन से
क्षुधा या काम

जांंच चल रही है

हत्यारे
अभी जांंचकर्ता के वेश में हैं
उनके चेहरे पर मास्क है
जांंच गृह के बाहर खड़ी
भीड़ के चेहरे पर भी मास्क है

बस मक़्तूल के चेहरे पर
मास्क नहीं है
क्या मृत्यु से भी ज़्यादा क़ीमती
कोई मास्क बना है

जांंच चल रही है

नतीजा आने तक एकदम चुप
शांतता कोर्ट चालू आहे

हत्या या आत्महत्या
जांंच चल रही है !!

  • सुब्रतो चटर्जी / 2.7.2020

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

प्रधानमंत्री का सम्बोधन और मध्यवर्ग का वैचारिक खोखलापन

Next Post

मां

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

मां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

मोदी सरकार अपनी प्राइवेट ट्रेन चलाने की असफल योजना को लगातार आगे बढ़ा रही है

November 18, 2021

कश्मीर में युवाओं के आतंक की ओर बढ़ते कदम, मोदी के नीतियों की विफलता

February 7, 2018

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.