Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

वित्त मंत्री अरुण जेटली का मूर्खतापूर्ण वक्तव्य

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
October 28, 2017
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वित्त मंत्री अरुण जेटली की मूर्खतापूर्ण वक्तव्य

भारत का वित्तमंत्री अरूण जेटली देश की अर्थव्यवस्था के बारे में एक बार फिर अपनी मूर्खता से देशवासियों से परिचित करा दिया. कैबिनेट की बैठक के बाद वित्तमंत्री अरूण जेटली प्रेस काॅम्फ्रेंस करते हुए कहते हैं कि ‘‘पिछले तीन सालों से भारत दुनिया की सबसे तेज गति से विकसित हो रही अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है. जब कुछ बड़े बदलाव आते हैं तो सीमित समय में उसके असर सामने आते हैं, लेकिन लम्बे समय में इसके फायदे सामने आते हैं लेकिन विस्तृत रूप से तय तय है कि देश की अर्थव्यवस्था की बुनियाद काफी मजबूत है.’’ अरूण जेटली की ही तरह प्रधानमंत्री मोदी भी देश की खराब अर्थव्यवस्था को लेकर जारी आशंकाओं और आलोचनाओं को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि ‘‘यह सब कुछ महज राजनीति से प्रेरित है और उसका अर्थव्यवस्था के बुनियादी कारणों से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है.’’

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

अरूण जेटली के अनुसार पिछले तीन सालों से भारत दुनिया की सबसे तेज गति से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था है. मानों तीन साल पहले भारत की स्थिति इसके बिल्कुल उलट थी. 30 अप्रैल, 2014 ई. के नवभारत टाईम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत की अर्थव्यवस्था ‘‘विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था’’ है. जिसकी जीडीपी भी 7.9 थी. आंकड़ों की लाख फर्जीवाड़े के बावजूद मोदी सरकार की आंकड़ें 5.7 तक आ टिकी है. हलांकि यशवंत सिन्हा -पूर्व वित्तमंत्री- के अनुसार वास्तविक आंकड़ा 3.5 के आसपास है.

नोटबन्दी जो तकरीबन 8.5 लाख करोड़ रूपया का महाघोटाला था, जो भारत के इतिहास में कभी नहीं सुना गया था. देश की आम जनता के मेहनत की पाई-पाई कमाई वसूल कर अंबानी-अदानी जैसे निजी कम्पनियों के लाखों करोड़ के कर्ज को माफ किया. लेकिन किसानों के भारी आन्दोलन और विरोध के वावजूद किसानों के कुछ हजार करोड़ रूपये के कर्ज को माफ नहीं किया. तर्क यह दिया गया कि इससे देश की अर्थव्यवस्था खराब हो जायेगी. भारत सरकार का यह शासक वर्ग भलीभांति जानता है कि देश के 80 करोड़ किसानों-मजदूरों-छोटे उद्यमियों से अगर 10000-10000 रूपया भी वसूला जाये तो तकरीबन 8 लाख करोड़ रूपया पल में खड़ा हो जायेगा. परन्तु, चंद काॅरपोरेट घरानों से कितना भी वसूला जाये तो भी इतना बड़ा धन नहीं बनाया जा सकता. इसलिए लूट का सबसे बड़ा मुनाफेवाला पर मुफीद और आसान शिकार इस देश के किसान-मजदूर और छोटे उद्यमी ही है, और अंबानी-अदानी जैसे चंद काॅरपोरेट घराना इस शासक वर्ग के लूट में सहज सहयोगी है, इसलिए दिवालियापन के कगार पर पहुंच चुके बैंकों के माध्यम से नोटबंदी जैसे काले कानून लागू कर देश की विशाल जनता का खून निचोड़ डाला. अब और ज्यादा निचोड़ने के लिए बैंकों के माध्यम से तरह-तरह के नियम-कायदों को लगा कर जनता से पैसे वसूल रही है. अब जब जनता के निचोड़े गये धन बैंकों में जमा हो चुके हैं तो फिर से काॅपोरेट घरानों के निजी हित में लिये गये कर्जों की माफी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. यह यों ही नहीं है कि देश की जनता जहां भूख से मर रही है वहीं केवल एक अंबानी घरानों की सम्पत्ति में पूरे 1 लाख करोड़ का ईजाफा हुआ है बांकि के 100 धन्नासेठों की दौलतों में भी 26 प्रतिशत का भारी ईजाफा हुआ है.

आंकड़ों पर ही भरोसा करें तो बैंकों की एनपीए (गैर निष्पादित आस्तियां) मार्च, 2015 में 2.75 लाख करोड़ रूपये थी जो नोटबंदी के बाद बढ़कर जून, 2017 में 7.33 लाख करोड़ रूपये हो गये. ये बढ़े हुए 4.58 लाख करोड़ की विशाल धनराशि को निजी काॅरपोरेट घरानों को बतौर कर्ज दी गई थी, जिसके मिलने के आसार बिल्कुल नहीं है, इसलिए अरूण जेटली ने 2.11 लाख करोड़ रूपये जनता के टैक्स के पैसों से जमा की गई सरकारी खजाने से निकाल कर दिवालिया होते बैंकों को दिया जायेगा और देश की जनता से और ज्यादा धन निचोड़ने के लिए नये-नये तरीके रोज आजमाये जा रहे हैं, ताकि देश के खाली होते खजाने को भरा जा सके. इसके साथ ही जनसुविधाओं में भारी कटौती किये जा रहे हैं. शिक्षा के क्षेत्र में कुल जीडीपी का 5 प्रतिशत के बजाय 2 प्रतिशत खर्च किये जा रहे हैं. इसे भी घटाने की योजनायें बन रही है. दवाई और उचित चिकित्सा के वगैर मरते लोगों की घटनायें बेहिसाब बढ़ रही है. भूख से लोग मर रहे हैं, मंहगाई रोज बढ़ रही है और देश के वित्त मंत्री अरूण जेटली इसे मजबूत अर्थव्यवस्था बताते हैं. तो वहीं उसके मंत्री इसे ही अच्छे दिन भी कहते हैं.

देश की आम जनता के साथ मजाक करने कर दौर यह कोई नया नहीं है. शासक वर्ग एक के बाद एक बारी-बारी से बदल-बदल कर आते हैं और देश की जनता का खिल्ली उड़ाते हुए लूटने के नये-नये तरीकों को अपनाते हैं. देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बताते हैं. जब दूसरे आते हैं तो देश की अर्थव्यस्था को बर्बाद बताते हुए पूर्ववर्ती सरकार पर दोष मढ़ते हुए लूट को और बारीक तरीके से जारी रखते हैं. परन्तु 2014 में सत्ता में आई नरेन्द्र मोदी की यह सरकार पूरे एशिया में सबसे ज्यादा भ्रष्ट साबित हो चुकी है. देश की जनता को लूटने के लिए खुल्लमखुल्ला अभियान चला रखा है. इसके साथ ही देश की लूटेरी कम्पनी अपनी लूट के माल को विदेशी बैंकों में पहुंचा रही है. माल्या ने तो लूट की सम्पत्ति के साथ देश छोड़कर ही भाग जाने का एक रिकार्ड बना रखा है, जिसका भारत सरकार बाल तक बांका नहीं कर पाई है, जबकि कुछ हजार या लाख रूपये के कर्ज में डुबे किसानों के घर तक को कुर्क कर उसे जेल में डालकर कर्ज लिये गये रकम से कई गुना ज्यादा राशि वसूल कर लेती है.

जेटली की ‘केटली’ में देश के चंद काॅरपोरेट घरानों की अर्थव्यवस्था है, जिसे वह मजबूत बता रहे हैं. स्वयं भाजपा जो विश्व की सर्वाधिक भ्रष्ट पार्टी है, सबसे ज्यादा धनवान बन चुकी है. उसके नेता, मंत्री, विधायक हजारों करोड़ डकार चुके हैं, एक मजबूत अर्थव्यवस्था को द्योतक है, जिसका प्रतिनिधित्व मोदी और उसके वित्तमंत्री जेटली कर रहे हैं. देश की विशाल जनता के लिए जेटली के ‘केटली’ में एक ही चीज है, वह है – भय और भूख !

Previous Post

आधार कार्ड की अनिवार्यता, निजता का हनन और ममता का विरोध

Next Post

अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक और मोदी की सरकारी तानाशाही

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक और मोदी की सरकारी तानाशाही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

मोदी का गुजरात मॉडल : हत्या, चोरी, आर्थिक अपराध कर देश से भाग जाना है

September 27, 2018

मोडानी यानी हिंदुत्व-कॉर्पोरेट गठजोड़ : अडानी समूह की संपत्ति जब्त कर उसका राष्ट्रीयकरण करो !

September 9, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.