Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

क्या हमारा सिस्टम एक धोखा है ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 17, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

क्या हमारा सिस्टम एक धोखा है ?

गुरूचरण सिंह

You might also like

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

  • राजनीतिबाज चाहे तो दो या तीन लोकसभा/विधानसभा क्षेत्रों से एक साथ चुनाव लड़ सकता है लेकिन एक नागरिक दो जगह पर वोट नहीं कर सकता, क्यों ?
  • किसी भी कारणवश आप जेल में बंद हैं तो वोट नहीं कर सकते लेकिन अपने दूसरे घर जेल में रहते हुए भी राजनीतिबाज वहीं से चुनाव लड़ सकता है, क्यों  ?
  • अपनी या किसी और की गलती से आप यदि जेल चले जाते हैं तो ताजिंदगी आपके लिए सरकारी नौकरी के दरवाजे बंद, लेकिन राजनीतिबाज चाहे जितनी भी बार हत्या या बलात्कार के मामले में जेल क्यों न गया हो, वह प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या राष्ट्रपति जो चाहे बन सकता है, क्यों ?
  • बैंक में मामूली-सी नौकरी पाने के लिए आपका ग्रेजुएट होना जरूरी है, लेकिन राजनीतिबाज अगर अंगूठा छाप भी हो तो भी भारत का वित्त मंत्री बन सकता है, क्यों ?
  • सेना में एक मामूली सिपाही की नौकरी पाने के लिए आपको डिग्री के साथ साथ 10 किलोमीटर दौड़ कर शारीरिक क्षमता भी दिखानी पड़ती है, लेकिन कोई भी अनपढ़-गंवार और लूला-लंगड़ा राजनीतिबाज जल, वायु और थल सेना का चीफ यानि रक्षा मंत्री बन सकता है, क्यों ?
  • जिसके पूरे खानदान में आज तक किसी ने स्कूल का मुंह नहीं देखा वह राजनीतिबाज देश का शिक्षामंत्री बन जाता है, क्यों ?
  • जिस राजनीतिबाज पर बीसियों आपराधिक केस चल रहे हों वही कथित नेता पुलिस विभाग का चीफ यानि गृह मंत्री बन सकता है, क्यों ?

अजीब से जिस सिस्टम में राजनीतिबाज और जनता, दोनों के लिए अलग अलग कानून हो, वह धोखा नहीं तो और क्या है ?

भत्तो में बढ़ोत्तरी पर दो खबरें

1. कल ही यह खबर आई कि महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोत्तरी की गई है. सुरसा की तरह मुंह पसारती महंगाई के दौर में राहत की हल्की-सी हवा का झौका. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट के फैसलों के बारे बताते हुए यह खबर दी. इसके साथ साथ यह भी जोड़ दिया सरकार सामाजिक न्याय के प्रति कितनी जागरूक है और यह कि इससे देश भर के एक करोड़ आठ लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को लाभ देने पर प्रतिवर्ष खजाने पर सालाना कितने करोड़ का बोझ पड़ेगा. बता दें कि यह स्थिति भी तब है जब केंद्रीय कर्मचारियों की संख्या में लगातार भारी कटौती की जा रही है. अकेले रेलवे में ही यह संख्या लगभग सोलह लाख से घटती हुई नौ लाख के करीब रह गई है. महंगाई भत्ता भी अब खजाने पर एक बोझ लगने लगा है. कार्पोरेट को दिया जाने वाला सालाना 1.46 लाख करोड़ तो छू मंतर करके हवा में पैदा कर लिया जाता है, खजाने पर बोझ थोड़े न पड़ता है !

2. पिछले साल इन्हीं दिनों सांसदों के भत्तों में लगभग 50-60 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी, पर कहीं भी किसी भी टीवी चैनल में यह खबर चर्चा का विषय नहीं बनी कि इससे देश पर कितना बोझ पड़ेगा. इसके अलावा संसद की पंचतारा कैंटीन में स्ट्रीट फूड़ से भी पांच गुना सस्ता मिलता सामान तो किसी खाते में है ही नहीं. काफी खोजबीन करने पर पता चला कि हर एक सांसद के भत्तों में इससे लगभग ₹6 लाख की वृद्धि हुई थी, जब कि 4% महंगाई भत्ता बढ़ने से प्रति कर्मचारी कै वेतन/पेंशन में केवल 4 से 8 हजार की वार्षिक वृद्धि हुई है. देखिए न कितना बोझ बढ़ा है !!! अकेले शाही फकीर की सुरक्षा पर ही 1.82 करोड़ का रोजाना खर्च हो जाता है और दंगा करवाने वाले कपिल मिश्रा को भी वाई प्लस सुरक्षा मिल जाती है तो सुरक्षा पर कितना खर्च होता होगा ? नहीं खर्च दिखता है केवल कर्मचारियों का !!

सरकारी कर्मचारी 30 से 32 वर्ष की संतोषजनक सेवा के उपरांत ही पेंशन का हकदार बनता है, जबकि केवल एक दिन के लिए विधायक/सांसद रहे व्यक्ति को पेंशन. ऐसी ही न्याय और पुलिस व्यवस्था की हालत है. आप ही कहिए दोहरे मापदंड और कानूनों वाला यह सिस्टम धोखा है या नहीं ?

Read Also –

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

सुप्रीम कोर्ट का जज अरुण मिश्रा पर गौतम नवलखा का हस्ताक्षर

Next Post

शक्ति की परिभाषा बदलते देर नहीं लगती

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

शक्ति की परिभाषा बदलते देर नहीं लगती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

युद्ध में निष्पक्ष कोई नहीं होता

October 1, 2021

छठ : धार्मिकता के लबादे के नीचे मांग-पत्रों की फेहरिस्त

October 25, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.