Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home लघुकथा

महाबली का महामुंह और गिलहरी

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
January 19, 2022
in लघुकथा
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
विष्णु नागर

महाबली का महामुंह हमेशा खुला रहता था. इसका कारण था. एक बाबा ने उससे कहा था कि बच्चा महाबली बनने की तेरी इच्छा एक न एक दिन जरूर पूरी होगी, मगर तुझे हर हाल में अपना मुंह हमेशा खुला रखना होगा और कम से कम 12 घंटे बड़बड़ करते रहना होगा, चाहे सुननेवाले तुझे खिसका हुआ मानें या झूठा मानें, बेईमान मानें. तूने ऐसा नहीं किया तो तू समझ ले कि तेरी हालत एक चूहे से भी बदतर हो जाएगी. हां तू 12 घंटे चुप रह सकता है मगर याद रख तुझे नींद में भी अपना मुंह खुला रखना होगा. मुंह बंद की तू बंद.

बोल मंजूर है तुझे ? क्षमता है तुझमें इतनी ? उसने कहा कि बाबा ये तो मेरे बांये हाथ का खेल है. मुंह खुला रखने और बकते रहने का मुझे जन्मजात अभ्यास है. रात में तो वैसे भी मेरा मुंह खुला रहता है. नींद जरा-सी खुली कि दीवार को भाषण देने लगता हू्ं और दीवार ताली बजाती है. मेरे मां-बाप, भाई-बहन मुझे पागल समझते हैं मगर मैं अपनी तपस्या से विचलित नहीं होता !

You might also like

कथाकार व उपन्यासकार कैलाश वनवासी का समकालीन कथा साहित्य में एक जरूरी हस्तक्षेप

UPSC में 301वां रैंक को लेकर जब आकांक्षा सिंह के सपने में आया ब्रह्मेश्वर सिंह

एन्काउंटर

समस्या यह थी कि वह जिन 12 घंटे चुप रहता था, उस दौरान दुर्घटना का खतरा बना रहता था. इसी दौरान एक दिन एक मच्छर उसके महामुंह में घुस गया. अब मच्छर को क्या पता कि यह महाबली का महामुंह है और यह खुला रहता है. मगर इसके आगे एक सूचनापट्ट लगा है कि इसमें घुसने की सजा मौत है. मच्छर में भी उतनी ही बुद्धि थी, जितनी कि महाबली में थी. खैर महाबली थोड़े से ‘दयालु’ भी थे. उन्होंने मुंह में से मच्छर को बाहर निकाला, उसके बाद उसे कड़ी सजा देते हुए मसल कर मार दिया.

अगले दिन महाबली की ‘दयालुता’ का लाभ उठाते हुए मुंह में मक्खी घुस गई. अब उसे लगा कि उसके खिलाफ षड़यंत्र किया जा रहा है. उसने मच्छर के खिलाफ दयालुता दिखाने की जो ‘गलती’ की थी, उसका मखौल उड़ाया जा रहा है. कल इस तरह तो उसके मुंह में चूहा घुस सकता है. उसकी टोह में फिर बिल्ली आ सकती है. इस सिलसिले को आज और अभी रोका नहीं गया तो आगे कुत्ता घुस सकता है, शेर और हाथी भी घुस सकते हैं.

खानपान के मामले में महाबली पूर्णतया शाकाहारी था, मगर उसने दांतों से पीसकर मक्खी की चटनी बना दी और उसे निगल लिया. घुसो और घुसो. आ गया मजा तुझे ! मेरा शाकाहार तुम सबको निगलने में बाधक नहीं बनेगा. मेरे मुंह में जो भी घुसेगा, उसका हश्र यही होगा.

उसके बाद महाबली ने अपने महामुंह को इतना अधिक खुला रखा कि शेर भी चाहे तो घुस जाए. अगले तीन दिन तक शेर क्या, मच्छर तक की हिम्मत नहीं हुई. महाबली खुश था कि उसका सिक्का जम चुका है. सब थर -थर कांपने लगे हैं. उसने मूंछों पर ताव दिया. तलवार के करतब दिखाए.

इधर काक्रोच के दिन पूरे हो चुके थे. उसकी बुद्धि भी महाबली की तरह उसके पैरों में थी. वह महाबली के महामुंह में घुस गया. महाबली को सबसे ज्यादा नफरत कॉक्रोच से थी. महाबली ने आव देखा न ताव, कॉक्रोच को सीधे निगलने की कोशिश की, मगर निगला नहीं गया ! उसे चबाना भी आसान नहीं था मगर महाबली इतना क्रुद्ध था कि उसे चबा कर ही माना. खयाल आया कि पेट में जाकर यह समस्या पैदा कर सकता है, उसने उसे थूक दिया. उसके बाद कहा – ‘और घुसेगा हरामखोर ? ले तेरा मैंने हमेशा के लिए निबटारा कर दिया.’

उसके बाद महाबली के महामुंह का स्वाद बिगड़ गया, पर उसने इसकी फिक्र नहीं की. उसे जीव-जंतुओं पर अपनी जीत का अहसास हुआ. उसने हा-हा करते हुए चेतावनी दी कि शेर भी अगर इसमें घुसा तो उसे भी कच्चा चबा जाऊंगा. मुझे शाकाहारी समझ कर जिसने भी ऐसी हरकत की, उसकी तो हड्डी भी नहीं छोड़ूंगा.

हाथी और शेर इससे डरे या नहीं, यह तो नहीं मालूम मगर अगले ही दिन महाबली के महामुंह में गिलहरी घुस गई. उधम मचाने लगी. कभी इधर भागे, कभी उधर. उसे महाबली का महामुंह भागने-दौड़ने की सबसे सुरक्षित जगह मालूम हुई.

गिलहरी को मारना महाबली के धर्म में पाप था, इसलिए उसने गिलहरी से निवेदन किया कि देख तू बाहर निकल जा. फिर धमकाया भी कि तू नहीं मानी तो तुझे कच्चा चबा जाऊंगा. नरम सी तो तू है. तू यह मत समझना मैं धरम की परवाह करूंगा. मैं महाबली हूं. धर्म मेरे हिसाब से मेरा मूड देख कर चलता है.

इसके बावजूद बेचारे महाबली की हालत गिलहरी ने पतली कर दी. अचानक महाबली के मुंह से निकला-बचाओ-बचाओ, मार डाला, मार डाला. अंदर कोई था नहीं मगर महाबली की चीख सुनकर एक बंदूकधारी और एक पिस्तौलधारी महाबली के कक्ष में अपने-अपने हथियार लिए घुस गए.

बंदूकधारी समझ गया कि माजरा क्या है. उसने बंदूक नीचे रखी और महाबली के मुंह में अपना हाथ डालकर गिलहरी को बाहर खींचने की पूरी कोशिश की. वह सफल नहीं हुआ. इससे पिस्तौलधारी का पारा चढ़ गया. महाबली के साथ ऐसी बदतमीजी ! उसने निशाना साध कर गिलहरी पर गोली चला दी.

गिलहरी का जो होना था, वह तो हुआ ही मगर गोली महाबली के मुंह म़े लगी. महाबली किसी तरह बच तो गया मगर वह महाबली नहीं रहा. महाबली अपने मुंह, अपनी जबान के कारण ही महाबली था.

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें]

Previous Post

असफल ब्रिटिश निजी रेल व्यवस्था का भारत में प्रयोग

Next Post

टेलीप्रॉम्प्टर प्रकरण : बिना स्क्रिप्ट के मोदी एक शब्द भी नहीं बोल सकते

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

लघुकथा

कथाकार व उपन्यासकार कैलाश वनवासी का समकालीन कथा साहित्य में एक जरूरी हस्तक्षेप

by ROHIT SHARMA
March 17, 2026
लघुकथा

UPSC में 301वां रैंक को लेकर जब आकांक्षा सिंह के सपने में आया ब्रह्मेश्वर सिंह

by ROHIT SHARMA
March 11, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

मैं रहूं न रहूं, पर लड़ाई ज़िंदा रहेगी : एक अपरिचय से परिचय तक की दहला देने वाली मुलाक़ात

by ROHIT SHARMA
February 7, 2026
Next Post

टेलीप्रॉम्प्टर प्रकरण : बिना स्क्रिप्ट के मोदी एक शब्द भी नहीं बोल सकते

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

साम्प्रदायिक और जातिवादी कचरे का वैचारिक स्रोत क्या है ?

April 26, 2019

विश्व बैंक ने की दुनिया में मंदी आने की घोषणा, क्या हम लोग इसका मतलब समझ पा रहे हैं ?

September 22, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.