Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

महामारी भाग – 1

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 20, 2021
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

महामारी भाग - 1

पं. किशन गोलछा जैन, ज्योतिष, वास्तु और तंत्र-मंत्र-यन्त्र विशेषज्ञ

हमारे देश की वर्तमान जनसंख्या लगभग 133 करोड़ है, जिसमें से 33 करोड़ की जनसंख्या 16 साल से कम उम्र की है. और अगर हालिया कोरोना महामारी के हालात पर नजर डाले तो स्पष्ट प्रतीत होता है कि 12 मई तक लगभग 30 करोड़ लोग (गैर सरकारी आंकड़ों के हिसाब से) संक्रमित हो चुके हैं. सरकारी आंकड़ों में ये संख्या ढाई करोड़ बतायी जाती है लेकिन असल स्थितियां बहुत भयावह हो चुकी है और सरकार या तो असली आंकड़े छुपा रही है या फिर सरकार के पास सही आंकड़े उपलब्ध ही नहीं है. (न्यूज चैनलों में डेली आंकड़े कम करके दिखाने शुरू हो चुके हैं, मगर असल में ये आंकड़े कम टेस्ट होने और लॉक-डाउन लगने की वजह से कम आ रहे हैं. अगर टेस्टिंग बढ़ाई जाये तो ये आंकड़े मेरे अंदेशे से मैच हो जायेंगे.)

You might also like

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

इसका गणित ऐसे समझिये कि 133 करोड़ की आबादी में 100 करोड़ की जनसंख्या 16 वर्ष से ऊपर की है और सारे लोग तो काम करते ही नहीं होंगे अर्थात इसमें बुजुर्ग, अपाहिज और घरेलु महिलायें भी शामिल हैं, जो किसी भी प्रकार से वर्किंग लेबल पर नहीं है. इन सबकी आबादी मिलाकर कम से कम 20 करोड़ तो होगी ही. तो बचे 80 करोड़. अब इन 80 करोड़ में 20 करोड़ की वो आबादी भी घटाइये जो 16 से 25 वर्षायु की है और छात्र है अर्थात वो भी कोई काम नहीं करते (हालांकि छात्र आंकड़ा इससे ज्यादा भी हो सकता है) और स्कूल कॉलेज बंद होने की वजह से घर पर ही हैं.

अब बचे 60 करोड़ लोग, तो इनमें से 30 करोड़ लोग ऐसे है जो निम्न और मध्यम-निम्न वर्गीय हैं और ऐसे रोजगारों में है जो हमेशा भीड़भाड़ युक्त ही रहते हैं, जैसे कल-कारखानों में, फैक्ट्रियों में, थडियों में, रेहड़ियों में, किराणा-परचून में और ऐसे कार्यों में सलंग्न रहते हैं. बाकी के 30 करोड़ में 25 करोड़ किसान-कृषि से जुड़े लोग है और शेष बचे सिर्फ 5 करोड़ लोग वो हैं, जो धनवान, शासन-प्रशासन, नेता या बड़े कारोबारों से जुड़े हैं. तो इन 60 करोड़ में 5 करोड़ और घटा देते हैं. बचे 55 करोड़ लोग.

सरकारी आंकड़ों में भले ही पेंच डालकर आंकड़े कम दिखाये जा रहे हो लेकिन मुझे स्पष्ट रूप से ये लगता है कि संक्रमण इसी 55 करोड़ लोगों की वजह से फ़ैला है और वर्तमान में कम से कम 25% लोग तो इनमें जरूर संक्रमित हो ही चुके होंगे. और अगर हरेक ने कम से कम एक और व्यक्ति को संक्रमित किया होगा तो भी ये संख्या लगभग 28 करोड़ होती है, जो मेरे अंदेशे के बहुत करीब है. सरकार आंकड़े छुपाकर भी अपना भय नहीं छुपा पा रही है और लॉक-डाउन के माध्यम से ये उजागर भी हो रहा है जो मेरे अंदेशे को बल देता है.

हमारी स्वास्थ्य सेवायें लचर है और प्रतिव्यक्ति के हिसाब से उपलब्ध भी नहीं है. अगर ऐसे में कम्युनिटी स्प्रेड होता है तो ये भीड़-भाड़ में रहने वाली 55 करोड़ की आबादी पूरी तरह ख़त्म हो जायेगी और साथ में इनकी ट्रीट से लेकर अंतिम संस्कार की व्यवस्था में लगे कम से कम 10 करोड़ लोग और इनकी वजह से ख़त्म हो जायेंगे, जो मेडिकल से लेकर प्रसाशन तक और पारिवारिक से लेकर श्मशान-कब्रिस्तान तक के लोग होंगे. (मैंने पूर्व में लिखा ही था कि अगर कम्युनिटी स्प्रेड हुआ तो भारत की लगभग आधी आबादी ख़त्म हो जायेगी).

जरा सोचकर देखिये कि इस आधी से ज्यादा आबादी को बचाने की जिम्मेदारी किसकी है ? सरकार की न ? तो सरकार कोरोना महामारी से इतनी बड़ी आबादी को बचाने के लिये संपूर्ण लॉक-डाउन की घोषणा कर उन्हें बचाने का आगाज क्यों नहीं कर रही है ? क्या देश की सत्ता के लिये ये आधे से ज्यादा कमाऊ आबादी कोई महत्त्व नहीं रखती ?

सरकार ये क्यों भूल रही है कि यही वो 55 करोड़ की आबादी है जो सबसे ज्यादा छोटे धन का रोटेशन करती है और सबसे ज्यादा चीज़ें खरीदती है, जिससे सरकार को टैक्स मिलता है. यही वो 55 करोड़ की आबादी है जो अनेकानेक कारणों से किराये के घरों में रहती है और इन लोगों के मकान किराये का गणित लगाया जाये तो तक़रीबन 30 खरब रूपये सिर्फ किराये के रूप में हर महीने खर्च करते हैं (लगभग 5000 रुपया महीना के हिसाब से). और इसी कारण वे अपने स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च नहीं कर पाते.

यही वो आबादी है जो हर महीने बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के नाम पर लगभग 10 खरब रूपये भी खर्च करती है लेकिन अपने संसाधनों और सुविधाओं के लिये धन नहीं जुटा पाती. यही वो आबादी है जो हर महीने ईएमआई की किस्त चुकाने के लिये बिना सुरक्षा उपकरणों के अत्यधिक रिस्क वाले काम भी ओवरटाइम तक करती है और जो मिले, जैसा मिले उसे खाकर चुपचाप बिना किसी से शिकायत किये सो जाती है ताकि दूसरे दिन फिर से वही रूटीन दोहरा सके.

इस आबादी में 50% अपनी झल्लाहट मिटाने और खीज निकालने के लिये शराब, गुटखों, अन्य नाशकारक वस्तुओं और स्मोक (बीड़ी-सिगरेट इत्यादि) में भी लगभग 10 खरब हर महीने खर्च करते हैं और सरकार इसी आबादी को सामूहिक रूप से मरने की कगार पर पहुंचा चुकी है. और ये भी भूल गयी कि देश की पूरी अर्थव्यवस्था इन्हीं 55 करोड़ लोगों पर टिकी है. इन्हीं 55 करोड़ लोगों पर सकल घरेलु उत्पाद और दूसरी सारी व्यवस्था भी टिकी हुई है. अर्थात देश की अर्थव्यवस्था का संपूर्ण आधार ही यही आबादी है.

अगर कम्युनिटी ट्रांसमिशन हुआ तो पिछले दो हजार सालों में होने वाली सामूहिक मौतों का ये सबसे बड़ा आंकड़ा होगा और देश की अर्थव्यवस्था तो छोड़िये पूरा देश फिर से ऐसे हालात में पहुंच जायेगा जिससे उबरने के लिये कई शताब्दियां लग जायेगी. (अति धनवान तो अपने धन के साथ देश छोड़कर अन्य देशों में जाकर बस जायेंगे लेकिन जो बचेंगे उन्हें खाने तक के वांदे हो जायेंगे. कृषि-उधोग-व्यापार सब ख़त्म हो जायेगा. देश इतने बड़े स्लो-डाउन का शिकार हो जायेगा कि बचे इंसान जंगलियों और आदिवासियों की तरह अराजक बिहेव करेंगे अर्थात सामाजिक व्यवस्था ख़त्म जायेगी इसीलिये मामले की भयानकता को समझिये.

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

वैक्सीन की अनुपलब्धता और उसकी अविश्वसनीयता

Next Post

महामारी भाग – 2

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

महामारी भाग - 2

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

अल-सल्वादोर के कम्युनिस्ट क्रांतिकारी कवि रोके दाल्तोन की छह कविताएं

July 23, 2022

यूक्रेन युद्ध : पक्षधरता और गुलामी के बीच डोलता भारतीय ‘बुद्धिजीवी’

September 17, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.