Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

देश भर के विश्वविद्यालयों में संघर्ष कर रहे साथियों के नाम

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
January 4, 2024
in कविताएं
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दुबले पतले सीधे-साधे
हमेशा करते क्रान्ति की बातें
ये बच्चे मुझे लगते हैं सबसे प्यारे
इन बच्चों को साथ चलते देखना
हमेशा हंसते और बोलते देखना
कितना अच्छा लगता है !

रात-दिन छात्रों से मिलते
उन्हें समझते और समझाते
पर्चे बांटते,
पोस्टर चिपकाते
छात्रों के हित के लिए
पूरे विश्वविद्यालय प्रशासन से टकराते
खुद जगते
सबको जगाते
देश दुनियां के संघर्षरत जनता के
खबरों से सबको अवगत कराते
ये कितने होनहार हैं लगते !

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

क्रान्ति का पाठ पढ़ते और पढ़ाते
छात्र-छात्राओं के लिए
पुलिस और गुण्डों से टकराते
नौकर और गुलाम बनाने वाले
इन शिक्षण संस्थानों मे छात्रों और
शिक्षको को क्रान्तिकारी बनाते
ये कितने गम्भीर हैं लगते !

सामंतों और शोषकों के संस्कृति को
तोड़ते अपनी संस्कृति खुद बनाते
जनता के दुःख-दर्द के गीत गाते
खुद उनके बीच जाते
उनके संघर्षों में कंधे से कंधा मिलाते
‘इंक़लाब जिन्दाबाद’ के नारे लगाते
ये कितने क्रान्तिकारी है लगते !

इन बच्चों का होना
भगत सिंह का होना है
उनके उम्मीदों और सपनों का
जिन्दा रहना है
इन्हीं बच्चों मे कोई बनेगा
लेनिन और माओ
और करेगा संघर्षरत जनता का नेतृत्व
ये सोच कर इन पर कितना गर्व होता है !

इन्ही बच्चों में
मै भी एक बच्चा हूं
जनता के संघर्षों,
सपनों और
उम्मीदों के गीत गाता हूं
और इनके साथ चलते हुए मर जाना चाहता हूं !

कभी ये सोच के भी
निराश हो जाता हूं कि
इन बच्चों के नही रहने पर
ये विश्वविद्यालय कितना सुना लगेगा
ये देश कितना सुना लगेगा
और ये दुनियां कितनी सुनी लगेगी

फिर हर जगह पसर रही
इस मुर्दा शान्ति को कौन भंग करेगा !
छात्रों और नौजवानों को
मजदूरों और किसानों के बीच
जाने को कौन कहेगा !

पर सच बात तो ये है कि
ये बच्चे आते-जाते रहेंगे
क्रान्ति के गीत गाते रहेंगे
याद दिलाते रहेंगे कि
जवानी का मतलब
किसी के प्यार में मरना
उसी में दिन-रात डुबे रहना और
टुटपुंजिया नौकरियों के लिए
खुद को बेचना नहीं होता है
जवानी का मतलब
बेहतर समाज के लिये
मर-मिटना होता है

  • विनोद शंकर

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

शैक्षणिक कुपोषण का शिकार गोबरपट्टी के अभिशप्त निवासी

Next Post

अकविता

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

अकविता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

पानी का अर्थशास्त्र

May 22, 2019

इंटरनेट वस्तुतः कम्युनिकेशन की महानतम ऊंचाई है

March 8, 2025

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.