Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

नेहरु का पत्नी प्रेम : ‘मैं उसे हद से ज्यादा चाहता था.’

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 16, 2023
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व को जानने का सबसे बेहतरीन तरीका है कि उस व्यक्ति का अपनी पत्नी के प्रति नजरिया को जानना. इस मामले में हमें भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू और वर्तमान (अंतिम, क्योंकि मोदी खुद को प्रधानमंत्री नहीं, राजा या सम्राट समझते हैं) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देखना चाहिए. पं. जवाहरलाल नेहरू जहां अपनी पत्नी के बारे में लिखते हैं कि वे अपनी पत्नी को हद से ज्यादा चाहते हैं, वहीं नरेन्द्र मोदी अपनी पत्नी को पत्नी तक मानने के लिए तैयार नहीं थे और सदैव खुद को अविवाहित बताते रहे.
इष लेख में ‘अविवाहित’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में कोई चर्चा नहीं है, क्योंकि वे खुद को अविवाहित बता कर अपनी पत्नी के प्रति अपना नजरिया पहले ही व्यक्त कर चुके हैं, जो बाद में उनके व्यक्तित्व का स्थाई हिस्सा बन चुका है. इसलिए यहां इस लेख में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी पं. जवाहर लाल नेहरू के नजरिया को ही व्यक्त किया गया है – सम्पादक
नेहरु का पत्नी प्रेम : 'मैं उसे हद से ज्यादा चाहता था.'
नेहरु का पत्नी प्रेम : ‘मैं उसे हद से ज्यादा चाहता था.’

जगदीश्वर चतुर्वेदी

व्यक्तित्व मूल्यांकन का आधार नैतिकता नहीं, नजरिया होना चाहिए. व्यक्ति के नजरिए और निजी जीवनशैली को जोड़कर देखना चाहिए. भारतीय परंपरा में नजरिए की उपेक्षा करके नैतिकता के आधार पर हमेशा सामंती और फासिस्ट ताकतें हमले करती रही हैं. ये ताकतें नेहरु को भी ऩिशाना बनाती रही हैं. नेहरु की आलोचना का कोई मुद्दा नहीं मिलता तो ये नैतिकता के ठेकेदार उनके निजी जीवन के मसलों पर हमले आरंभ कर देते हैं.

हमारे यहां फेसबुक से लेकर तमाम किस्म के किताबी संस्मरणों तक नेहरुजी की निजी जिंदगी के पहलुओं के विकृतिकरण की खूब कोशिशें होती रही हैं. नेहरु जैसे बड़े व्यक्तित्व को देखने–समझने के लिए अभी हमारे देश में खुलकर विमर्श करने की जरुरत है. नेहरु के निजी पहलुओं को नेहरु के नजरिए के साथ जोड़कर देखा जाना चाहिए. मुश्किल यह है कि नेहरु पर हमले करने वाले, पहलु नेहरु का चुनते हैं, और नजरिया अपना जोड़ देते हैं और इस तरह वे नेहरु की ‘कलंकगाथा’ निर्मित करते हैं. नेहरु के व्यक्तित्व और आचरण से हम आधुनिक मूल्यों और मानवतावादी नजरिए को लेकर बहुत कुछ सीख सकते हैं. इस प्रसंग में पहली शर्त है कि व्यक्ति के रुप में नेहरु के निजी विषयों पर लिखे-कहे पर विश्वास करें.

You might also like

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

नेहरु का समूचा व्यक्तित्व आधुनिक था. इसकी खूबी थी अन्य के जीवन में हस्तक्षेप न करना, अन्य का सम्मान करना और अन्य को समानता के नजरिए से देखना. आधुनिक होने की ये पूर्व शर्तें हैं. हमालोगों में मुश्किल यह है कि हमने आधुनिकता का अर्थ नए कपड़े, नए हाव-भाव, नए किस्म का घर, नया फर्नीचर, नई गाडी, नया घर मान लिया. आधुनिक होने का ये चीजें प्रमाण नहीं हैं. आधुनिक होने के लिए आधुनिक नजरिए का होना बेहद जरुरी है.

नेहरु इस अर्थ में आधुनिक थे कि उनके पास आलोचनात्मक विवेक था, विज्ञान और न्याय की कसौटी या वैज्ञानिक कसौटी पर चीजों, वस्तुओं, विचारों और व्यक्तियों के आचरण को वे परखकर देखते थे. उन्होंने स्वयं को वैज्ञानिक कसौटी पर खरा उतारने की भरसक कोशिश की. आधुनिक होने का अर्थ पुराने का विरोधी नहीं है, आधुनिक होने का अर्थ है विज्ञान और न्यायसम्मत नजरिए से लैस होना. अपने समूचे आचरण को विज्ञान और न्यायसम्मत बनाना. अन्य का सम्मान करना, मानवाधिकारों का सम्मान करना, उनको मानना. इस नजरिए से नेहरु के अपनी पत्नी के साथ संबंधों को ध्यान से देखें तो बेहतर होगा.

पंडित नेहरु अपनी पत्नी को बेहद प्यार करते थे और उस प्यार से उनको शक्ति मिलती थी. हिन्दी में जो लेखक-आलोचक इन दिनों आत्मकथाओं के नाम पर अल्लम-गल्लम लिख रहे हैं, वे नेहरु के आत्मकथा लेखन से बहुत कुछ सीख सकते हैं. नेहरु ने कमला के बारे में लिखा है –

‘कुछ थोड़ी सी तालीम के अलावा उसे कायदे से शिक्षा नहीं मिली थी. उसका दिमाग शिक्षा की पगडंडियों में से होकर नहीं गुजरा था. हमारे यहां वह एक भोली लड़की तरह आई और जाहिरा उसमें कोई ऐसी जटिलताएं नहीं थीं, जो आजकल आमतौर से मिलती हैं. चेहरा तो उसका लड़कियों–जैसा बराबर बना रहा, लेकिन जब वह सयानी होकर औरत हुई, तब उसकी आंखों में एक गहराई, एक ज्योति, आ गई और यह इस बात की सूचक थी कि इन शांत सरोवरों के पीछे तूफ़ान चल रहा है.

‘वह नई रोशनी की लड़कियों –जैसी न थी, न तो उसमें वे आदतें थीं, वह चंचल थी, फिर भी नए तरीकों में वह आसानी से घुल-मिल जाती थी. दर-असल वह एक हिंदुस्तानी और खासतौर पर कश्मीरी लड़की थी-चैतन्य और गर्वीली, बच्चों-जैसी और बड़ों–जैसी, बेवकूफ़ और चतुर. अजनबी लोगों से और उनसे, जिन्हें वह पसंद नहीं करती थी, वह संकोच करती थी; लेकिन जिन्हें वह जानती और पसंद करती थी, उनसे वह जी खोलकर मिलती और उनके सामने उसकी खुशी फूटी पड़ती थी. चाहे जो शख्स हो उसके बारे में झट से अपनी राय कायम कर लेती. यह राय उसकी हमेशा सही न होती, और न इन्साफ़ की नींव पर बनी होती, लेकिन अपनी इस सहज पसंद या विरोध पर वह दृढ़ रहती.

‘उसमें कपट नाम को न था. अगर वह किसी व्यक्ति को नापसंद करती और यह बात जाहिर हो जाती तो वह उसे छिपाने की कोशिश न करती. कोशिश भी करती तो शायद वह उसमें कामयाब न होती. मुझे ऐसे इन्सान कम मिले हैं. जिन्होंने मुझ पर अपनी साफ-दिली का वैसा प्रभाव डाला हो, जैसा उसने डाला था।.’ (हिदुस्तान की कहानी, पृ. 49-50)’

इस समूचे उद्धरण में जो चीज समझने की है वह ध्यान में रखें तो आत्मकथाओं के बारे में, उनमें आए चरित्रों के बारे में सही नजरिया बना सकते हैं. मसलन्, आत्मकथा में देखें कि चरित्रों की राय ‘इन्साफ़ की नींव पर’ आधारित है या नहीं ? व्यक्तित्व की आंतरिक बुनाबट किस तरह की है ? उसमें छल और निष्कपट भावबोध की क्या भूमिका है ? नेहरु के इस बयान से एक बात और साफ होती है कि कमला को वे बेइंतिहा प्यार करते थे. इस प्यार की अभिव्यक्ति में वे अपने मन की उन तमाम बातों को स्पष्ट ढ़ंग से कहते हैं जो वे कमला के बारे में महसूस करते थे.

उन्होंने आत्मालोचना करते हुए लिखा –

‘मैंने अपने ब्याह के शुरु के सालों का ख़याल किया, जबकि बावजूद इस बात के कि मैं उसे हद से ज्यादा चाहता था, मैं करीब-करीब उसे भूल गया था, और उसे उस संग से वंचित रखता था, जिसका उसे हक़ था, क्योंकि उस वक्त उस मक़सद को पूरा करने में लगा रहता था, जिसे मैंने अपनाया था.’

उन्होंने आगे लिखा –

‘जब-जब और धंधों से निपटकर उसके पास आता, तो मुझे ऐसा अनुभव होता कि किसी सुरक्षित बंदरगाह में पहुंच गया हूं. अगर घर से कई दिनों के लिए बाहर रहता तो उसका ध्यान करके मेरे मन को शांति मिलती और मैं बेचैनी के साथ घर लौटने की राह देखता. अगर वह मुझे ढ़ाढ़स और साहस देने के लिए न होती और मेरे थके मन और शरीर को नया जीवन न देती रहती, तो भला मैं कर ही क्या पाता ?’

नेहरु के इन शब्दों में साफ कहा कि –

‘मैं उसे हद से ज्यादा चाहता था.’

कमला के व्यक्तित्व के बारे में नेहरु ने लिखा –

‘वह जो कुछ मुझे दे सकती थी, उसे मैंने उससे ले लिया था. इसके बदले में इन शुरु के दिनों में मैंने उसे क्या दिया ? जाहिरा तौर पर मैं नाकामयाब रहा, और मुमकिन है कि उन दिनों की गहरी छाप उस पर हमेशा बनी रही हो. वह इतनी गर्वीली और संवेदनशील थी कि मुझसे मदद मांगना नहीं चाहती थी, अगरचे जो मदद मैं उसे दे सकता था, वह दूसरा नहीं दे सकता था. वह राष्ट्रीय लड़ाई में अपना अलग हिस्सा लेना चाहती थी; महज़ दूसरे के आसरे रहकर या अपने पति की परछाईं बनकर वह नहीं रहना चाहती थी. वह चाहती थी कि दुनिया की निगाहों में ही नहीं, बल्कि अपनी निगाहों में वह खरी उतरे.’

नेहरु ने रवीन्द्रनाथ टैगोर के नाटक की चित्रा को उद्धृत करते हुए लिखा –

‘मैं चित्रा हूं, देवी नहीं हूं कि मेरी पूजा की जाय. अगर तुम खतरे और साहस के रास्ते में मुझे अपने साथ रखना मंज़ूर करते हो, अगर तुम अपनी जिन्दगी के बड़े कामों में मुझे हिस्सा लेने की इजाजत देते हो, तो तुम मेरी असली आत्मा को पहचानोगे.’ नेहरु जी ने लिखा यह बात कमला ने ‘शब्दों में नहीं कही, धीरे-धीरे यह संदेश मैं उसकी आंखों में पढ़ पाया.’

नेहरुजी का कमला के बारे में मानना था –

‘मेरे लिए वह हिन्दुस्तान की महिलाओं, बल्कि स्त्री-मात्र की प्रतीक बन गयी.’

Read Also –

नेहरू को सलीब पर टांग दिया है और गिद्ध उनका मांस नोच रहा है
नेशनल कीचड़ ब्रांड कमल
नेहरु द्वेष की कुंठा से पीड़ित ‘मारवाड़ी समाजवाद’ ने लोहिया को फासिस्ट तक पहुंचा दिया
हैप्पी मैरिज एनिवर्सरी राजीव की सोनिया…

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

मोदी सरकार की फासीवादी सत्ता के खिलाफ महागठबंधन का एकजुटता अभियान

Next Post

‘विधि आयोग’ की सिफारिशी घोर दमनकारी और गुलामी की ज़िल्लत के प्रतीक देशद्रोह क़ानून को रद्द करो !

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

by ROHIT SHARMA
June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

by ROHIT SHARMA
May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

by ROHIT SHARMA
May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

‘विधि आयोग’ की सिफारिशी घोर दमनकारी और गुलामी की ज़िल्लत के प्रतीक देशद्रोह क़ानून को रद्द करो !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

नया भारत और नई चुनौतियां : मोदी को हर पल नंगा करो, जनता को जगाओ

June 6, 2022

सुप्रीम कोर्ट को बंद कर देना चाहिए ?

November 18, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.