Monday, September 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

मोदी की गुंडागर्दी नोटबंदी, जीएसटी, लॉकडाऊन से तबाह आत्महत्या करते लोग

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
August 31, 2022
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
मोदी की गुंडागर्दी नोटबंदी, जीएसटी, लॉकडाऊन से तबाह आत्महत्या करते लोग
मोदी की गुंडागर्दी नोटबंदी, जीएसटी, लॉकडाऊन से तबाह आत्महत्या करते लोग
girish malviyaगिरीश मालवीय

2021 में देश में आत्महत्या करने वाला हर चौथा व्यक्ति दिहाड़ी मजदूर था, यह चौकाने वाला खुलासा कल NCRB द्वारा दिए गए आंकड़ों से हुआ है. ये आंकड़े बताते हैं कि 2021 में 1,18,979 पुरुषों ने आत्महत्या की, जिनमें से 37,751 दिहाड़ी मजदूर, 18,803 स्वरोजगार से जुड़े लोग और 11,724 बेरोजगार शामिल थे.

स्वतंत्र रूप से सोचने वाला हर व्यक्ति जानता था कि नोटबंदी और बेहद जल्दबाजी में लाई गई जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा, रही सही कसर मूर्खता पूर्ण ढंग से किए गए तीन महीनों के लॉकडाउन ने पूरी कर दी, इसका नतीजा नीचे आपके सामने है.

You might also like

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

नोटबंदी के बाद हर क्षेत्र में अनायास आई मंदी से सब कुछ बिगड़ गया. इकनॉमी ट्रैक से उतर गई. कल-कारखाने ठप्प होने से लाखों लोग उस दौरान बेरोजगार हो गए हैं, हर छोटी बड़ी दुकान, छोटे और मध्यम श्रेणी के उद्योग धंधों के व्यापार में 60 प्रतिशत की कमी आई.

नोटबंदी से ही हालात खराब होना शुरू हो गए थे. भावी आशंकाओं को देखते हुये छोटी-बड़ी सभी उत्पादक ईकाइयां, आई. टी. कम्पनियां यथासंभव मजदूर एवं कर्मचारी कम करने की योजनाएं बनाने लगे. औद्योगिक जगत भी कम उत्पादन, छंटनी और तालाबंदी का शिकार हुआ और कोराना के बाद किए गए लॉकडाउन से करोड़ों मजदूर शहर छोड़कर गांवों की ओर लौटने को मजबूर हुए हैं, जहां पहले से ही काम की तंगी थी.

नतीजा ये हुआ कि दिहाड़ी मजदूरों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई. जो कहीं नौकरी कर रहे थे वे या तो बेरोजगार हुए या दिहाड़ी मजदूर बने, उनके लिए भी जीवन यापन करना बेहद मुश्किल हो गया. अब आते हैं इस डेटा के एक और महत्वपूर्ण पहलू पर. 2021 में 18 हजार, 803 स्वरोजगार से जुड़े लोगों ने आत्महत्या की है.

दरअसल नोटबंदी, जीएसटी और लॉकडाउन का सम्मिलित असर संगठित क्षेत्र पर न पड़कर असंगठित क्षेत्र, किसानों और व्यापारियों और छोटे मझौले काम धंधों पर पड़ा. नोटबंदी के बाद जीएसटी से असंगठित क्षेत्र को बहुत बड़ा धक्का लगा था. आपको याद तो नहीं होगा इसलिए आपको याद दिला देता हूं कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में कारोबारी प्रकाश पांडे ने सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में मोदी सरकार के नोटबंदी और जीएसटी से परेशान होकर जहर खा लिया था. यह लॉकडाउन के पहले की घटना है.

प्रकाश पांडे ने कंपनी से तीन ट्रक फाइनेंस करवाए थे, जो उसने हल्द्वानी में गोला खनन और अन्य कामों में लगाए थे. वर्ष 2016 के बरसात, खनन पर रोक और नोटबंदी से कारोबार में भारी घाटा हुआ, जिस कारण वह अगस्त 2016 से ट्रकों की किश्त नहीं दे पाया. वीडियो में प्रकाश पांडे ने ये भी कहा कि वह पिछले छह माह से अपनी दो बच्चों की स्कूल फीस भी नहीं दे पा रहा था. जो लोग जैसे तैसे नोटबंदी और जीएसटी से उबरे, उनके लिए कोराना लॉकडाउन काल बनकर आया.

नोट बंदी को छह साल पूरे होने वाले हैं, न कहीं काला धन पकड़ाया है, न बड़े धन्ना सेठों पर कार्यवाही हुई है. यानी खाया पिया कुछ नहीं और गिलास फोड़ा बारह आना. ऐसे मूर्खतापूर्ण कार्य करने के बावजूद प्रोपेगंडा के शिकार लोग आपको वोट तो अवश्य दे रहे हैं मोदी जी, लेकिन इतिहास आपको कभी माफ नहीं करेगा.

Read Also –

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी का इतिहास, 1925-1967

Next Post

विश्वगुरु बनने की खुशी में आत्महत्या करते दिहाड़ी मजदूर, 8 साल से मार खाती बंधुआ गुलाम सुनीता

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

by ROHIT SHARMA
September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

by ROHIT SHARMA
August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

by ROHIT SHARMA
August 27, 2026
Next Post

विश्वगुरु बनने की खुशी में आत्महत्या करते दिहाड़ी मजदूर, 8 साल से मार खाती बंधुआ गुलाम सुनीता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

अंधविश्वासों के खिलाफ जागरूकता बेहद जरूरी है

August 23, 2024

हिंदू पिता के मुस्लिम बेटे

January 15, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

August 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

प्रशांत बोस उर्फ किशन दा के बारे में संक्षिप्त जानकारी

August 26, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.