Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

काला गुब्बारा उड़ाकर झारखंड की जनता ने किया अमित शाह के 2024 के चुनावी अभियान का प्रतिरोध

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
January 10, 2023
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
काला गुब्बारा उड़ाकर झारखंड की जनता ने किया अमित शाह के 2024 के चुनावी अभियान का प्रतिरोध
काला गुब्बारा उड़ाकर झारखंड की जनता ने किया अमित शाह के 2024 के चुनावी अभियान का प्रतिरोध

2024 की लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा के गृहमंत्री अमित शाह ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत अभी से ही कर दिया है. और इसकी शुरुआत उसने आदिवासी बहुल इलाका झारखंड के चायबासा से किया है, जिसका झारखण्ड की जनता की ओर से जबरदस्त विरोध हुआ. इस विरोध का सबसे जबरदस्त पहलू रहा हवा में छोड़ा गया काला गुब्बारा था, जिसने मोदी-शाह के काली आतंक (रोड और फौजी कैम्प) के खिलाफ शानदार प्रतिरोध दर्ज किया. जॉन सम्ब्रुई ने टि्वट कर बताया कि

‘आज (7 जनवरी) अमित साह के चाईबासा आने का विरोध काला बैलून उड़ा कर किया जाता है. विजय संकल्प लेने से पहले गृह मंत्री अमित शाह आदिवासियों पर डंडे और गोली चलवाना बंद करे. (झारखंड की जनता) आज याद दिलाना चाहती है कि चाईबासा समेत अन्य ज़िलों में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार आदिवासी-वंचितों पर हिंसा व दमन किया किया जा रहा है.

‘ज़िला के चिरियाबेड़ा में जून 2020 और दिसम्बर 2022 में सुरक्षा बलों द्वारा आदिवासियों पर व्यापक हिंसा की गयी. आज तक किसी के विरुद्ध कार्यवाई नहीं हुई. अनेक निर्दोष आदिवासी-वंचितों के विरुद्ध फ़र्ज़ी मामले दर्ज किए जा रहे हैं. गावों में डर का माहौल है.

‘बिना ग्राम सभा की सहमति के सुरक्षा बलों के कैंप को जबरन स्थापित किया जा रहा है. यह पांचवी अनुसूची और पेसा का स्पष्ट उल्लंघन है. आदिवासियों पर डंडे और गोली चलाके उनके जंगल, ज़मीन और खनिज पर कब्ज़ा करने की मंशा को लोग अच्छे से समझ रहे हैं.’

आज अमित साह के चाईबासा आने का विरोध काला बैलून उड़ा कर किया जाता है ।*विजय संकल्प लेने से पहले गृह मंत्री अमित शाह आदिवासियों पर डंडे और गोली चलवाना बंद करे*
आज याद दिलाना चाहती है कि चाईबासा समेत अन्य ज़िलों में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार आदिवासी-वंचितों पर हिंसा व दमन किया pic.twitter.com/xlOenVLNdx

— JOHN SUMBRUI (@JSumbrui) January 7, 2023

देश के नाम पर केन्द्र की सत्ता पर काबिज भाजपा की मोदी सरकार देश को दीमक की तरह खोखला कर रही है. इसका एकमात्र देश को बेचना है और इसके लिए इसे सत्ता के तमाम निकायों पर जमे रहना है. इसके लिए एक ओर तो यह संविधान द्वारा निर्धारित चुनाव की बाध्यता को खत्म करने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगाये हुए है, लेकिन जब तक वह चुनावी बाध्यताओं को खत्म नहीं कर लेता तबतक उसके लिए ऐन-केन-प्रकारेण चुनाव में जीत हासिल करना उसकी प्राथमिकता है.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

यही कारण है कि भाजपा के केवल नेता और कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि उसकी केन्द्र सरकार, मंत्री, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री तक सालों भर चौबीस घंटे चुनाव की तैयारी में जी-जान से जुटा रहता है. चुनाव आयोग जैसी स्वायत्त संस्था का यही कर्तव्य निर्धारित किया गया है कि जैसे भी हो भाजपा की जीत सुनिश्चित की जाये. अगर कभी चुनाव से फुर्सत मिल जाता है तब वह विरोधी पार्टियों की सरकार को गिराने और खुद की सरकार बनाने के तिकरम में रहता है. ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग, सुप्रीम कोर्ट, पुलिसिया महकमाओं के लिए यही कार्यभार इसने निर्धारित किया है.

अभी-अभी सम्पन्न गुजरात चुनाव में चुनाव आयोग के खुला तमाशा के बीच दर्ज भाजपा की ‘जीत’ के अगले ही दिन 2024 के चुनाव की तैयारी में यह सम्पूर्ण महकमा जुट गया है. इसके साथ ही निकटवर्ती राज्यों में होने वाले चुनावों का दौड़ा भी शुरु हो गया है. इसी क्रम में भाजपा (देश नहीं) के गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड के चुनाव अभियान में दो दिन पहले एक सभा को सम्बोधित किया है. विदित हो कि झारखंड की सोरेन सरकार को अपने पालतू कुत्ते सीबीआई, ईडी, सुप्रीम कोर्ट के लाख प्रयास के बाद भी जब सोरेन सरकार न तो बिकी और न ही गिरी, तब जाकर यह चुनावी अभियान शुरु किया गया है.

झारखंड के चायबासा में ‘उड़न खटोला’ से पहुंचे अमित शाह अपने धस साल के तमाशाई कार्यकाल को भुलाते हुए सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप तो लगाये लेकिन देशभर में जगह-जगह लोगों के उजाड़े जा रहे आशियाना और लोगों के विरोध को कुचलने के लिए स्थापित किये जा रहे पुलिसिया कैम्प के बारे में ऐक शब्द भी कहने के बजाय उसने इसकी वैधता स्थापित करने की कोशिश की, मानो लोगों का घर उजाड़ना और पुलिस कैम्प लगाकर आदिवासियों की हत्या करना भाजपा सरकार की रणनीति का हिस्सा हो. और इसे वैधता प्रदान करने के लिए एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्म को मोहरा बनाया.

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

छत्तीसगढ़ : आदिवासियों के शांतिपूर्ण आन्दोलन पर फिर हुआ पुलिसिया हमला

Next Post

विश्व हिंदी दिवस : आरएसएस-मोदी गैंग ने हिंदी को प्रतिक्रियावादी और गाली की भाषा बनाया है

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

विश्व हिंदी दिवस : आरएसएस-मोदी गैंग ने हिंदी को प्रतिक्रियावादी और गाली की भाषा बनाया है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

भाजपा नेता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय का पीएम मोदी को पत्र

January 22, 2019

हिन्दू ब्रेन वाशिंग और हिन्दू बोट बैंक की राजनीति

July 29, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.