Saturday, June 13, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home लघुकथा

देश सेवा

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
November 15, 2024
in लघुकथा
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

किसी देश में दो नेता रहते थे. एक बड़ा नेता था और एक छोटा नेता था. दोनों में बड़ा प्रेम था. दोनों मिलकर देश सेवा करते थे. फिर पता नहीं क्या हुआ कि छोटा नेता, बड़े नेता से छिपा कर अकेले देश सेवा करने लगा.

बहुत दिनों तक यह बात बड़े नेता को पता नहीं चली लेकिन एक दिन यह मालूम हो गया कि छोटा नेता अलग से देश सेवा कर रहा है.
बड़ा नेता बहुत नाराज हो गया. उसने छोटे नेता को बुलाकर कहा – ‘अकेले देश सेवा करने की तुम्हारी हिम्मत कैसे पड़ी ?’

You might also like

कथाकार व उपन्यासकार कैलाश वनवासी का समकालीन कथा साहित्य में एक जरूरी हस्तक्षेप

UPSC में 301वां रैंक को लेकर जब आकांक्षा सिंह के सपने में आया ब्रह्मेश्वर सिंह

एन्काउंटर

छोटे नेता ने कहा, ‘देश सेवा मेरा धर्म है.’

बड़े नेता ने कहा, ‘मैंने तुम्हें उंगली पड़कर देश सेवा करना सिखाया है और अब तुम मुझ ही को धोखा दे रहे हो ?’

छोटे नेता ने कहा, ‘देश सेवा कर रहा हूं धोखा नहीं दे रहा…’.

बड़े नेता ने कहा, ‘तुम एहसान फरामोश हो… जिसने तुम्हारे ऊपर एहसान किया है… जिस पेड़ की छाया में तुम जवान हुए उसी को काट रहे हो.’

यह सुनकर छोटे नेता को भी गुस्सा आ गया और उसने कहा, ‘मैंने आपसे ज्यादा देश सेवा की है. लेकिन आपने कभी मुझे मान्यता नहीं दी…सारा क्रेडिट खुद ले लिया… स्वार्थी तो आप हैं…’.

इस बात पर बड़े नेता ने छोटे नेता को धक्का दिया.

छोटा नेता भी बड़े नेता से भिड़ गया. दोनों के बीच मुक्के चलने लगे. फिर दोनों ने एक दूसरे के कपड़े फाड़ दिए. फिर जूते चले. उसके बाद कुर्सियां चलीं.

दोनों घायल हो गए. दोनों को अस्पताल लाया गया.

यह वही अस्पताल था, जहां दोनों ने देश सेवा की थी.

दोनों को आईसीयू में डाल दिया गया. लेकिन दोनों बच नहीं पाए क्योंकि अस्पताल में सब कुछ था, ऑक्सीजन नहीं थी.

  • असगर वजाहत

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
G-Pay
G-Pay
Previous Post

‘अक्साई चिन कभी भी भारत का हिस्सा नहीं था’ – ब्रिगेडियर. बी.एल. पूनिया (सेवानिवृत्त)

Next Post

बिजली का निजीकरण : जनता के शोषण, उत्पीड़न का नया हथकण्डा

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

लघुकथा

कथाकार व उपन्यासकार कैलाश वनवासी का समकालीन कथा साहित्य में एक जरूरी हस्तक्षेप

by ROHIT SHARMA
March 17, 2026
लघुकथा

UPSC में 301वां रैंक को लेकर जब आकांक्षा सिंह के सपने में आया ब्रह्मेश्वर सिंह

by ROHIT SHARMA
March 11, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

मैं रहूं न रहूं, पर लड़ाई ज़िंदा रहेगी : एक अपरिचय से परिचय तक की दहला देने वाली मुलाक़ात

by ROHIT SHARMA
February 7, 2026
Next Post

बिजली का निजीकरण : जनता के शोषण, उत्पीड़न का नया हथकण्डा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

‘The Last War’ : भारत 10 दिनों में चीन से युद्ध हार सकता है

December 20, 2022

तिनक धिन

November 24, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

June 10, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

June 12, 2026

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

June 12, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.