Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

वो ढूंढ लेती है अपने हिस्से के उजाले

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
September 29, 2024
in कविताएं
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
वो ढूंढ लेती है अपने हिस्से के उजाले
वो ढूंढ लेती है अपने हिस्से के उजाले

उजाले भी बहुत हैं वहां
वो ढूंढ लेती है अपने हिस्से के उजाले
घर के काम को जल्द से निपटा कर
पति और बच्चों को खिला पिला कर
स्कूल, ऑफ़िस भेजने के बाद
या सुलाने के बाद
वो ढूंढ लेती है अपनी आज़ादी के क्षण

इन क़ीमती पलों में
वो पलटती है
रंगीन रिसालों के पन्ने

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

प्यार से सहलाती है
गमलों के पौधों को
और बतिया लेती है फ़ोन पर
अपने नये पुराने दोस्तों से

जब वह लड़की थी
तब भी ढूंढ लेती थी आज़ादी अपनी
मां के चौका बर्तन में हाथ बंटाने के बाद
जेठ की मरी हुई दुपहरी में
उस लाल क़मीज़ वाले सजीले लड़के को
बाईक पर अपनी गली में
चक्कर लगाते हुए
अधखुली खिड़की से देखते हुए

वो ढूंढ लेती है आज़ादी
अपने बच्चों की किताबों में
लौट जाती है अपने बचपन में
और सोचती है कि काश
उसे भी मिलीं होतीं ऐसी किताबें
और स्कूल
तो आज गृहिणी के साथ साथ
और भी कुछ होती

फिर भी
उजाले आते हैं उसके सपनों में
किसी कृतदास के सपनों में जैसे आते थे
सदियों पहले

ज़ंजीरों की शक्ल बदल गई है
लेकिन असर जाने में अभी
कई सदियां लगेंगी

इसी असर को मिटाने के लिए
वो ढूंढ लेती है उजाले
अपनी आज़ादी के पल

  • सुब्रतो चटर्जी

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
G-Pay
G-Pay
Previous Post

विश्वगुरु अर्थात दुनिया का सबसे अमीर घराना बनाने पर फोकस करना

Next Post

एजाज अहमद से बातचीत : ‘राजसत्ता पर अन्दर से कब्जा हुआ है’

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

एजाज अहमद से बातचीत : 'राजसत्ता पर अन्दर से कब्जा हुआ है'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

और तभी से अमेरिकी सेना सुरंगों से बहुत डरती है

March 15, 2026

गांधी की हत्या पर मिठाई बांटने वाले लोग आज गांधी की चरित्रहत्या पर आमादा हैं

September 23, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.