Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

महिषासुर का फैलता दायरा और मिथकों की राजनीति

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
October 22, 2023
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
महिषासुर का फैलता दायरा और मिथकों की राजनीति
महिषासुर का फैलता दायरा और मिथकों की राजनीति
तुषार कांति, भूतपूर्व माओवादी नेता

सबसे पहले मनु…स्मृति ईरानी को धन्यवाद. जेएनयू की घटनाएं और युनिवर्सिटी ऑफ़ हैदराबाद के शोध छात्र वेमुला चक्रवर्ती रोहित की आत्महत्या के सवाल पर बहस के दौरान मनु…माफ़ कीजिये,…स्मृति ईरानी ने लोकसभा में जो धुंआंधार भाषण डे डाला, उस रौ में उन्होंने जवाहरलाल विश्वविद्यालय में महिषासुर शहादत दिन मनाये जाने का भी जिक्र किया.

असल में उनके इरादे पर शक नहीं किया जाना चाहिए. उनकी पार्टी के प्रति सहानुभूति जगाने और विरोधी पार्टियों को निरुत्तर कर देने के इरादे से ही उन्होंने इस क्रियाकलाप का जिक्र किया होगा. पर हाय रे सेरियलों में अतिनाटकीयता और आवेश में भावुक होने-करने की जवानी से लग चुकी आदत ! यही आदत लगता है ले डूबेगी स्मृति और उनकी पार्टी को.

You might also like

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

एक बार महिषासुर को महिमामंडित करने पर उन्होंने लोकसभा में आवेश क्या जाहिर कर दिया, पासा लगता है उलटा पड़ गया. जिन बहुजनों को धार्मिक भावनाएं भड़का कर आरएसएस और भाजपा आजतक अपनी राजनीति कि रोटियां सेंकती आई है वही गैर-ब्राह्मण बहुजन स्मृति ईरानी के भाषण से भड़क गया. कुछ विरोधी पार्टियों ने तो उनके संसद में विशेषाधिकार भंग करने की नोटिस सभापति सुमित्रा महाजन को थमा भी दी है. परन्तु हम हैरान कुछ दुसरी ही वजह हुए.

दरअसल ईरानी जी ने मधुमक्खियों के छत्ते को झकझोर दिया है और फिर भी वहीं डटी रहीं. अब दंश भी झेलना होगा. खैर, बात महिषासुर कि हो रही थी. स्मृति ईरानी तो निमित्त बन कर आयीं. महिषासुर के पौराणिक/मिथकीय चरित्र ने हमेशा ही मन में कई सवाल उठाये हैं.

करीब दस साल पहले मुझे बिहार सरकार की एन्थ्रोपोलोजिकल डिपार्टमेंट की आदिम जातियों से सम्बंधित प्रकाशन में ढूंढ़ते हुए एक परिच्छेद का एक इन्दराज दर्ज मिला और इसके साथ एक महिला का चित्र. असुर नामक एक आदिम जाति के बारे में बिहार सरकार के पास केवल इतनी-सी जानकारी थी. महिला को चट्टान से रिसते पानी को पत्ते के सहारे मटके में समेटते दिखाया गया था.

मेरी उत्सुकता बढ़ती गयी और मैंने जब दोस्तों मित्रों से जानकारी हासिल की तो यह जान कर और भी उत्साहित हुआ कि मिथकीय असुरों के स्टीरिओ टाइप से अलग हमारे आज के झारखण्ड राज्य में बसे असुर तो हज़ारों साल पहले ही लोहा के खनिज को गलाकर उससे अशुद्धियां अलग कर इस्तेमाल करना जानते थे. वे महिषासुर को अपना आराध्य और पूर्वज मानते हैं. वे जहां रहते हैं उन में से एक जिले का नाम ही लोहरदग्गा है ! खैर इन असुरों में पहली महिला स्नातक सुषमा असुर से बाद में परिचय हुआ.

बंगालियों और उत्तर भारतीयों में लोकप्रिय दुर्गा पूजा के समय महिषासुर-वध करती देवी के बुत को बचपन से देखता और मन ही मन यह सोच कर हैरान होता कि महिषासुर का चेहरा-मोहरा संथाल आदिवासियों से इतना साम्य क्यों रखता है ? अब ईरानी जी की आवेशपूर्ण टिपण्णी के बाद समझ आया कि बंगाल झारखंड के संथाल तो महिषासुर को अपना पूर्वज मान कर उनकी आराधना ही करते हैं.

अब जब खोज में निकल पड़ा तो किसी रहस्य की परतों की तरह महिषासुर की महिमा मेरे आगे खुलती चली गईं. सिर्फ संथाल और असुर आदिवासी ही नहीं, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर रहने वाले कोरकू आदिवासी भी महिषासुर को आराध्य मानते हैं. और् तो और, मध्य प्रदेश और उत्तरप्रदेश के कई जिलों में फैले बुंदेलखंड में भी महिषासुर के एक दो नहीं, कई मंदिर हैं.

और इनमें कोई आदिवासी नहीं, यादव/अहीर लोग महिषासुर की पूजा करते हैं ! देवासुर युद्ध का मिथक बेशक आर्य और आदिवासियों के बीच चली लम्बी लड़ाईयों के आर्य पाठ के आधार पर गढ़ लिया गया हो, ऐसा मुझे विश्वास हो चला है. अंग्रेजों ने आर्य/द्रविड़ जातियों का अंतर दिखला दिया. क्या अंग्रेजों के पहले कम से कम एक सहस्राब्दी तक ऐसा विभाजन नज़र आता रहा है ?

नागार्जुन से शंकराचार्य और रामानुजाचार्य-रामानन्द तक सभी प्रकट रूप से दक्षिण के विद्वान थे, जिन्हें उत्तर में भी पूरी मान्यता और आदर मिला. जो भी हो, महिषासुर की खोज में दक्षिणमुखी हुआ तो कर्नाटक राज्य के दूसरे बड़े शहर मैसूरु पर आ कर नज़र ठहर गयी. ‘ऊरु’ द्रविड़ भाषाओं में ‘गांव’ का पर्यायवाची है.

महिषासुर+ऊरु=मैसूरु. यह समीकरण कोई मेरी उपजाऊ खोपड़ी की पैदावार नहीं, वास्तविक है. वहां तो महिषासुर की विशाल प्रतिमाएं सार्वजनिक स्थलों की शोभा बढ़ाती नज़र आती है. पछले दिनों अखबारों में ऐसी एक प्रकांड प्रतिमा की तस्वीर देखने का सौभाग्य मिला.

तो फिर कह सकते हैं कि समूचे देश में महिषासुर के प्रशंसक फैले नज़र आये. मनु… (माफ़ करें)…स्मृति ईरानी का महिषासुर की शहादत पर जेएनयू के छात्रों का समावेश करने को देशद्रोह मान कर राष्ट्रविरोधी कार्रवाई घोषित करना भजपा के लिए गले की हड्डी साबित हो सकती है. न निगलते बने न उगलते !

तमाम बहुजन आदिवासी अगर अपने अपने महिषासुर के पक्ष में लामबंद हो रहे हैं तो भाजपा की वोटबैंक की राजनीति के लिए यह अशुभ संकेत है. महिषासुर ही बचाये ऐसी विपदा से. वरना मैदान छोड़ कर कृष्ण का रणछोड़ दास का नाम सार्थक करते नज़र आने में देर न होगी…! वैसे भी, अगले महीने-दो महीने में चार राज्यों में चुनाव हैं. बाबा साहेब आंबेडकर को जिस तरह समरसता में समाहित करने की कवायद चल रही है, उसी तरह किसी दिन मोदी जी और मोहन भागवत अगर महिषासुर वंदना करते नज़र आने लगें तो एक बार मुझे याद कर लीजिये.

  • यह लेख 6 मार्च, 2016 को लिखा गया था, जो आज भी समीचीन है.

Read Also –

हमारा अपना महिषासुर : एक दैत्य अथवा महान उदार द्रविड़ शासक, जिसने अपने लोगों की लुटेरे-हत्यारे आर्यों से रक्षा की ?
महिषासुर का शहादत दिवस मनाते लोग
दुर्गा किसकी हत्या की थी – महिषासुर की या गांधी की ?
दुर्गा-महिषासुर पर लिखी गई कहानियां कोरी गप्प है ?
जननायक महिषासुर बनाम देवी दुर्गा

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

विश्लेषण : क्या गाजा, इजरायल का स्टालिनग्राद होगा ? – अलजजीरा

Next Post

तुम तो मधु लिमये हो महुआ !

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

by ROHIT SHARMA
June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

by ROHIT SHARMA
May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

by ROHIT SHARMA
May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

तुम तो मधु लिमये हो महुआ !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

अडानी, अब तक की रिपोर्ट और पूर्व SEBI प्रमुख की ‘नौकरी’

September 21, 2023

तय करो किस ओर हो तुम ?

January 9, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.