Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

देश की बदहाल व्यवस्था के बीच सदी का सबसे अश्लील तस्वीर – ‘भव्य महाकाल’ पर 800 करोड़ खर्च

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
October 13, 2022
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आईएमएफ की ताज़ा रिपोर्ट पढिए और जनता को शिक्षित कीजिए. मोदी गैंग सफेद झूठ बोल रहा है. आर्थिक तबाही से ध्यान हटाने के लिए मंदिरों पर जश्न मनाए जा रहे हैं, जिससे अशिक्षित जनता को यह संदेश दिया जाए कि देश तरक्की कर रहा है, मोदी मौज में हैं, देश मौज में है, जनता बेफिक्र रहे. यह तबाही से ध्यान हटाने की कोशिश है.

– जगदीश्वर चतुर्वेदी

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

देश की बदहाल व्यवस्था के बीच सदी का सबसे अश्लील तस्वीर - भव्य महाकाल पर 800 करोड़ खर्च
देश की बदहाल व्यवस्था के बीच सदी का सबसे अश्लील तस्वीर – भव्य महाकाल पर 800 करोड़ खर्च

देश की बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, बिजली, पानी के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस प्रकार महाकाल मंदिर पर 800 करोड़ रुपया पानी की तरह खर्च किया है, वह दुनिया की सबसे अश्लील तस्वीर है. लोगों के दुःख-दर्द से परे यह फकीर लोगों की दरिद्रता और पीड़ा पर अट्टहास लगाता है.

यह ‘फकीर’ बतलाता है कि उसने देश के लिए घर छोड़ा, लेकिन यह नहीं बताता है कि उसने इसके एवज में दस लाख का सूट, रहने के लिए 25 हजार करोड़ का सेन्ट्रल विस्टा घर, पीने का पानी 850 रुपये प्रति लीटर, खाने के लिए लाख रुपये का थाली, सैर-सपाटे के लिए करोड़ों की गाड़ी और 8500 करोड़ का हवाई जहाज करोड़ों देशवासियों के जिन्दगी की कीमत पर हासिल किया.

इसके ही भाड़े का टट्टू कपिल मिश्रा दिल्ली विधानसभा में, तब यह आम आदमी पार्टी का विधायक हुआ करता था, ने कागज लहराते हुए मोदी को अय्यास बताया था, जिसने अनेकों लड़कियों की जिन्दगी बर्बाद करके रख दी. अगर यह अय्यास और भोगी मोदी को फकीर कहा जा सकता है, तो देश का हर व्यक्ति अपना घर छोड़ने के लिए तैयार मिलेगा.

देश के करोड़ों लोगों को शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार से वंचित रखने वाला यह औरतबाज अय्यास बहुरूपिया ढ़ोंगी नरेन्द्र मोदी को कभी ‘गंगा मैय्या’ बुलाती है तो कभी ‘महाकाल’ बुलाता है, बस इसे किसी दिन यमराज नहीं बुलाता है. देश की अर्थव्यवस्था को गटर में डूबो देने वाला यह ‘फकीर’ जब महाकाल की पूजा के नाम पर 800 करोड़ रुपया फूंक देता है, तब इसे किसी गरीब की आह इसे सुनाई नहीं देती.

मित्र सौमित्र राय लिखते हैं – मैं हैरान नहीं हूं कि प्रधानमंत्री ने महाकाल लोक का उद्घाटन करते हुए सिर्फ़ मंदिरों की बात की. असल में उनके पास दिखाने के लिए सिर्फ़ भव्य मंदिर ही हैं और तलवाचाट पत्तलकारों के पास गदगद होने को धार्मिक श्रेष्ठता. दरअसल, प्रधानमंत्री उस महाकाल के दरबार में खड़े थे, जहां झूठ की गुंजाइश नहीं रहती. यह अलग बात है कि काशी विश्वनाथ के आंगन में खड़े होकर भी वे झूठ बोलने से बाज़ नहीं आये थे.

रुपया आज 82.32 पर बंद हुआ. इस देश के 90% लोगों की तरह शायद उन्हें भी मालूम नहीं होगा कि गिरते रुपये से किन्हें लाभ और किनको नुकसान होता है. भिकास (विकास) के दावों की पोल कर्नाटक में 40% घूस लेने वाली बीजेपी के डबल इंजन सरकार ने खोली है.

भारत के प्रधानमंत्री आखिर कब तक ऐसे भव्य इवेंट करवाकर और मंदिरों के नाम पर जनता को मूर्ख बनाते रहेंगे ? यकीन जानिए, देश का बेड़ा ग़र्क हो चुका है. आलम यह है कि अदाणी और कुछ दोस्तों के सिवा सरकार को कोई और खरीदार भी नहीं मिल रहा है, जो बोली लगाए. मैं हैरान इस बात से हूं कि पैरों तले खिसकती ज़मीन को लोग क्यों नहीं समझ पा रहे हैं ?

भारत को दुनिया की उभरती हुई सबसे तेज़ अर्थव्यवस्था कहकर इतराने वाले मूर्ख जान लें कि इस साल के आख़िर तक देश की जीडीपी का 84% क़र्ज़ हमारे माथे होगा. उधर, देश का वित्तीय घाटा अभी जीडीपी के 10% से बढ़कर 12% से भी ऊपर जाने वाला है. इस घाटे में 6.5% हिस्सा मोदी सरकार की नालायकी और निकम्मेपन से पैदा हुआ है, बाकी अधिकांश राज्यों की डबल इंजन सरकारों का है.

अप्रैल-अगस्त के दौरान इस 5.41 लाख करोड़ से ज़्यादा के वित्तीय घाटे की भरपाई तेल की लूट और GST बढ़ाकर की जा रही है. वित्त मंत्री आज जो बजट बनाने की बात कर रही थीं, उसका सार यही है कि बीते महीने ही वित्तीय घाटा बजट अनुमान के करीब 33% को छू चुका है, पिछले साल यह 31.1% था.

आगे खाई है. फिसलना ही है. अगला पूरा साल मंदी में जायेगा, जहां वैश्विक व्यापार 4% तक सिकुड़ सकता है. फिर हालात नहीं संभलने वाले. बीते 9 माह से भारत में महंगाई रिज़र्व बैंक के लक्ष्य से ऊपर है. सितंबर में खुदरा महंगाई 7% से 7.41% पर उछल गई. रीढ़हीन रिज़र्व बैंक सरकार के पिट्ठू की तरह सिर्फ़ ब्याज़ दरें बढ़ाने के अलावा सरकार को सलाह भी नहीं दे पा रहा है.

NSO का आज जारी हुआ डेटा बता रहा है कि फैक्टरियों से उत्पादन भी अगस्त में 1% सिकुड़ गया है. RBI कह रहा है कि सरकार को उसके द्वारा लिखी गई चिट्ठी उजागर नहीं की जाएगी. प्रेम पत्र ही लिखा होगा, वरना एक चिट्ठी का मज़मून बताने में इतनी तकलीफ़ नहीं होती.

बाज़ार में टमाटर लाल हुए जा रहे हैं. बाकी खाद्य वस्तुओं की महंगाई 7.62% से 8.60% पर आ गई है. ये सिर्फ़ आंकड़े हैं, वास्तविक महंगाई और ज़्यादा है. वित्त मंत्री अमेरिका घूम रही हैं और प्रधानमंत्री कभी मंदिर का उद्घाटन तो कभी ट्रेन को हरी झंडी दिखा रहे हैं. घोर अराजक इस देश में सरकार नाम की कोई चीज़ ही नहीं बची है.

विद्वान वित्त मंत्री कह रही हैं कि अगला बजट सावधानी से बनाना होगा, ताकि भिकास हो. पिछले दो बजट फ़ेल होने के बाद अगले बजट में भिकास कैसे होगा ? कोई नहीं जानता. क्या निर्मलाजी यह कहना चाहती हैं कि पिछले दोनों बजट अदाणी-अम्बानी सेठों के लिए बनाए गए और चुनाव से पहले फटेहाल जनता को रेवड़ी बांटने के लिए पूछा जाएगा ?

अगला पूरा साल भीषण मंदी का है. नंगा क्या नहाए, क्या निचोड़े वाले बजट में भिकास का 2एबी फॉर्मूला मोदीजी जैसा महामानव ही निकाल सकता है. लंगोटी संभालिये.

मित्र गिरीश मालवीय लिखते हैं – क्यों मिले लोगो को स्वास्थ्य सुविधाएं, जब वोट उन्हें मन्दिरों की भव्यता के नाम पर देना है ?मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की यह हालत है कि भिंड के एक सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में युवक के पैर पर कच्चा प्लास्टर लगाने की बजाय कागज का गत्ता बांध दिया गया.

यहां गांव खेड़े में हालत ये है कि मरीजों को समय पर एंबुलेंस तक नहीं मिल पाती है. पिछले दिनों दमोह की स्वास्थ्य सुविधा की उस समय पोल खुल गई, जब एक मजबूर पति अपनी गर्भवती पत्नी को ठेले पर लेकर अस्पताल पहुंचा. मुरैना में भी कुछ दिन पहले ऐसा ही मामला आया था, जहां एक महिला के सिर में चोट लगने पर कंडोम के खाली पैकेट के साथ उसकी ड्रेसिंग कर दी गई.

मध्य प्रदेश में ही कुछ दिन पहले एक महिला को स्ट्रेचर न मिलने से चादर में लिटाकर ऑपरेशन थिएटर तक ले जाने की दर्दनाक तस्वीर सामने आई थी, तड़पते मरीजों और घायलों के परिजन अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सों के सामने गिड़गिड़ाते रहे, उनसे स्ट्रेचर की मांग करते रहे लेकिन उन्हें स्ट्रेचर नहीं मिला. लोगों की जान जोखिम में डालकर परिजन मजबूरन अपने हाथों से ही उन्हें ऑपरेशन थिएटर तक ले जाते नजर आते हैं.

बताइए आप ! न स्ट्रेचर है ? न ड्रेसिंग का सामान हैं ? न एंबुलेंस है ? और डाक्टरों की उपलब्धता की बात तो आप पूछिए ही मत. दरअसल सच यह है कि इसकी किसी को चिंता भी नहीं है क्योंकि वोट इन सबसे नही मिलता ! कल पता चला कि उज्जैन में महाकाल मन्दिर की भव्यता दर्शाने के लिए 800 करोड़ खर्च कर दिए गए.

किसने कहा आपसे कि महाकाल लोक बनाने को ? क्या ये पैसा स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर खर्चा नहीं किया जाना चाहिए था ? आपको भव्य महाकाल लोक की तस्वीर मन भावन लगती होंगी मुझे तो यह तस्वीर अश्लील लगती है.

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

विस्फोट शुद्धीकरण की पहली और आख़िरी शर्त है

Next Post

हाशिये के लोगों के बारे में सोचें और वैज्ञानिक चिंतन के लिए लड़ें

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

हाशिये के लोगों के बारे में सोचें और वैज्ञानिक चिंतन के लिए लड़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

अंजना ओम कश्यप : चाटुकार पत्रकारिता का बेजोड़ नमूना

June 20, 2019

कश्मीर में श्यामाप्रसाद प्रसाद मुखर्जी की मृत्यु और धारा 370

June 29, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.