Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

सूब्रतो चटर्जी की तीन कविताएं

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
January 8, 2023
in कविताएं
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

समुद्र से आगे एक दुनिया है
उस दुनिया में अनगिनत कहानियां हैं
उन कहानियों में मेरी भी एक कहानी है.

किसी दिन
कोई पगली बयार
खोल देगी बंद पन्नों को
और एक उड़ती हुई मधुमक्खी
बैठ जाएगी मेरे शहद भरे अनछुए शब्दों पर
और उड़ा ले जाएगी अपने डंक में भरकर
सारा का सारा शहद.

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

इसलिए मधुछत्ते तक पहुंचना आसान नहीं है
लाखों डंकों से निपटना पड़ता है.

जो पहुंचे हैं शहद के ख़ज़ाने तक
वे अपने अपने समय में
कभी जात निकाला
कभी गांव निकाला
और कभी देश निकाला किए गए.

हरेक तड़ीपार क्रिमिनल नहीं होता
और खुद को लोहे की ज़ंजीरों से बांधने की जद्दोजहद
क़ानून नहीं होता.

ठीक जैसे
असमय मृत्यु का कारण नहीं होता
सिवा इसके कि जैविक आयु के मुंह पर
यह एक तमाचा है
और हमें इसी बात का अफ़सोस रहता है
उसी तरह
मेरे देश निकाले में तुम्हें कई अपवाद दिख सकते हैं
लेकिन
मैं हमेशा से ही उस समुद्र की तलाश में रहा हूं
जिसके पार एक दुनिया है
और जहां पर मेरी एक कहानी
किसी किताब में क़ैद है दोस्त.

2

और इसी तरह आदमी
धीरे धीरे बीमार हो जाता है
और बीमार आदमी को
कुछ अच्छा नहीं लगता
इसलिये कोई फ़र्क़ भी नहीं पड़ता
कि उसके इर्द गिर्द सारे पेड़
काटे जा चुके हैं
सारी इमारतें ढाई जा चुकी है
सारे नदी नालों का पानी
ज़ब्त किया जा चुका है
बिकने के लिये
हवा, रंग और आसमान का
बंटवारा हो चुका है

दरों के नाम पर बची हैं कुछ दीवारें
जिन्हें टेक बनाकर बीमार आदमी
पड़ा रहता है बेहिस
लेकिन मक्खियां बीमार नहीं हैं
मक्खियां भिनभिनाती हैं
बीमार आदमी के कीचड़ उगलते

आंखों की पपड़ियों पर
अधखुले होंठों से टपकते लार पर
गंदे नाक और पीब ठूंसे कान पर
मक्खियां डंक मारती हैं
बीमार आदमी में हलचल लाने के लिये
मैंने भी देखा है
बीमार लोगों को
लाश की तरह पानी पर उथले हुए
फूल कर भारी होते हुए
और आख़िर में
बह जाते हुए
पूजा के बासी फूलों की तरह.

3

मत जाओ
तुम्हारे जाने से
तुम्हारे पीछे रह जाती है
धुंध
और ढेर सारा कोहरा.

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

पेशवाई वर्चस्ववाद की पुनर्स्थापना करना चाहता है संघ

Next Post

मारी गई औरतें

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

मारी गई औरतें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कोरोना वायरस : पूंजी की गुलामी में नाचता विज्ञान

September 11, 2021

अपने शर्मनाक कृत्य को उपलब्धि बताकर पेश करना संघी चरित्र की विशेषता

March 26, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.