Monday, September 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

टिक-टॉक वर्सेज यू-ट्यूब की बहस

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 17, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

टिक-टॉक वर्सेज यू-ट्यूब की बहस

टिक-टॉक के बहाने मिडिल क्लास, अपर मिडिल क्लास का, आर्थिक रूप से सबसे निचले वर्ग के लिए पूर्वाग्रह बाहर निकल कर सामने आ रहा है. आप देखेंगे कि टिक-टॉक पर लगभग हर वर्ग के लोग जुड़े हैं लेकिन इस पर एक बहुत बड़ी पकड़ गांव के सामान्य जन ने बनाई है, जिसे Hello and Everyone, Good Morning Ladies and gentlemen वाली भाषा नहीं बोलनी होती. वो राम राम और अस्सला मालेकुम से शुरुआत करते हैं, गांव की चीजें दिखाते हैं, अपनी क्षमता में हंसाने की कोशिश करते हैं.

You might also like

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

टिक-टॉक पर अधिक एडिटिंग की आवश्यकता नहीं पड़ती, अधिक टेक्नोलॉजी का सामना भी नहीं करना पड़ता. बस दो क्लिक पर ही वीडियो बनकर तैयार. यही कारण है कि सामान्य जन ने यहां पर जोरदार एंट्री की है. टिक-टॉक की इसी खूबी के चलते गांव की झोपड़ियों में नाचते गाते पति-पत्नी और उनके छोटे-छोटे बच्चों की हजारों वीडियोज आपको टिक-टॉक पर मिल जाएंगी.

इस देश में किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि फ़िल्म, कैमरा, एक्शन, एक्टिंग का इतना लोकतांत्रिकरण हो जाएगा कि गांव के किसान, प्रवासी, खेतिहर, झुग्गीवासी भी अपने स्कील को दुनिया को दिखा पाएंगे. ये एक तरह से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की सिनेमा में एंट्री है, जिस पर अब तक मिडिल क्लास और कपूर एंड खान जैसी एलीट फैमिलीज का ही एकाधिकार था.

यही बात मिडिल क्लास को नहीं पचती. उसने टिकटोकर्स को क्लासलेस का लेबल लगाने में कोई कमीं नहीं छोड़ी. चूंकि यूट्यूब इस मामले में थोड़ा टेक्निकल है इसलिए वहां पर बने रहने के लिए अधिक तकनीकी की आवश्यकता पड़ती है. हैशटेग लगाने होते हैं. ट्रेंडिंग, नॉन ट्रेंडिंग का गेम देखना होता है, एडिटिंग करनी पड़ती है. इस कारण यूट्यूब पर आर्थिक रूप से निचले वर्ग की एंट्री नहीं हो सकी. वहां पर मिडिल क्लास का दबदबा बना हुआ है. वीडियोज देखने में भी, वीडियोज बनाने में भी.

अब जब टिक-टॉक के बहाने सबसे कमजोर लोगों को चेहरा मिलने लगा, उनकी देश दुनिया में बात होने लगी, तो यूट्यूब पर मठाधीश बनी बैठी मिडिल क्लास ये पचा नहीं पाई. यू-ट्यूब की मीडियम, लोअर मीडियम क्लास की ऑडियस में भी टिक-टॉक बनाने वालों के लिए उतना ही पूर्वाग्रह था, इसलिए उन्हें यू-ट्यूब पर ऐसे यूट्यूबर्स की तलाश हुई, जो इनकी फ्रस्टेशन को निकाल सके. इनके पूर्वाग्रह को आवाज दे सके इसलिए रोस्ट करने वाली वीडियोज बनने लगीं. मार्केट में डिमांड थी तो बड़ी मात्रा में उत्पादन भी होना था, और जो हुआ भी.

यू-ट्यूब वर्सेज टिक-टॉक की लड़ाई कंटेंट से अधिक दो आर्थिक वर्गों में आपस में वर्चस्व की लड़ाई है. टिक-टॉक पर सबसे निचले वर्ग की उपस्थिति को ये देश पचा नहीं पाया इसलिए उसने अपने समाज के उन टैग्स को देना शुरू कर दिया, जो उनके हिसाब से गाली हैं. टिकटोक यूजर्स को छक्के, नामर्द, औरत से लेकर तमाम टैग्स दिए गए, चूंकि समाज ने इसे ही गाली के प्रतिरूप के रूप में स्वीकृति दे रखी है.

इसी बहाने इस देश में व्याप्त होमोफोबिया ही नंगा नहीं हुआ बल्कि मिडिल क्लास, अपर मिडिल क्लास, एलीट क्लास की सबसे निचले वर्ग के प्रति पूर्वाग्रह भी बाहर आ गया. टिक-टॉक वर्सेज यू-ट्यूब की बहस को इस नजरिए से देखने की जरूरत है.

टिक-टॉक पर कंटेंट क्वालिटी किसी भी स्तर की रही हो लेकिन उसने ऐसे लोगों को अभिनय का मौका दिया जो मनरेगा में काम करते हैं, जो सीमेंट की बोरियां ढोते हैं, जो बेलदारी करते हैं, जो घरों में काम करते हैं. टिक-टॉक पर सबसे निचले वर्ग की इस शानदार उपस्थिती को ये देश कभी नहीं पचा पाएगा, खासकर मिडिल क्लास.

– श्याम मीरा सिंह

Read Also –

सोशल मीडिया ही आज की सच्ची मीडिया है
सोशल मीडिया की जनवादी व्यापकता मुख्यधारा की मीडिया पर करारा तमाचा
मुख्यधारा की दलाल-बिकाऊ मीडिया पर भारी छोटी वैकल्पिक मीडिया
अमित शाह के जीवित रहने के ट्वीट का लोगों ने उड़ाया मजाक

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

लॉकडाउन – 4.0 : राष्ट्रीय विमर्श – कोरोना संकट का दोषी ?

Next Post

‘राष्ट्रवाद’ और ‘देशप्रेम’ पर कोहराम मचाने वाले कहीं विदेशी जासूस तो नहीं ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

by ROHIT SHARMA
September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

by ROHIT SHARMA
August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

by ROHIT SHARMA
August 27, 2026
Next Post

'राष्ट्रवाद' और 'देशप्रेम' पर कोहराम मचाने वाले कहीं विदेशी जासूस तो नहीं ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

निजी मुनाफे के कारण है हाथियों और आदिवासियों की त्रासदी

June 6, 2020

संक्षिप्त जीवनी : भारतीय क्रान्ति के महानायक चारु मजुमदार

August 17, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

August 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

प्रशांत बोस उर्फ किशन दा के बारे में संक्षिप्त जानकारी

August 26, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.