Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

उत्तर कोरोना दौर में दुनिया का तमाम राजनीतिक तंत्र इतिहास की कसौटियों पर होगा

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 29, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर कोरोना दौर में दुनिया का तमाम राजनीतिक तंत्र इतिहास की कसौटियों पर होगा

हेमन्त कुमार झा, एसोसिएट प्रोफेसर, पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय, पटना

बीबीसी ने आज कहा, ‘यह इतिहास में ऐसा पहला मौका है जबकि दुनिया भर में देशों की प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं की काबिलियत की इस तरह जांच हो रही है. कोरोना के खिलाफ इस जंग में लीडरशिप ही सब कुछ है. मौजूदा राजनीतिक नेताओं को इस आधार पर आंका जाएगा कि इस संकट की घड़ी में उन्होंने कैसे काम किया और कितने प्रभावी तरीके से इसे काबू किया. यह देखा जाएगा कि इन नेताओं ने किस तरह से अपने देश के संसाधनों का इस्तेमाल कर इस महामारी को रोका.’

You might also like

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

बीबीसी जो कह रहा है वह दुनिया के करोड़ों लोगों की भावनाओं की भी अभिव्यक्ति है क्योंकि 20वीं शताब्दी में महामारियों की श्रृंखलाओं पर जीत के मद में डूबे मानव समुदाय के लिये कोरोना वायरस अकल्पनीय त्रासदी की तरह सामने आया है और इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब पूरी दुनिया एक साथ संकट में है.

जाहिर है, दुनिया भर के लोग इस कसौटी पर अपने नेताओं को कस रहे होंगे. अमेरिका में ट्रम्प को भी, जिन्होंने वैज्ञानिकों की चेतावनी के बावजूद कोरोना वायरस को चीनी वायरस कह कर इसका मजाक उड़ाया और अपने देश में इसके संक्रमण की सघनता की संभावनाओं से इन्कार किया.

आज अमेरिका कोरोना के सामने घुटनों के बल गिरा है और विशेषज्ञ कह रहे हैं कि उत्तर कोरोना दौर में, जब संकट के बादल छंटने लगेंगे, दुनिया में अमेरिकी प्रताप भी घटेगा. उसकी अर्थव्यवस्था, जो पहले से ही चिंताओं के घेरे में है, और डगमगा जाएगी. वर्त्तमान तो अपनी कसौटियों पर कस ही रहा है, इतिहास भी इस आधार पर ट्रंप का मूल्यांकन करेगा कि उन्होंने कोरोना संकट से निपटने में कितनी दूरदर्शिता और कैसी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया ? इतना तो तय है कि आगामी राष्ट्रपति चुनाव में उनकी चुनौतियां बढ़ गई हैं.

धर्म को राजनीति का पथ प्रदर्शक ही नहीं, नियंत्रक भी मानने वाले ईरान के नेताओं ने अपनी अदूरदर्शिता के कारण देश को गहरे संकट में डाल दिया है. धर्मस्थलों पर लोगों को भीड़ लगाने से मना करने वाले वैज्ञानिकों का मजाक उड़ाते हुए ईरानी नेताओं ने अपनी जनता को मस्जिदों में जुटने का आह्वान किया. लोगों ने तो इंतेहा ही कर दी जब उन्होंने मस्जिदों में न सिर्फ भारी भीड़ लगा दी, बल्कि अपने नेताओं के आह्वान से दस कदम आगे बढ़ कर सामूहिक रूप से मस्जिदों की दीवारों को चूमना शुरू कर दिया.

नतीजा, ईरान अपने ज्ञात इतिहास के सबसे बड़े संकट से जूझ रहा है और कोरोना संक्रमण के कारण वहां हो रही मौतों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. विश्लेषकों का मानना है कि इस संकट से उबरने के बाद ईरान की नई पीढ़ी अपने राजनीतिक तंत्र में धार्मिक नेताओं के निर्णायक हस्तक्षेप को नकारने की ओर बढ़ेगी. कोरोना संकट दुनिया को धर्म की व्याख्या नए सिरे से करने की प्रेरणा तो देगा ही, लोगों के दैनंदिन जीवन में धर्म के हस्तक्षेप को कम करने की मानसिकता भी विकसित करेगा.

हालात से निपटने में सिंगापुर, कनाडा, साउथ कोरिया आदि कुछ देशों ने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किये हैं, लेकिन शुरुआती लापरवाही और प्रशासनिक अदूरदर्शिता ने इटली सहित यूरोप के कई देशों को गहरे संकट में डाल दिया है.

यूरोपीय देश संसाधन संपन्न हैं, वहां का जनमानस एशियाई देशों के मुकाबले वैज्ञानिक चेतना से लैस है, तब भी अगर वहां संक्रमण का संकट इतना अधिक गहराया है तो इसकी जिम्मेदारियों से उनका राजनीतिक नेतृत्व बच नहीं सकता.

भारत में…??? संक्रमण की पहली घटना के दो सप्ताह बाद तक भी आलम यह था कि विपक्ष के राहुल गांधी की चेतावनी का मजाक उड़ाते हुए हमारे स्वास्थ्य मंत्री ने, जो खुद भी एक डॉक्टर हैं, आरोप लगया कि वे जनता में ‘पैनिक क्रिएट’ कर रहे हैं.

‘केम छो ट्रंप’ के शानदार, चमकदार आयोजन की खुमारी में डूबे हमारे प्रधानमंत्री को उनके वैज्ञानिक सलाहकारों ने कैसी सलाहें दीं, हमें नहीं पता, लेकिन आसन्न संकट के प्रति सर्वोच्च राजनीतिक स्तर पर जो ढिलाई बरती गई, उसका खामियाजा आज देश भुगत रहा है.

निस्संदेह, यह वक्त राजनीतिक बातों या रुझानों से ऊपर उठने का है लेकिन जब आप अचानक से 8 बजे शाम में 12 बजे रात से देशव्यापी लॉक डाउन की घोषणा करते हैं और देश भर में बिखरे लाखों दिहाड़ी मजदूरों और प्रवासियों के संबंध में एक शब्द नहीं बोलते तो यह ऐसी प्रशासनिक चूक है जिसका विश्लेषण भी राजनीतिक रुझानों से ऊपर उठ कर करना होगा.

यहां तक कि बांग्लादेश ने भी लॉक डाउन के संदर्भ में प्रवासियों के प्रति अधिक प्रशासनिक संवेदनशीलता और व्यवस्थागत दक्षता का परिचय दिया है लेकिन भारत में हालात काबू से बाहर हैं. महानगरों के बस स्टैंड्स और राष्ट्रीय उच्च पथों पर हजारों की संख्या में भटकते, भूख से बिलबिलाते और पुलिस की लाठियां खाते गरीबों का हुजूम इस तथ्य की तस्दीक करता है कि हमारा राजनीतिक और प्रशासनिक तंत्र आज भी मूलतः दमनकारी मानसिकता से ही संचालित है.

जब आप वंचितों के सवालों का सामना करने में असमर्थ होते हैं तो उनका दमन ही एकमात्र रास्ता लगता है आपको. चाहे नक्सल होने का आरोप लगा कर छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र आदि के गरीब आदिवासियों का भीषण दमन हो या आज अपने घरों की ओर भागते प्रवासी मजदूरों के साथ प्रशासनिक तंत्र का व्यवहार हो.

नरेंद्र मोदी को विरासत में ध्वस्त चिकित्सा तंत्र मिला था जिसे और अधिक कमजोर करने में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई है. उनके 6 वर्षों के कार्यकाल में स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐसी कोई नई उपलब्धि नहीं है जिसे रेखांकित किया जा सके.

दुनिया के अन्य संकटग्रस्त देशों के नेताओं की तरह मोदी जी भी कोरोना त्रासदी से देशवासियों को बचाने की मुहिम में लगे हुए हैं. जाहिर है, इतिहास भी उन पर अपनी आंखें गड़ाए है. उत्तर कोरोना दौर में इटली, जर्मनी, अमेरिका और ईरान ही नहीं, भारत का राजनीतिक तंत्र भी इतिहास की कसौटियों पर होगा.

Read Also –

वैश्वीकरण-उदारीकरण का लाभ अभिजात तबकों के तिजौरी में और हानियां वंचित तबकों के पीठ पर लाठियां बन बरस रही है
कोरोना वायरस से लड़ने में मोदी सरकार की ‘गंभीरता’
एक मूर्ख दंगाबाज हमें नोटबंदी, जीएसटी और तालबंदी के दौर में ले आया
कोराना संकट कितना प्राकृतिक, कितना मानव निर्मित
कोरोना से लड़ने के दो मॉडल
एक मूर्ख दंगाबाज हमें नोटबंदी, जीएसटी और तालबंदी के दौर में ले आया
कोराना संकट : असल में यह हत्यारी सरकार है
कोरोना व जनता कर्फ्यू तथा लॉक डाउन की हकीकत
कोरोना : महामारी अथवा साज़िश, एक पड़ताल
कोरोना संकट : मोर्चे पर उपेक्षित सरकारी मेडिकल सिस्टम ही
मोदी, कोरोना वायरस और देश की अर्थव्यवस्था

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

वैश्वीकरण-उदारीकरण का लाभ अभिजात तबकों के तिजौरी में और हानियां वंचित तबकों के पीठ पर लाठियां बन बरस रही है

Next Post

कामगारों की हर उम्मीद मोदी सरकार से टूट चुकी है

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

कामगारों की हर उम्मीद मोदी सरकार से टूट चुकी है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

किसान आंदोलन ने कारपोरेट संपोषित सत्ता को पहली बार सशक्त और गंभीर चुनौती दी है

March 1, 2021

कायरता और कुशिक्षा के बीच पनपते धार्मिक मूर्ख

October 22, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.