Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

वेस्ट मंडी और नकली दवाओं का भयावह कारोबार : खोजी रिपोर्ट

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 25, 2022
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
वेस्ट मंडी और नकली दवाओं का भयावह कारोबार : खोजी रिपोर्ट
वेस्ट मंडी और नकली दवाओं का भयावह कारोबार

देश भर में फैले बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट सेंटर अस्पतालों, व्यापारियों और दवा कंपनियों का गठजोड़, करोड़ों भारतीयों ही नहीं विदेशियों के जीवन को भी दांव पर लगा रहा है. पुरानी बोतलों को केमिकल से धोकर उनमें इंजेक्शन और दूसरी दवाई भरी जा रही है जबकि इस संक्रमित मेडिकल वेस्ट को नियमानुसार बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट में नष्ट किया जाना था.

देश की बायो मेडिकल वेस्ट (BMW) की मंडी बन चुके इंदौर में रोजाना 20 से 30 लाख 5ml-10ml की संक्रमित बोतलों को केमिकल से धोकर नए जैसा बना दिया जाता है. ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट, 1940 कहता है कि सिर्फ नई बोतलों में ही इंजेक्शन भरे जा सकते हैं. इंदौर में कई व्यापारी तो ऐसे हैं, जिनके पास हर समय 1 से 2 करोड़ बोतलों का स्टॉक मौजूद रहता है.

You might also like

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

खबर में पानी के तालाब जैसा नजारा कुछ और नहीं बल्कि 5 साल से सबसे स्वच्छ शहर का तमगा ले रहे इंदौर के एक खेत में रैपर निकालने के लिए सुखाई जा रही एंटीबायोटिक इंजेक्शन, कोविड वैक्सीन सहित दूसरी दवाओं की कांच की बोतलों का है.

इंदौर के कई गोदामों में मौजूद करोड़ों खाली बोतलों का स्टॉक बता रहा है कि देश भर में बने कॉमन बायोमेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट सेंटर और अस्पताल , करोड़ों संक्रमित कांच की बोतलों को नष्ट करने के बजाए इन्हें व्यापारियों बेच रहे हैं.

इससे भी बड़ा भयावह सच यह है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश की कई दवा कंपनियां, इन सेकंड हैंड बोतलों में इंजेक्शन, दवाइयां भरकर पूरे देश में बेंच रही हैं.

भारत में मानवता के साथ चल रहे खिलवाड़ – इंदौर बायोमेडिकल वेस्ट मंडी और नकली दवा

लगभग 1 महीने पहले घूमते हुए इंदौर के बीटा इंडस्ट्रियल पार्क में कई एकड़ में फैला बायो मेडिकल वेस्ट का ढेर मिला. दिमाग इस पर अटक गया कि मामला सिर्फ मेडिकल का वेस्ट नहीं, बल्कि कहानी कुछ और भी है. तब अंदाजा नहीं था कि हमारी पड़ताल कर्नाटक, तमिलनाडु के दूरस्थ गांवों से लेकर उत्तराखंड, महाराष्ट्र, हिमाचल, गुजरात तक पहुंचेगी.

हमने उन सप्लायर के पते निकाले जो इंदौर बायोमेडिकल वेस्ट मंडी में इंजेक्शन की खाली कांच की बोतलें सप्लाई करते हैं. हम जीएसटी नंबर के आधार पर पते निकालकर, बेंगलुरु से सटे होसुर कृष्णागिरी और धर्मपुरी जिले में दर्ज 4-5 सप्लायर के पतों तक पहुंचे.

अब चौंकने की बारी हमारी थी. उन पतों को तो छोड़िए, उन गांवों के आसपास भी ऐसी कोई ग्लास बॉटल सप्लायर फर्म नहीं मिली. हालांकि कई किलोमीटर भटकते हुए हम कृष्णागिरी जिले के करियामंगलम के पास एक गांव तक पहुंचे. वहां आम के बगीचों के बीच मिला दवाइयों की संक्रमित बोतलों का जखीरा चौंकाने वाला था. पड़ताल की तो सामने आया कि यह भी इंदौर मेडिकल वेस्ट की मंडी के एक बड़े सप्लायर है.

जैसे-जैसे पड़ताल आगे बढ़ रही है, वह हमें नकली दवाओं की भयावह दुनिया की ओर ले जा रही है. अभी तक मध्य प्रदेश के पीथमपुर, इंदौर ,भोपाल, उज्जैन से लेकर हिमाचल के बद्दी तक करीब एक दर्जन दवा कंपनियों के नाम सामने आ चुके हैं.

अब बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर ये दवा कंपनियां इंदौर से सेकंड हैंड बोतल क्यों खरीद रही हैं ? जबकि दवा कंपनियों को क्लास वन यानी नई बोतल उपयोग करना मैंडेटरी है. जबकि इंदौर तो छोड़िए, इसके आसपास भी ऐसी कोई ग्लास बॉटल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट नहीं है.

एक बात यह भी है कि 5-10 ml की नई और पुरानी बोतलों की कीमत में बमुश्किल एक रुपए का भी अंतर नहीं है. आखिर एक रुपए के लिए कोई दवा कंपनी नियमों को ताक पर रख सेकंड हैंड बोतल, आखिर क्यों यूज़ करेगी ? यानी मामला सिर्फ हर इंजेक्शन या दवा पर 1 रुपए लागत बचाने या 12% तक की GST चोरी का भी नहीं है.

मेरे संसाधन समझ और पहुंच सीमित है लेकिन यदि सरकार जांच करती है तो मेरा पूरा भरोसा है कि यह जीएसटी चोरी कर भारत में नकली, डुप्लीकेट और अवैध ढंग एंटीबायोटिक इंजेक्शन और दूसरी दवाइयां बनाने का दिल दहलाने वाला मामला निकल सकता है.

  • सुनील सिंह बघेल

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

मुक्ति का सैलाब

Next Post

भारत का नया राष्ट्रीय प्रतीक है – बुलडोजर

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

by ROHIT SHARMA
June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

by ROHIT SHARMA
May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

by ROHIT SHARMA
May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

भारत का नया राष्ट्रीय प्रतीक है - बुलडोजर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

जब सरकार ग़लत हो तो आपका सही होना ख़तरनाक होता है

May 5, 2022

अब बाजार से नहीं, युद्ध से तुम्हारे लिए खुशियां लाऊंगा

June 8, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.