Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

106वीं विज्ञान कांग्रेस बना अवैज्ञानिक विचारों को फैलाने का साधन

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
January 8, 2019
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

106वीं विज्ञान कांग्रेस बना अवैज्ञानिक विचारों को फैलाने का साधन

जजों, विधायकों, मंत्रियों, प्रधानमंत्रियों के एक से बढ़कर एक अवैज्ञानिक प्रचार-प्रसार को जनता ने खारिज कर दिया, चाहे जरखरीद मीडिया ने कितना भी जोर क्यों न लगाया हो मसलन, मोर सम्भोग नहीं करता, मोरनी, मोर से आंसू से गर्भवती होती है, नाली के गंदे दुर्गन्ध से चायवाला चुल्हा जलाकर चाय बनाता है, डार्विन थ्योरी गलत है … ब्लां-ब्लां, इसीलिए सत्ताधीशों ने अब समाज के बीच सबसे ज्यादा स्वीकार्य वैज्ञानिकों को अब इस निकृष्ट कर्मों में उतारा है.

देश में लोगों को खासकर मेहनतकश लोगों की गाढ़ी कमाई को लूटने के लिए एक से बढ़कर तरकीबें भिड़ाई गई है, जिसे खासकर अध्यात्मिक नाम दिया है. शोषण का यह अध्यात्मिक तरकीब अंग्रेजों की गुलामी के दौर में नया स्वरूप ग्रहण कर लिया और देश में पूंजीवादी शोषण प्रणाली ने जड़ जमा लिया. परन्तु वक्त बीतने के साथ अंग्रेजी शासन प्रणाली ने यह महसूस किया कि शोषण की पूंजीवादी शैली के वजाय सामंती-अध्यात्मिक तरीके को मिला दिया जाय तो यह चिरस्थायी शोषण को कायम रख सकेगी. यही कारण है भारत के आजादी के दरमियान और उसके बाद भी शोषण के इस सामंती-अध्यात्मिक शैली को बरकरार रखा गया, जो आज तक लगातार प्राणवायु सत्ता के संरक्षण में पाता जा रहा है.




1947 के आजादी के दौर में फैली में जनजागृति ने शोषण के पूंजीवादी शैली को आगे बढ़ाया, परन्तु अब जैसे-जैसे देश की सत्ता पर सामंती ताकतें जड़ जमाती जा रही है, वैसे-वैसे देश के मेहनतकश तबकों के बीच पनपे वैज्ञानिक जागरूकता को खत्म करने के लिए बजाप्ता सत्ता की ओर से घोर अवैज्ञानिक विचारधारा को देश के सामने परोसा जा रहा है. पहले यह काम देश के सत्ता पर विराजमान मंत्रियों, प्रधानमंत्रियों, विधायकों, जजों, पुलिस महकमों के माध्यम से फैलाया गया, इसमें टीवी वगैरह में धार्मिकता का प्रवाह ने भरपूर योगदान दिया. परन्तु देश की आम मेहनतकश तबके के बीच इन तमाम तथाकथित लोगों की स्वीकार्यता लगभग शून्य के बराबर है, इसके उलट इन तमाम मंत्रियों, प्रधानमंत्रियों, विधायकों, जजों, पुलिस महकमों को आम समाज में लोग गुंडों की परिभाषा में रखते हैं. यही कारण है कि जजों, विधायकों, मंत्रियों, प्रधानमंत्रियों के एक से बढ़कर एक अवैज्ञानिक प्रचार-प्रसार को जनता ने खारिज कर दिया, चाहे जरखरीद मीडिया ने कितना भी जोर क्यों न लगाया हो मसलन, मोर सम्भोग नहीं करता, मोरनी, मोर से आंसू से गर्भवती होती है, नाली के गंदे दुर्गन्ध से चायवाला चुल्हा जलाकर चाय बनाता है, डार्विन थ्योरी गलत है … ब्लां-ब्लां, इसीलिए सत्ताधीशों ने अब समाज के बीच सबसे ज्यादा स्वीकार्य वैज्ञानिकों को अब इस निकृष्ट कर्मों में उतारा है.




1914 में पहली बार भारत में वैज्ञानिकों का कांग्रेस का आयोजन किया गया, जिसे प्रतिवर्ष देश में आयोजित किया जाता है. इस कांग्रेस में देश-विदेश के वैज्ञानिक समुदाय हिस्सा लेते हैं, अपने-अपने शोध-पत्र पढ़ते हैं. इन अंधविश्वासी सामंती ताकतों ने अंधविश्वास को फैलाने के लिए अपने चाटुकार-चापलूसों को इन वैज्ञानिक समुदाय के बीच में डालकर चाटुकारिता का नया अध्याय लिख डाला है. विदित हो कि केन्द्र की सत्ता में विराजमान मोदी सरकार इन चाटुकारों को बड़े-बड़े पदों पर विराजमान कर रखा है, ताकि अंधविश्वासों को बड़े पैमाने पर फैलाने का माध्यम बनाया जा सके. सबसे मजेदार तथ्य तो यह है कि न तो इस चाटुकार को किसी प्रकार की लज्जा है और न ही इसके सत्ताधीशों को देश की गरिमा का ख्याल है कि विश्व समुदाय के सामने देश की क्या हास्यास्पद स्थिति बनने जा रही है. आइये रिपोर्ट को देखते हैं.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 106वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस (आईएससी-2019) में एक वैज्ञानिक ने न्यूटन और आइंस्टाइन को न केवल पूरी तरह गलत बताया है बल्कि इसे धोखा भी बताया है. वहीं गुरुत्वाकर्षण तरंगों का नाम नरेंद्र मोदी तरंगें किए जाने की भी बात कही गई है. इसके साथ-साथ रावण के समय श्रीलंका में एयरपोर्ट होने का दावा भी यहां किया गया है. तमिलनाडु के वर्ल्ड कम्यूनिटी सर्विस सेंटर के वैज्ञानिक कानन जगथला कृष्णन ने साइंस कांग्रेस में न्यूटन और आइंस्टीन की खोजों को खारिज करते हुए उनकी थ्योरी को गलत बताया. उन्होंने कहा कि न्यूटन को गुरुत्वाकर्षण बल की कोई जानकारी नहीं थी. वहीं अपनी सापेक्षता के सिद्धांत के जरिये आइंस्टीन ने दुनिया को सिर्फ धोखा दिया है.




हर्षवर्धन कलाम से भी बड़े वैज्ञानिक साथ ही उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन कलाम से भी बड़े वैज्ञानिक हैं. उन्होंने ग्रैविटेशनल लेंसिंग इफेक्ट को हर्षवर्धन इफेक्ट करने का ऐलान तक कर डाला. इसके बाद उन्होंने ग्रैविटेशनल वेब्स को मोदी नरेंद्र मोदी वेब्स किए जाने का भी ऐलान किया. 106वीं विज्ञान कांग्रेस में आंध्र यूनिवर्सिटी के कुलपति जी. नागेश्वर राव ने दावा किया कि रावण के पास पुष्पक विमान सहित 24 तरह के विमान थे. उनको उड़ाने और लैंडिंग के लिए श्रीलंका में तब एयरपोर्ट भी थे. पंजाब के जालंधर में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में तीन जनवरी से सात जनवरी तरक इंडियन साइंस कांग्रेस का आयोजन हो रहा है. इसमें देश विदेश के वैज्ञानिक अपनी बात रख रहे हैं. पांच दिन चली साइंस कांग्रेस में डीआरडीओ, इसरो, डीएसटी, एम्स, यूजीसी, के अलावा विदेशों के कई प्रमुख यूनिवर्सिटी के प्रख्यात वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया है.

पंजाब यूनिवर्सिटी के एक भूविज्ञानी ने भगवान ब्रह्मा को ब्रह्मांड का सबसे महान वैज्ञानिक बताया है. इस भूविज्ञानी का कहना है कि भगवान ब्रह्मा डायनासोर के बारे में जानते थे और इसका उन्होंने उल्लेख वेदों में भी किया है. बता दें कि ये भूविज्ञानी करीब 25 सालों से भारत में डायनासोर की उत्पत्ति और उनकी मौजूदगी पर शोध कर रहे हैं. असिस्टेंट प्रोफेसर अंशु खोसला के अनुसार इस दुनिया की हर चीज के बारे में ब्रह्मांड निर्माता जानते हैं.




भूविज्ञानी अंशु खोसला ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के 106वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस में डेक्कन ट्रैप से संबंधित दृश्यों के बायोटिक असेंबलीज पर शोध पत्र पेश किया, उसी दौरान उन्होंने ये बातें भी कहीं. उन्होंने कहा कि ऐसी कोई चीज दुनिया में नहीं जिसके बारे में ब्रह्मांड के निर्माता को जानकारी न हो. वे डायनासोर की उत्पत्ति और उनकी मौजूदगी के बारे में भी जानते थे. इसका उल्लेख उन्होंने वेदों में भी किया है.

भूविज्ञानी ने कहा कि डायनासोर 6.5 करोड़ साल पहले ही विलुप्त हो गए थे लेकिन भगवान ब्रह्मा को आध्यात्मिक शक्तियों के जरिए उनके बारे में मालूम हो गया होगा. उन्होंने कहा कि डायनासोर ही नहीं, हर चीज की उत्पत्ति के बारे में वेदों में बताया गया है. डायनासोर शब्द की उत्पत्ति भी संस्कृत शब्द डिनो से हुई जिसका मतलब होता है भयानक और इसका अनुवाद डायन शब्द से किया गया जबकि सोर का मतलब छिपकली होता है और जिसका संबंध असर (राक्षस) से होता है.




इससे साफ होता है कि हर चीज का जिक्र वेदों में मौजूद है. अंशु खोसला ने कहा कि भगवान ब्रह्मा ने धरती पर किसी के जानने से डायनासोर की खोज की थी. उन्होंने कहा कि विलुप्त होने से पहले डायनासोर के प्रजनन और विकास का केंद्र भारत ही था. यहीं नहीं उन्होंने कहा कि ब्रिटिश और अमेरिकियों ने वेदों के जरिए ही डायनासोर के बारे में जाना और समझा.




Read Also –

ब्राह्मणवाद का नया चोला हिन्दू धर्म ?
सही विचार आखिर कहां से आते हैं ?
राजसत्ता बनाम धार्मिक सत्ता
मनुस्मृति : मनुवादी व्यवस्था यानी गुलामी का घृणित संविधान (धर्मग्रंथ)
भारत का गौरवशाली इतिहास !?
भाजपा का सारा कुनबा ही निर्लज्ज और हिन्दू संस्कृति विरोधी है




[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

सवर्ण आरक्षण की बात करना सिर्फ एक चुनावी स्टंट

Next Post

आईएएस : भारतीय नौकरशाही के सामंती ढांचे

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

आईएएस : भारतीय नौकरशाही के सामंती ढांचे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

जन्म दिन के अवसर पर वी. पी. सिंह : जो न अपने घर का रहा और न ही घाट का

June 26, 2023

ease of doing business रैंकिंग और हम

November 1, 2018

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.