Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

तालिबान से बतियाने लगा भारत, गोदी मीडिया भी जल्दी करेगा स्वागत

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
September 1, 2021
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

तालिबान से बतियाने लगा भारत, गोदी मीडिया भी जल्दी करेगा स्वागत

रविश कुमार, अन्तराष्ट्रीय पत्रकार

क़तर के राजधानी दोहा में भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने तालिबान के नेता शेर मोहम्मद अब्बास स्तानकेज़ी से बात की है. शेर मोहम्मद दोहा स्थित तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख हैं. इस सूचना को भारत के विदेश मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर जारी किया है. तो अब आधिकारिक हो गया कि भारत तालिबान को मान्यता देने या उससे राब्ता रखने की दिशा में कदम उठा रहा है. विदेश मंत्रालय ने बताया है कि तालिबान की तरफ से बातचीत का प्रस्ताव आया था.

You might also like

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

सवाल बहुत साधारण और छोटा था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तालिबान को आतंकवादी मानते हैं या नहीं, दुनिया क्या मानती है इसे छोड़ दीजिए. सारी दुनिया के राष्ट्राध्यक्ष तालिबान को लेकर कम से कम खुद बयान दे रहे थे. उनके राष्ट्र हित और भू-रणनीति की राजनीति प्रभावित थी लेकिन वे बोल रहे थे. इसलिए आप नहीं कह सकते कि भारत कोई बहुत बड़ी रणनीति बना रहा है इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तालिबान को आतंकवादी नहीं बोल रहे हैं, अपना दोस्त भी नहीं बोल रहे हैं.

उनकी चुप्पी टूटने का इंतज़ार गोदी मीडिया ने नहीं किया. गोदी मीडिया ने यह तक नहीं पूछा कि तालिबान आतंकवादी है, नरेंद्र मोदी क्यों नहीं बोल रहे हैं. बेसब्र गोदी मीडिया दिन रात तालिबान के बहाने भारत के मुसलमान को तालिबानी बताने लगा ताकि बेरोज़गार हिन्दू नौजवान मुसलमानों के बारे में तरह-तरह की कल्पनाएं करने लगें और नफ़रत करने लगें. एक चैनल ने तो तालिबान की स्थापना करने वाले मुल्ला उमर के बेटे मुल्ला याकूब के तस्वीर की जगह मेरठ के याकूब कुरैशी की तस्वीर लगा दी.

तालिबान के स्वागत में बयान देने के नाम पर कुछ लोगों के खिलाफ मामले भी दर्ज किए गए हैं. उसका आधार तो यही होगा कि तालिबान आतंकवादी है तो कुछ लोग इसका स्वागत कैसे कर सकते हैं लेकिन अब जब भारत सरकार तालिबान से बातचीत करने लगी है, तब इन मामलों का क्या होगा ? भारत सरकार आतंकवादी से कैसे बात कर सकती है ?!?

हमने इन सात सालों में इस मूर्खता को हासिल करने के लिए कम मेहनत नहीं की है. ज़्यादा ही मेहनत कर दी है इसलिए ये सब हो रहा है. गोदी मीडिया को लगा कि उनके नेता तालिबान को ललकारेंगे. उनकी चुप्पी का फायदा उठा कर बीजेपी के नेता, आई टी सेल और गोदी मीडिया ने तालिबान को लेकर अनाप-शनाप प्रोपेगैंडा ठेलने में लग गया. दर्शक हिन्दू बन कर आंखें फाड़कर देखने लगे. अपने पड़ोसियों को तालिबान से मिलाने में लग गए. उधर उनकी जेब से सरसों तेल के दो सौ और पेट्रोल के सौ रुपये कट गए.

भारत ने आतंकवादी तालिबान से बात की है. गोदी मीडिया और आई टी सेल क्या करेगा ? तालिबान का स्वागत करेगा ? क्या प्रधानमंत्री मोदी की रणनीतिक समझदारी के गुण ज़ोर ज़ोर से गाएगा कि आतंकावादी तालिबान से बात कर मोदी ने सूझबूझ का परिचय दिया है ? मास्टर स्ट्रोक है ?

वो लोग क्या करेंगे तो हर दिन इनबाक्स में आकर पूछते थे कि आप तालिबान पर क्यों चुप हैं ? हम कोई विदेश मंत्री हैं ? हम भी तो यही पूछ रहे थे कि प्रधानमंत्री मोदी तालिबान को आतंकवादी क्यों नहीं कह रहे हैं ? इतना सिम्पल तो है. दिक्कत क्या है ? फिर अपनी पार्टी के नेताओं को रोक भी नहीं रहे कि बात-बात में मुसलमानों को या विरोधियों को तालिबान कहना बंद करो. तालिबान के नाम पर वोट भी और आतंकवादी कहने के नाम पर चुप्पी भी, कमाल है !

आज एक और खबर आई है. प्रधानमंत्री ने अफगान मामलों पर एक उच्च स्तरीय समूह बना दिया गया है.आगे से तालिबान से जो बातचीत होगी उसकी जवाबदेही इस समूह पर होगी कि भारत के हित में जो सुझा रहा है उसी का अनुसरण हो रहा है. इस समूह को आगे कर प्रधानमंत्री मोदी फिर से तालिबान को आतंकवादी या पड़ोस में आया नया संबंधी कहने से बच जाएंगे. स्टेस्टसमैन की छवि बनाने में कितनी मेहनत की गई लेकिन एक स्टेटमेंट नहीं आ सका.

हिन्दी प्रदेश के युवा और घरों में बैठे रिटार्यड लोगों की दुनिया लुट गई होगी. पिछले कई दिनों से इन्हें काम मिल गया था तालिबान के नाम पर अनाप-शनाप मैसेज ठेलने की. उन्हें लगा था कि आर्थिक संकट और बेरोज़गारी से परेशान जनता को एक बार फिर से हिन्दू मुस्लिम डिबेट में धकेला जा सकता है. धकेल दीजिए. इसमें सफल होना कौन सी बड़ी बात है लेकिन अब बाहर आकर आप स्वागत तो कीजिए कि आतंकवादी तालिबान से बात कर भारत ने अच्छा किया है. माला भी पहनाने जाना चाहिए था.

ED और गोदी मीडिया लगा कर विपक्ष को खत्म कर, चुनावी चंदे पर नियंत्रण कायम कर मैदान खाली कर विजेता बना जा सकता है लेकिन ख़ाली मैदान में दहाड़ने वाला योद्धा विजेता ही हो यह ज़रूरी नहीं है. आगे पीछे कोई चुनौती नहीं होने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात नहीं बोल पाए कि भारत के लिए तालिबान क्या है ?

मैं यह लेख इसी बात पर समाप्त करता हूं और आप अपने इनबाक्स में आतंकवादी तालिबान से प्रधानमंत्री मोदी की सरकार की बातचीत के समर्थन में आने वाले पोस्ट का इंतज़ार कीजिए. जल्दी ही गोदी मीडिया का ऐंकर तालिबान का स्वागत करना हुआ दहाड़ेगा. कहेगा तालिबान से हाथ मिलाकर पाकिस्तान को धूल चटा दिया मोदी ने. आप ताली बजाएंगे, बजाइये. थाली और ताली बजाने का राष्ट्रीय अनुभव किस दिन के काम आएगा.

वैसे आतंकी संगठन अल क़ायदा ने तालिबान को बधाई दी है, आज ही भारत ने तालिबान से बात की है.

Read Also –

अब तालिबान के रहमोकरम पर अफगानिस्तान में भारतीय निवेश
अफगानिस्तान के लिए तालिबान लाख बुरा सही, अमेरिकन साम्राज्यवाद के चंगुल से छूटा है
भारत के लिए तालिबान क्या है ? भारत ट्रोल आर्मी की कान में बता दे
भारतीय मुस्लिम तालिबानी आतंकवाद का विरोध क्यों नहीं करते ?
अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान की जीत का प्रभाव
अफ़ग़ानी कविताएं
धर्म के नाम पर शासन करना मूलत: विकास विरोधी विचार है
प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह किसी भी मानवीय संवेदना और जिम्मेदारी से शून्य पशु है ?
जांबाज पत्रकार दानिश सिद्दीकी के मौत पर प्रधानमंत्री की चुप्पी, आईटीसेल का जश्न

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

अफवाह फैलाने वाली केंद्र सरकार और भारत की बंट गई जनता

Next Post

झूठी जानकारियों से भरी है वैभव पुरंदरे की किताब

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

by ROHIT SHARMA
June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

by ROHIT SHARMA
May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

by ROHIT SHARMA
May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

झूठी जानकारियों से भरी है वैभव पुरंदरे की किताब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

मोदी विफलताओं और साम्प्रदायिक विद्वेष की राजनीति का जीता-जागता स्मारक

January 1, 2020

अमेरिकी ऐजेंट आरएसएस की बदौलत कहां से कहां आ गये हम

October 12, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.