Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

जांच टीम की रिपोर्ट : मंगलोर में NRC के विरुद्ध हुई प्रदर्शन में मौतें

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
January 5, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
हिमांशु कुमार, सामाजिक कार्यकर्त्ताहिमांशु कुमार, प्रसिद्ध गांधीवादी कार्यकर्ता
सामाजिक संगठनों ने केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट और प्रस्तावित नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन का विरोध करने के लिए एक कार्यक्रम करने की इजाजत प्रशासन से मांगी थी. वह इजाजत प्रशासन द्वारा दे दी गई थी. परंतु ऐन मौके पर उस इजाजत को रद्द कर दिया गया.

तारीख 19 दिसंबर को मैंगलोर शहर में जो वारदातें हुई, उनकी सच्चाई जानने के लिए एक टीम का गठन किया गया. मैं उस टीम का हिस्सा रहा. टीम के अन्य सदस्यों के साथ हमने घटनास्थल का दौरा किया, पीड़ितों से अस्पताल में मिले तथा कुछ पीड़ितों के घर गए और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. हमने कुछ कागजात भी देखें, इन सब के आधार पर जो हमारी शुरुआती समझ है, वह हम यहां साझा कर रहे हैं.

कुछ सामाजिक संगठनों ने केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट और प्रस्तावित नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन का विरोध करने के लिए एक कार्यक्रम करने की इजाजत प्रशासन से मांगी थी. वह इजाजत प्रशासन द्वारा दे दी गई थी. परंतु ऐन मौके पर उस इजाजत को रद्द कर दिया गया. इस कारण किसी भी प्रदर्शन का आयोजन नहीं हुआ.

You might also like

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

19 दिसंबर को दोपहर विरोध करने के लिए कुछ नौजवान डीसी ऑफिस की तरफ आए. पुलिस ने उन पर हमला किया और उन्हें बुरी तरह पीटा. इससे मामला बिगड़ गया. हमारे सामने कुछ वीडियो प्रदर्शित किए गए, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पत्थर फेंके, इस के कारण दोनों तरफ से पथराव होने लगा. पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े तथा गोली चलाई. पुलिस की चलाई गई गोली से दो व्यक्तियों की मृत्यु हुई तथा 9 अन्य घायल हुए. कुछ पुलिसवालों को भी पत्थर से चोटे आई परंतु उनमें से कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं था, उन्हें अस्पताल से तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी.

इसके उपरांत पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में घायल हुए व्यक्तियों का इलाज हाइलैंड अस्पताल में चल रहा था. उस दौरान पुलिस कर्मचारियों द्वारा अस्पताल पर हमला किया गया तथा अस्पताल के भीतर आंसू गैस के गोले दागे गए. इसकी वजह से अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई. पुलिस की यह हरकत कानून, परंपरा और इंसानियत के सभी सिद्धांतों के खिलाफ है.

पूरी घटना देखने के बाद पता चलता है कि प्रदर्शनकारियों ने किसी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया. प्रदर्शनकारी मुस्लिम युवकों ने किसी अन्य समुदाय को निशाना नहीं बनाया. यह कोई सांप्रदायिक दंगा नहीं था.

लेकिन पुलिस कर्मचारियों द्वारा मुसलमानों के स्वामित्व वाली दुकानों पर चुन-चुन कर हमला किया गया तथा दुकानदारों को भी पीटा गया, जिससे यह आभास होता है कि पुलिस सांप्रदायिकता की भावना से ग्रस्त होकर कार्य कर रही थी. जिन लोगों को गोली लगी है, वह उनके शरीर के ऊपरी हिस्से पर लगी है. अर्थात पुलिस द्वारा हत्या करने के इरादे से ही गोली मारी गई थी जबकि पुलिस को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए यदि बहुत आवश्यक हो और गोली चलानी पड़े तो वह प्रदर्शनकारियों के शरीर के निचले हिस्से की तरफ चलानी चाहिए, ऐसा प्रावधान है.

इसके अलावा जिन लोगों को गोली मारी गई है, उनका प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं था. मारा गया युवक नौशीन एक वेल्डर का काम करता था, जो दुकान से छुट्टी होने के बाद अपने घर की तरफ जा रहा था, उसकी पीठ पर गोली मारी गई. इसी तरह से जलील जो दो बच्चों का पिता है वह अपने घर के सामने यह देखने के लिए आया था कि क्या हो रहा है, उसकी आंख में गोली मारी गई. अन्य जो लोग घायल हुए हैं, वह भी किसी कामकाज से उस इलाके में आए थे.

पुलिस वालों ने पीटते समय एक विकलांग व्यक्ति को भी बुरी तरह पीटा है तथा उसे घायल हालत में ही सड़क पर छोड़ कर चले गए, जिसे 1 घंटे बाद उसके परिवारजनों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह घटना मानवता तथा नागरिकों के मानव अधिकारों के विरुद्ध है.

प्राथमिक तौर पर हमारी समझ है कि पुलिस ने राजनैतिक एजेंडे के तहत एक समुदाय विशेष को सबक सिखाने के तौर पर मानवाधिकारों कानूनों तथा स्टैंडर्ड प्रोसीजर्स का उल्लंघन किया है.

हम मांग करते हैं कि इस घटना की जुडिशल इंक्वायरी कराई जाए और पीड़ितों को तुरंत मुआवजा दिया जाए. जो पीड़ित अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं, उनके इलाज का सारा खर्च शासन वहन करे. दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए. जिन नौजवानों पर फर्जी मुकदमें डाले गए हैं, वे तुरंत वापस लिए जाएं और पुलिस कमिश्नर पी. एस. हर्षा तथा शांताराम कुंदर इन्सपेक्टर को सस्पेंड कर उनके खिलाफ जांच बिठाई जाय.

Read Also –

गृहयुद्ध की ओर बढ़ता देश
आम लोगों का खून पीता नरपिशाच सत्ता
ब्लडी सन-डे : जामिया मिल्लिया के छात्रों पर पुलिसिया हैवानियत की रिपोर्ट
शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को हिंसक बनाने का सच 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

सरकारी खर्च कम करने के नुस्खे !

Next Post

नरेन्द्र मोदी : जनता के पैसे पर मौज

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

नरेन्द्र मोदी : जनता के पैसे पर मौज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

इस देश के लोकतंत्र और न्यायतंत्र की परीक्षा

January 18, 2019

मुबारक हो दिल्ली, नया रॉलेट एक्ट आया है

January 21, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.