Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को हिंसक बनाने का सच

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
December 23, 2019
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को हिंसक बनाने का सच

CAA – NRC के विरोध में आज पटना में दो जगहों पर प्रदर्शन हुए – एक लोकतांत्रिक जनपहल के द्वारा गांंधी मूर्ति के नीचे गांंधी मैदान में स्थिर प्रदर्शन हुआ और दूसरा सिटीजन फोरम के द्वारा जीपीओ गोलंबर से बुद्ध स्मृति पार्क तक मार्च करके सभा की गई. वैसे आज मोतिहारी में भी लोगों ने मार्च किया और उसमें दो-ढाई लाख के करीब लोग शरीक हुए.

You might also like

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

गौरतलब यह भी है कि पूरे मुल्क में चल रहे विरोध मार्च स्वत:स्फूर्त हैं, किसी राजनीतिक दल द्वारा आयोजित-प्रायोजित नहीं है. कारण कि जिस तरह आलू-प्याज का धर्म नहीं होता, उसी तरह देशवासी होने का आधार भी धर्म नहीं होता. लोगों का गुस्सा इसी प्राकृतिक अधिकार को सांप्रदायिक आधार देने के विरुद्ध है.

तो बात विरोध को हिंसक बना देने की हो रही थी. बुद्ध स्मृति पार्क के निकट, सड़क को पूरी तरह छोड़कर, सिटीजन फोरम के लोग NRC और CAA को असंवैधानिक, ग़ैरनागरिक और अमानवीय बता रहे थे. उसी समय कुछ युवक घुस गए. पहले तो गाली-गलौज किया और फिर, उन्हें वहांं से चले जाने के लिए कहने पर, लात-घूंंसा चलाने लगे. पुलिस भी मूकदर्शक रही. संभ्रांत लोगों की इस सभा ने उस समय असहनीय विवेक से काम लिया और उन युवकों को किसी तरह वहांं से खदेड़ा फिर सभा की कार्रवाई आगे बढ़ी.

शांतिपूर्ण सभा को हिंसक बना देने के इस षड्यंत्र को समझने की आवश्यकता है. जहांं-जहांं प्रदर्शन उग्र हो गया है, उन सभी जगहों पर जानबूझकर इसी तरह उसे उग्र बनाने का षड्यंत्र रचकर शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को बदनाम करने की कोशिश हो रही है – कहीं तो गुंडों को भेजकर और कहीं स्वयं पुलिस के द्वारा.

असम में भड़की आग जल्द ही पूरे देश में फैल गई CAA आने के तुरंत बाद. लेकिन उस समय भाजपा या संघ के लोग उस विरोध के विरोध में नहीं आये. सांप्रदायिक आधार पर नागरिकता तय करने के विरोध में उतरे लोगों का विरोध भाजपा के निर्णय और विशेषकर प्रधानमंत्री की रामलीला मैदान में की गई घोषणा के बाद शुरू हुआ है.

इसके दो मायने हैं – पहला यह कि भाजपा कटिबद्ध है कि वह सांप्रदायिक आधार को नागरिकता का आधार बनाकर ही रहेगी. तब तक भारत का संविधान (समाज नहीं) समानता पर आधारित धर्मनिरपेक्ष/पंथनिरपेक्ष राज्य था और यह उसकी आत्मा थी. पहली बार उसकी आत्मा की हत्या करके नागरिकता का आधार धार्मिक बनाया गया है. और चूंंकि धर्म का आधार ही भेदभाव होता है, इसलिए सांप्रदायिक आधार पर तय नागरिकता केवल हिन्दू-मुस्लिम भेदभाव नहीं, बल्कि ऊंंच-नीच, छूआ-छूत की सैकड़ों साल पहले की मानसिकता पर आधारित होगी. फिर से इतिहास अपने को दुहरायेगा, जिसमें अछूतों की छाया मात्र से देवपुत्र अपवित्र ही जाया करेंगें. बुद्धि पर जोर देकर सोच लें कि इस वैज्ञानिक और बुद्धिवादी युग में ऐसा ही समाज चाहते हैं ?

दूसरा मायने यह है कि सरकार उबल रहे देश की स्थिति को संभालने की योजना नहीं बनाकर, सर्वदलीय बैठक नहीं बुलाकर, अवाम की इच्छाओं की कद्र नहीं करके समानांतर प्रदर्शनों के लिए अपने कैडर को उकसाते हैं. इसका साफ मतलब है कि सरकार समस्या के समाधान के प्रति चिंतित नहीं है, बल्कि देश में आपसी टकराव और गृहयुद्ध का वातावरण निर्मित करने की इच्छुक है. इसके पहले सरकारें अत्यंत बुरी और तानाशाह हुई है, लेकिन सरकार के द्वारा ऐसी बदनीयती इसके पहले कभी दिखाई नहीं पड़ी थी.

उन बहकाये गए भोले युवकों के द्वारा आज के शांतिपूर्ण प्रदर्शन में अराजकता उत्पन्न करना राज्य-पोषित बदनीयती का प्रदर्शन था. इसे समझना और जानना जरूरी है.

  • अनिल कुमार राय

Read Also –

‘अरे’ और ‘रे’ की भाषाई तहजीब से झूठ को सच बना गए प्रधानमंत्री
CAA और NRC देश के हर धर्म के गरीबों के विरुद्ध है
आखिर क्यों और किसे आ पड़ी जरूरत NRC- CAA की ?
प्रधानमंत्री मोदी के नाम एक आम नागरिक का पत्र
हिटलर की जर्मनी और नागरिकता संशोधन बिल
‘एनआरसी हमारी बहुत बड़ी गलती है’

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

कौन गुमराह कर रहा है देश की जनता को ?

Next Post

दिसम्बरी उभार के मायने 2…

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

दिसम्बरी उभार के मायने 2...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

नाथूराम गोडसे

January 23, 2022

करोड़पति कैसे होते हैं – मैक्सिम गोर्की

March 30, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.