Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

‘नमस्ते ट्रंप’ की धमकी और घुटने पर मोदी का ‘हिन्दू राष्ट्रवाद’

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 8, 2020
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

'नमस्ते ट्रंप' की धमकी और घुटने पर मोदी का 'हिन्दू राष्ट्रवाद'

बहुत दिन नहीं बीते हैं जब देश में ‘नमस्ते ट्रंप’ और ‘हाऊडी मोदी’ की घूम मची थी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और मोदी के किस्से सुनाये जाते थे. उसकी मूर्ति बनाकर भक्त पूजते थे, तिलक लगाते थे, उसका बर्थडे मनाते थे, पर आज जब पूरी दुनिया समेत भारत भी कोरोना वायरस की इस महामारी से जूझ रही है, जरूरी उपकरण और दवाइयों की जरूरत पूरी नहीं कर पा रहा है तब ट्रंप द्वारा मोदी को सीधे सीधे अंजाम भुगतने की धमकी देना, और मोदी सरकार का तत्क्षण घुटने टेक देना देश की संप्रभुता पर सीधा हमला है, जो 72 साल के इतिहास में कभी नहीं हुआ.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने साफ-साफ कहा है कि ‘अगर भारत ने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के ईलाज में इस्तेमाल होने वाली हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा के निर्यात पर से प्रतिबंध नहीं हटाया तो वह जवाबी कार्रवाई कर सकते हैं.’ विदित हो कि विदेश व्यापार महानिदेशालय DGFT ने 25 मार्च को इस दवा के निर्यात पर रोक लगा दी थी.

ट्रम्प ने 135 करोड़ हिंदुस्तानियों को धमकी दी है भारत की संप्रभुता को धमकी दी है।

मोदी जी को धमकी का जवाब देना चाहिये लेकिन धमकी से डर कर भारत सरकार दवा देने को तैयार हो गई। भारत खुद संकट में है पहले इसको बचाइये मोदी जी। : @SanjayAzadSln

pic.twitter.com/i3fbcFFtzm

— AAP (@AamAadmiParty) April 7, 2020

ट्रंप ने कहा कि ‘पीएम मोदी के साथ हालिया फोन कॉल के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह इस दवा को अमेरिका को देने पर विचार करेंगे. उन्‍हें मुझे बताना होगा जो हमने रविवार सुबह बातचीत की थी. मैंने उनसे कहा था कि हम आपके दवा को देने के फैसले की सराहना करेंगे. यदि वह दवा अमेर‍िका को देने की अनुमति नहीं देते हैं तो ठीक है लेकिन निश्चित रूप से जवाबी कार्रवाई हो सकती है और क्‍यों ऐसा नहीं होना चाहिए ?’

सर्वविदित है कि भारतीय दवा कंपनियों का जेनेरिक दवाइयों के मामले में दुनिया भर में दबदबा रहा है. भारतीय दवा कंपनियां बड़े स्तर पर हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का उत्पादन करती हैं. मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने में हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन बेहद कारगर दवा है. भारत में हर साल बड़ी संख्या में लोग मलेरिया की चपेट में आते हैं, दरअसल यह दवा उन स्वास्थ्य कर्मियों के भी बहुत काम आती है जो मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में काम करते हैं, इसलिए भारतीय दवा कंपनियां बड़े स्तर पर इसका उत्पादन करती हैं. माना जा रहा है कि इस दवा का खास असर सार्स-सीओवी-2 पर पड़ता है. यह वही वायरस है जो कोविड-2 का कारण बनता है.

पिछले हफ्ते भारत सरकार ने इसकी खुली बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया है. अब कोई भी केमिस्ट इस दवा को केवल पंजीकृत डाक्टर की पर्ची पर बेच सकेगा. साथ ही उसे उस पर्ची की एक प्रति ड्रग विभाग को जमा करानी होगी. मलेरिया की दवा की बिक्री पर प्रतिबंध पहली बार लगा है. एक हफ्ते पहले तक इस दवा को बिना डाक्टर की पर्ची के भी कोई भी खऱीद सकता था. इस बात से यह भी समझ में आता है कि कि देश में भी इसकी शॉर्टेज की स्थिति बन रही थी इसलिए डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन को अनिवार्य किया गया था.

अमेरिकी धमकी से भयभीत रातों रात DGFT ने हाइड्रोक्लोरोक्विन के अमेरिका निर्यात की परमिशन दे दी है, वो भी इस तथ्य के बावजूद कि खुद भारत में इस ड्रग की बहुत ज्यादा कमी महसूस की जा रही है..सनद रहें कि यह दवा कोरोना के अलावा दूसरी बीमारियों, जैसे मलेरिया, रयुमेटिक ऑर्थराइटिस में भी काम आती है. उन मरीजों को इसका रेगुलर सेवन करना पड़ता है. उन्हें भी इस समय यह दवा मिल नहीं पा रही है. सोचिये, क्या इस स्थिति में भारत को यह दवा निर्यात करना चाहिये ? क्या यह देशद्रोह नहीं है ?

इसका जवाब एक कथित राष्ट्रवादी इस प्रकार देता है, ‘अमेरिका गलत नहीं है. भारत से वह हमेशा से मेडिसिन लेता आ रहा है और आज उसके रोज 1200 लोग मर रहे हैं तो उसका संयम होना वाजिब है. अगर भारत के पास पर्याप्त से ज्यादा उपलब्ध है तो देना चाहिए. वह कोई युद्ध नहीं कर (tax) बढ़ाने का संकेत भविष्य के लिए दिया है. अगर भारत के पास यह दवाई जरूरत से ज्यादा है और फिर भी वह अमेरिका को नहीं देता है तो अमेरिका भविष्य में पाकिस्तान के माध्यम से बदला जरूर लेगा.’

एक ओर अमेरिका का तलबा चाटने वाली हिन्दू राष्ट्रवादी मोदी सरकार के साथ अमेरिका का यह धमकी भरा व्यवहार है. इसके उलट चीनी गणराज्य, जिसके खिलाफ यह हिन्दू राष्ट्रवादी मोदी सरकार और उसके राष्ट्रवादी गुंडे दिन रात आग उगलते हैं, ने इस कठिन दौर में भारत को आज 1.7 लाख PPE (निजी रक्षा उपकरण) दान किए हैं.

देश में इस दवाई की भारी किल्लत के वाबजूद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी से भयभीत देश का हिन्दू राष्ट्रवादी सरकार द्वारा आनन फानन में दवाईयां अमेरिका भेज देना, संघ-भाजपा के हिन्दू राष्ट्रवाद का असली चेहरा दिखलाता है. मसलन, हिन्दू राष्ट्रवाद गली का वह कुत्ता है जो कमजोरों पर भौंकता है, उसे काट खाता है, पर ताकतवर के सामने आते ही पूछ हिलाने लगता है, उसका तलवा चाटने लगता है.

Read Also –

कोरोना का खौफ और सरकार की तैयारियां
भाजपा ने सत्ताहवस की खातिर देश के 130 करोड़ लोगों को मौत के मूंह में झोंक दिया
स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करके कोरोना के खिलाफ कैसे लड़ेगी सरकार ?
साम्राज्यवादी आरोप प्रत्यारोप के बीच कोरोना

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

जम्मू कश्मीर में नौकरी पाने के नियम में संशोधन एक दिन में वापिस लिया

Next Post

कोरोना नियंत्रण हेतु जमीनी तैयारियों के लिए सुझाव

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

कोरोना नियंत्रण हेतु जमीनी तैयारियों के लिए सुझाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

जब हिसाब मांगता है समय

November 5, 2021

लुटेरी व्यवस्था को बदलने का सबसे प्रहारक औज़ार है मार्क्सवाद

May 26, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.