Monday, September 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home लघुकथा

2025 का एक दृश्य : ग्राहक-सेल्समैन संवाद

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 26, 2021
in लघुकथा
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

2025 का एक दृश्य : ग्राहक-सेल्समैन संवाद

पप्पू ने पिज्जा हट में फ़ोन किया.

You might also like

कथाकार व उपन्यासकार कैलाश वनवासी का समकालीन कथा साहित्य में एक जरूरी हस्तक्षेप

UPSC में 301वां रैंक को लेकर जब आकांक्षा सिंह के सपने में आया ब्रह्मेश्वर सिंह

एन्काउंटर

सेल मैन – पिज्जा हट, नमस्कार !

ग्राहक पप्पू – हैलो, आप मेरे घर पिज्जा भेज दीजिए.

सेल मैन – सर, पहले आप अपना आधार कार्ड नंबर बाता दीजिए।

पप्पू – ठीक है… मेरा नम्बर ********* – *********** – ******* है.

सेल मैन – ओके… आप हैं … श्रीमान राजू और आप हाऊस नम्बर 3**5, कैलाशपुरी, चेन्नई से बोल रहे हैं. आपके घर का फ़ोन नंबर ********* और आपके कार्यालय का नम्बर ******** है और अपका मोबाइल ********** है. अभी आप अपने घर के नंबर से फोन कर रहे हैं.

पप्पू चकित होकर – आपको मेरे सभी फ़ोन नंबर कैसे मिले ?

सेलमैन – हम आधार सिस्टम से जुड़े हैं.

पप्पू – मैं अपनी डबल मोजरेला पिज्जा ऑर्डर करना चाहता हूं.

सेल मैन – आपके लिए यह अच्छा विचार नहीं है सर !

पप्पू – ऐसा कैसे ?

सेलमैन – आपके मेडिकल रिकॉर्ड के अनुसार, आप उच्च रक्तचाप और उच्च कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित हैं सर !

पप्पू – तो क्या ? तुम मुझे क्या सलाह देते हो कि मैं क्या मंगाऊं ?

सेल मैन – हमारा कम चिकनाई वाला होक्किन पिज्जा मंगा लीजिए, आप इसे पसंद करेंगे.

पप्पू – आप यह कैसे कह सकते हैं कि यह मुझे पसन्द आएगा ?

सेलमैन – पिछले हफ्ते आपने नेशनल लाइब्रेरी से ‘लोकप्रिय होक्किन व्यंजन’ नामक पुस्तक ली थी.

पप्पू – छोड़ो, यही ठीक है… मुझे तीन बड़े आकार वाले भिजवा दीजिए.

सेलमैन – आप सही कह रहें हैं. आपके घर में सात लोगों के लिए 3 बड़े वाले काफ़ी हैं सर ! कुल 2100 रुपये हुए.

पप्पू – मैं क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर दूंगा.

सेलमैन – आप हमें नकद भुगतान ही देना सर ! आपके क्रेडिट कार्ड की सीमा खत्म हो गई है और आपने अपने बैंक के 1,68,745 रुपये देने हैं. पिछले साल जुलाई के बाद से, आपके होम लोन और उस पर देर से भुगतान शुल्क इसमें शामिल नहीं है.

पप्पू – मैं पास के एटीएम से पैसे निकाल लूंगा, आपके आदमी के आने से पहले !

सेलमैन – आप ऐसा नहीं कर सकते. आप अपने ओवरड्राफ्ट सीमा को समाप्त कर चुके हैं.

पप्पू – कोई बात नहीं, मैं पैसों का इन्तजाम कर लूंगा, पिज्जा कब तक आ जाएगा ?

सेल मैन – लगभग 45 मिनट में सर ! लेकिन अगर आप इंतजार नहीं कर सकते तो आप खुद अपनी मोटर साइकिल पर आकर ले जा सकते हैं.

पप्पू – क्या ?

सेल मैन – सिस्टम में विवरण के अनुसार, आप एक मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर **** के मालिक हैं.

पप्पू – ?? इन लोगों को भी मेरे बाइक के नम्बर का भी पता है !

सेलमैन – आप कुछ और चाहते हैं सर ?

पप्पू – कुछ नहीं ! वैसे तुम कोला की 3 मुफ़्त बोतलें मुझे दे रहे हैं ना, जैसा आपके विज्ञापन में बताया गया है ?

सेल मैन – हम आपको देते सर, लेकिन आपके रिकॉर्ड के आधार पर आपको शूगर है तो आपके स्वास्थ्य के हित में हम आपको यह नहीं दे रहे.

पप्पू – तेरी तो…

सेलमैन – अपनी भाषा पर काबू रखिए सर ! 10 जुलाई 1986 को एक पुलिस वाले को गाली देने के अपराध में आपको 3 दिनों के लिए जेल और 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया था.

ग्राहक पप्पू बेहोश…

और बनाओ आधार कार्ड.

  • सैम भारद्वाज

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

निजीकरण व्यवस्था नहीं बल्कि पुनः रियासतीकरण है

Next Post

युगांडा में ‘नरबली’ प्रथा के खिलाफ कानून पारित

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

लघुकथा

कथाकार व उपन्यासकार कैलाश वनवासी का समकालीन कथा साहित्य में एक जरूरी हस्तक्षेप

by ROHIT SHARMA
March 17, 2026
लघुकथा

UPSC में 301वां रैंक को लेकर जब आकांक्षा सिंह के सपने में आया ब्रह्मेश्वर सिंह

by ROHIT SHARMA
March 11, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

मैं रहूं न रहूं, पर लड़ाई ज़िंदा रहेगी : एक अपरिचय से परिचय तक की दहला देने वाली मुलाक़ात

by ROHIT SHARMA
February 7, 2026
Next Post

युगांडा में 'नरबली' प्रथा के खिलाफ कानून पारित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

21वीं सदी का सबसे बड़ा फ्रॉड मोदी के खिलाफ गद्य लिखो, वीडियो बनाओ, जनांदोलन करो

September 2, 2024

आभाषी अमीरी

February 24, 2025

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

August 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

प्रशांत बोस उर्फ किशन दा के बारे में संक्षिप्त जानकारी

August 26, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.