Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करके कोरोना के खिलाफ कैसे लड़ेगी सरकार ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 7, 2020
in ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करके कोरोना के खिलाफ कैसे लड़ेगी सरकार ?

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन को लेकर ट्वीट किया, ‘अगर इस लॉकडाउन को लंबी अवधि के लिए बढ़ाया जाता है तो लोग भूख से मर जाएंगे. इससे बचने का एक ही तरीका है, टेस्ट और आइसोलेट. ट्रैक और क्वरांटीन. चेन को तोड़ना. वायरस को दबाकर रखना. विशेषज्ञों की सलाह को मानना. इंडिया इसी तरह कोरोना से लड़ सकता है. टेस्ट करो ना.’

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

परन्तु जमीनी हकीकत बेहद विभत्स है. ऐसे दौर में जब इस वायरस से लड़ने के लिए डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मियों को लगाया जा रहा है, उस वक्त इन कर्मियों के पास न तो खुद की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम हैं और न ही सुरक्षा उपकरण. सुरक्षा उपकरणों के अभाव में ये स्वास्थ्यकर्मी स्वयं कोराना से संक्रमित हो रहे हैं.

गिरीश मालवीय सोशल मीडिया पर लिखते हैं, देश भर में 50 से अधिक डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना है. हालात इतने खराब हो गए हैं कि दिल्ली के AIIMS हॉस्पिटल के डॉक्टर और उनकी गर्भवती पत्नी को कोरोना संक्रमण हो गया है. पत्नी की आज डिलीवरी कराई गई जच्चा-बच्चा अभी ठीक बताए जा रहे हैं, उनके अलावा AIIMS के और डॉक्टर भी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, ‘मैं नहीं चाहता कि किसी भी डॉक्टर, नर्स को बिना PPE के कोरोना मरीजों का इलाज करना पड़े. कल हमने केंद्र सरकार को लिखा भी था, लेकिन केंद्र सरकार से अभी तक हमें एक भी PPE नहीं मिली है. हम फिर से केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि हमें PPE किट्स तुरंत दी जाएं ताकि हमारे डॉक्टर मरीजों का बिना किसी डर के इलाज कर सकें.’

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा कि अब तक राजधानी में 386 मामले सामने आए हैं. हमारे पास 7 से 8 हजार पीपीई किट बचे हुए हैं, जो 2 से 3 दिन का स्टॉक है. ठीक यही हालत इंदौर जैसे शहर की है. यहांं भी स्वास्थ्य विभाग के पास 700 किट का स्टॉक शेष बचा है. इंदौर में प्रतिदिन औसतन 150 पीपीई किट का उपयोग वर्तमान में हो रहा है.

दो दिन पहले की खबर है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री से कोरोना से बचाव के लिए भारी संख्या में किट और अन्य उपकरणों की मांग की है. उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा, ‘हमने पांच लाख व्यक्तिगत सुरक्षा किट (पीपीई) की मांग की थी लेकिन हमें केवल 4,000 ही मिले. हमने 10 लाख एन95 मास्क मांगे थे लेकिन सिर्फ 10,000 ही मिले. इसके अलावा हमने 10 लाख पीआई मास्क मांगे थे, मगर केवल एक लाख ही मुहैया कराए गए. हमें 10,000 आरएनए किट की जगह 250 ही उपलब्ध हुए हैं.’ हालात इतने विकट है कि पटना के आईजीआईएमएस के स्वास्थ्यकर्मी मास्क की जगह हरे रंग के कपड़े को सीलकर इस्तेमाल करने पर मजबूर हैं.

यही हाल बाकी राज्यों के भी होंगे ये आसानी से समझा जा सकता है. अब बड़े पैमाने पर एम्स जैसे हॉस्पिटलों के हेल्थकेयर वर्कर्स का इस वायरस की चपेट में आना शुरू हो गया है. इसकी वजह यह है कि इनके पास प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट्स ओर सैनिटाइज़र्स नहीं हैं.

सरकार की निष्क्रियता देख देश भर के अस्पताल अपने अपने स्तर पर पब्लिक से मदद की अपील कर रहे हैं कि अब जनता ही उन्हें उन्हें PPE किट मुहैया कराए लेकिन जब आपूर्ति ही नहींं है तो उन्हें PPE किट पैसों से भी कहांं से मिलेगी ? दरअसल प्रिवेंटिव वियर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (PWMAI) के अध्यक्ष संजीव ने बयान दिया है कि पीपीई की कमी की मुख्य वजह इसको लेकर सरकार की लेट प्रतिक्रिया है.

उन्होंने फरवरी में स्वास्थ्य मंत्रालय से संपर्क किया था और सरकार से पीपीई किट को स्टॉक करने का आग्रह किया था लेकिन तब स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना था कि इस मामले में उन्हें केंद्र से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है. संजीव ने कहा कि हमें 21 मार्च तक सरकार की तरफ से कोई मेल नहीं मिला. अगर सरकार ने 21 फरवरी तक मेल का जवाब या विनिर्देश प्रदान किये होते तो अबतक पीपीई किट की हम पर्याप्त व्यवस्था कर पाते।

संजीव जी बता रहे है लगभग 5 से 8 मार्च के बीच राज्य सरकारों, सेना के अस्पतालों, रेलवे अस्पतालों से टेंडर आना शुरू हुए हैं. साफ है कि मोदी सरकार सो रही थी जबकि WHO लगातार सभी देशों को मेडिकल उपकरणों की कमी पर चेता रहा था. कह रहा था कि कोरोना के खतरे को देखते हुए सुझाव देते हुए सभी देश पहले से ही तैयारी पूरी कर लें.

एक भी स्वास्थ्यकर्मी यदि कोरोना के संक्रमण का शिकार हो रहा है तो इस लापरवाही की पूरी जिम्मेदारी केंद्र में बैठी मोदी सरकार की है और साथ ही साथ इस बिकी हुई मीडिया की भी है जो, इन सवालों पर सरकार को कटघरे में खड़ा करने के बजाए बहुत घटिया तरीके से देश मे दंगे फैलाने की साजिश रहा है.

इससे भी भयावह स्थिति यह है कि जब ये स्वास्थ्यकर्मी इन सुरक्षा उपकरणों या किट की मांग करते हैं, या इस लचर व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं तो उन्हें या तो धमकाया जा रहा है अथवा नौकरी से ही निकाला जा रहा है. जम्मू कश्मीर के डॉक्टरों को यह कहकर डराया जा रहा है कि अगर आप प्रशासन के खिलाफ बोलते हैं या स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का रोना रोया अथवा कोरोना के खिलाफ सरकारों के द्वारा किये जा रहे नाकाफी प्रयासों की आलोचना अगर वे सोशल मीडिया या प्रेस से करते हैं तो उन्हें छह महीने के लिए जेल भेज दिया जाएगा.

इससे भी दो कदम आगे बढ़ते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अजय कुमार बिष्ट, जिसपर हत्या, बलात्कार और डकैती के अनगिनत मामले थे, और उत्तर प्रदेश में आजकल रामराज्य की स्थापना किये हुए हैं, स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा सुरक्षा किट मांगने के ‘अपराध’ पर 26 स्वास्थ्यकर्मियों को बर्खास्त कर दिया है. इन स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि सैलरी भी आधी से कम (लगभग 10 हजार रुपये) कर दी गई है. सुरक्षा उपकरण भी नहीं दी जा रही है और मांग करने पर बर्खास्त किया जा रहा है.

http://www.pratibhaekdiary.com/wp-content/uploads/2020/04/91937115_1460978560730998_7468744627898548224_n.mp4

ऐसे में कोरोना की महामारी के खिलाफ भला लड़ाई कैसे हो सकती है ? देश के लफ्फाज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी टि्वीट करते हैं, ‘संकट की इस घड़ी में अस्पतालों में सफेद कपड़ों में दिख रहे डॉक्टर-नर्स, ईश्वर का ही रूप हैं. खुद को खतरे में डालकर ये हमें बचा रहे हैं. इनके साथ बुरा बर्ताव होता दिखे तो आप वहां जाकर लोगों को समझाएं. डॉक्टर, नर्स, मेडिकल स्टाफ जिंदगी बचाते हैं और हम उनका ऋण कभी नहीं उतार सकते.’

संकट की इस घड़ी में अस्पतालों में सफेद कपड़ों में दिख रहे डॉक्टर-नर्स, ईश्वर का ही रूप हैं। खुद को खतरे में डालकर ये हमें बचा रहे हैं।

इनके साथ बुरा बर्ताव होता दिखे तो आप वहां जाकर लोगों को समझाएं।

डॉक्टर, नर्स, मेडिकल स्टाफ जिंदगी बचाते हैं और हम उनका ऋण कभी नहीं उतार सकते। pic.twitter.com/XGTKx1V2yA

— Narendra Modi (@narendramodi) March 25, 2020

वहीं नरेन्द्र मोदी अपने दूसरे टि्वी्ट में कहते हैं, ‘आज से नवरात्रि शुरू हो रही है. वर्षों से मैं मां की आराधना करता आ रहा हूं. इस बार की साधना मैं मानवता की उपासना करने वाले सभी नर्स, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी, जो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटे हैं, के उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सिद्धि को समर्पित करता हूं.’

आज से नवरात्रि शुरू हो रही है। वर्षों से मैं मां की आराधना करता आ रहा हूं। इस बार की साधना मैं मानवता की उपासना करने वाले सभी नर्स, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी, जो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटे हैं, के उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सिद्धि को समर्पित करता हूं।

— Narendra Modi (@narendramodi) March 25, 2020

पर कैसे ??? जब उसके ही आदेश से स्वास्थ्यकर्मियों के वेतन काटे जाते हैं,  रक्षा किट की मांग करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को नौकरी से बर्खास्त किया जाता है, उसे जेल भेजने की धमकी दी जाती है. तब आप कैसे कोराना जैसे वायरस से लड़ सकते हैं ?? केवल ताली, थाली, घंटा, दिया, बाती के सहारे ??? अघोड़ियों और सनकी अंधविश्वासियों के सहारे ??? क्या आप लॉकडाऊन जैसी स्थिति में लोगों को लंबे समय तक डालकर करोड़ों देशवासियों को भूख से मारना चाहते हैं ???

Read Also –

तबलीगी जमात : संघी फ़ैक्ट्री सिर्फ़ झूठ फैलाती है
भारत में कोरोना फैलाने की साजिश मोदीजी की तो नहीं ?
कामगारों की हर उम्मीद मोदी सरकार से टूट चुकी है
एक मूर्ख दंगाबाज हमें नोटबंदी, जीएसटी और तालबंदी के दौर में ले आया
भाजपा जिस रास्ते पर बढ़ रही है भारत टुकड़ों में बंट जायेगा
ट्रम्प और मोदी : दो नाटकीयता पसंद, छद्म मुद्दों पर राजनीति करने वाले राजनेता
CAA-NRC के विरोध के बीच जारी RSS निर्मित भारत का नया ‘संविधान’ का प्रारूप

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

तबलीगी जमात : संघी फ़ैक्ट्री सिर्फ़ झूठ फैलाती है

Next Post

जम्मू कश्मीर में नौकरी पाने के नियम में संशोधन एक दिन में वापिस लिया

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

जम्मू कश्मीर में नौकरी पाने के नियम में संशोधन एक दिन में वापिस लिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

दिल्ली चुनाव का संदेश : लोक-सापेक्ष तंत्र ही धर्म-सापेक्ष तंत्र को परास्त कर सकता है

February 29, 2020

मज़दूर दिवस पर एक अव्यावहारिक सुझाव

May 1, 2025

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.