Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

दलित यानि दलाल राष्ट्रपति का चुनाव और आम आदमी

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 28, 2017
in ब्लॉग
2
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अंग्रेजों के गुलाम भारतवासी इंगलैण्ड के राजा-रानी के तर्ज पर भारत में भी बतौर मुखौटे राष्ट्रपति पद का निर्माण किया है. इसके लिए पंचवर्षीय चुनाव के जरिये इन राजा-रानी का चुनाव किया जाता है. देश में बतौर शासक पार्टी भारतीय जनता पार्टी जानती है कि भारत में राष्ट्रपति पद का देश की नीति-निर्माण में कोई वजूद नहीं है, यही कारण है कि वह राष्ट्रपति पद के लिए बतौर लाॅलीपाॅप दलित उम्मीदवार को बड़े ही जोर-शोर से उतारा है. अगर हम अटलबिहारी बाजपेयी के शासनकाल में चयनित उम्मीदवार को याद करें तो वे देश के प्रख्यात वैज्ञानिक अब्दुल कलाम आजाद को उम्मीदवार के तौर पर बनाया था.

अगर हम उस वक्त को याद करें तो वह दौर था जब गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में कत्लेआम मचाया था. हजारों मुसलिम महिलाओं के साथ बलात्कार और दरिंदगी की गई थी. गर्भवती मुस्लिम महिलाओं को जिंदा जला डाला गया था. बच्चों को जिन्दा आग में जला डाला गया था. दुकानों को खुलेआम लूट लिया गया था. नौजवानों को काट डाला गया था. पूरा देश वरन् यहां तक कि विश्व मानव समुदाय एकबारगी इस दरिंदगी से सिहर उठा था. उसी दौर में मुस्लिम समुदाय की सहानुभूति हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने लोकप्रिय वैज्ञानिक ए.पी.जे. अब्दुल कलाम आजाद को राष्ट्रपति पद के लिए नामित किया और वे देश के राष्ट्रपति बने. पर जैसाकि सर्वविदित है, नीति-निर्माण में भारतीय जनता पार्टी अब्दुल कलाम आजाद के किसी भी फैसले को कभी नहीं माना और गठबंधन की सरकार चलाने के बावजूद राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के आपत्तियों को दरकिनार करता गया.

आज जब भारतीय जनता पार्टी लोकसभा में पूर्ण बहुमत हासिल किये हुए है और उसके लगातार एक के बाद एक जनविरोधी नीतियों के कारण देश तबाही के कागार पर जा पहुंचा है. काॅरपोरेटपरस्त नीतियों के कारण देश का जी.डी.पी. 6 अंक तक गिर चुका है. भ्रष्टाचार अब सदाचार में बदल चुका है. भाजपा सहित आर.एस.एस. के तमाम संगठन दिन रात देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हो चुका है. सेना तक को राजनैतिक हित साधने के औजार में तब्दील किया जा चुका है. नये रोजगार मिलने के बजाय छंटनी और सृजित पदों को खत्म कर बेरोजगारी की विशाल पैदावार उगाई जा रही है. जनता की बुनियादी समस्या रोटी-कपड़ा-मकान-शिक्षा और चिकित्सा की समस्या को हल करने के बजाय देश को भावनात्मक तौर पर बरगलाया जा रहा है. जनता को भावनात्मक तरीके से ब्लैकमेल कर गाय, गोबर, गोमुत्र, सेना, हिन्दुत्व, राम आदि के जरिये उसे अफीम की मदहोशी में धकेला जा रहा है और विशाल पैमाने पर अंबानी-अदानी जैसे काॅरपोरेट घरानों की सेवा में देश की विशाल धनराशि को उसके चरणों में झोंका जा रहा है.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

हिन्दुत्ववादी ताकतों के नाम पर दलितों को देश भर में पीटा जा रहा है. उनके घरों को जलाया जा रहा है. उनकी खुलेआम हत्यायें हो रही है. उनके पिटाई की जाती है और उसके विडियों बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित किया जा रहा है. मुसलमानों को आतंकबादी बताया जा रहा है और छात्रों को देशद्राही साबित किया जा रहा है. अपने जल-जंगल-जमीन की बात करने वाले आदिवासियों को नक्सलवादी और माओवादी बताकर गोली से उड़ाया जा रहा है. शिक्षण संस्थानों में दलित-आदिवासियों के बच्चे न पढ़ सके इसके लिए आरक्षण को समाप्त किया जा रहा है.

ऐसे माहौल में जब देश का प्रधानमंत्री मोदी विदेश में अंबानी घरानों का व्यापार बढ़ाने के लिए विदेश दौरों में जुटे हुए हैं. हिन्दुत्ववादी ब्राह्मणवादी ताकतों के आतंक तले देश का दलित समुदाय आतंकित है. ऐसे माहौल में देश में राष्ट्रपति पद के चुनाव में दलित राष्ट्रपति के बतौर अपने पुराने परखे हुए एजेंट रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद के बतौर नामित किया है. मालूम हो कि रामनाथ कोविंद भाजपा से सांसद भी रहे और भ्रष्टाचार की गंगोत्री में मलाई भी खूब काटी है. पर मजेदार बात यह है रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाने के पीछे भाजपा की मंशा भाजपा और उसके ब्राह्मणवादी आंतक से पीड़ित देश की आम दलितों का मनोवैज्ञानिक तौर पर अफीम के नशे में डाल कर देश को अंबानी-अदानी घरानों के हाथों में गिरबी रखना है. देश के प्रसिद्ध ऐतिहासिक रेलवे स्टेशनों को कौड़ी के मोल बेचकर मोदी ने इसकी शुरूआत तो कर ही दी है.

इसी वक्त जब आम आदमी पार्टी देश के काॅरपोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ देश की आम आदमी की बुनियादी जरूरतों रोटी-कपड़ा-मकान-शिक्षा और चिकित्सा जैसे सवालों को हल करने में लगी है, राष्ट्रपति पद जैसे मुखौटे के चुनाव प्रक्रिया से भाजपा और कांग्रेस दोनों ने इसे अलग करने का प्रयास किया है. इस प्रक्रिया के जरिये अंबानी-अदानी की एजेंट भाजपा और कांग्रेस दोनों ने देश को यह संदेश दिया है कि राष्ट्रपति के बतौर आम आदमी की मूलभूत समस्या देश के शासक वर्ग के लिए कोई मायने नहीं रखता और वह महज अंबानी-अदानी के लिए काम करने वाले अपने-अपने एजेंटों को ही राष्ट्रपति के पद पर देखना चाहता है. जनता चाहे तो अपने राष्ट्रपति स्वयं चुन सकती है, इस दलित-दलाल राष्ट्रपति के जगह पर.

Related Blogs :

आम लोगों को डराता जीएसटी का भूत
नीलामी पर चढ़ा देश : देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों की नीलामी

Previous Post

किसानों को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान करना चाहिए ?

Next Post

ड्रेकुला मोदी और उसके घड़ियाली आंसू

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

ड्रेकुला मोदी और उसके घड़ियाली आंसू

Comments 2

  1. S. Chatterjee says:
    9 years ago

    There’s a hidden agenda to subvert democracy and Constitution with the help of a pliable President. Dark days are ahead.

    Reply
    • Rohit Sharma says:
      9 years ago

      Right

      Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

बुद्धिजीवियों को प्रताड़ित कर सरकार माओवादियों की नई फसल तैयार कर रही है ?

September 5, 2023

ट्रम्प और मोदी : दो नाटकीयता पसंद, छद्म मुद्दों पर राजनीति करने वाले राजनेता

February 24, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.