Monday, September 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

प्रलाप

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
November 19, 2020
in कविताएं
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

किशोरी
तुम्हारी गाल पर उगे मुंंहासे
नव ग्रह हैं
या अंधकार की असीम कोख में पलते सितारे
तुम्हें कभी नहीं पता चलेगा

प्रमथ्यु ने आग को उसके झोंटे से पकड़ कर
जिस दिन पृथ्वी पर लाया
आदमी ने उसी दिन देखा
पहला पुच्छल तारा
और, अनिष्ट की संभावनाओं से जन्म लिया ईश्वर

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

लाजरस
तुम्हारा आना
इसी क्रम का व्यतिक्रम था
या और कुछ
किशोरी को नहीं पता

मैं एक दाने के गर्भ में समाया हुआ बीज हूंं
जीवन की संभावनाओं का दारोमदार
अब एक मलिन ऐश्वर्य है
मिट्टी के घरौंदों का
जिसे देख कर
पनियाती हैं आंंखें
जब तक खुली हैं
या हैं

तुमने कहा था
मुहांसों के अंतर से
पीब सा निकलूंंगी मैं
और मैंने विश्वास कर लिया था
मेरी अगली यात्रा
हरित भूमी पर सपाट
लुढ़क कर
एक गोल्फ होल की तरफ़
अनर्थक यात्रा होगी

कंकाल की आंंखों के खोह-सा
वही गह्वर
कालातीत हो कर भी
मुझे समाहृत करने की शक्ति रखता है
चिता की कोख से उठते वैराग्य की तरह
किसे मालूम

जो कुछ मैं लिख रहा हूंं
जो कुछ मैं सोच रहा हूंं
प्रतिध्वनि है
हरी पहाड़ियों के नीले वैभव की

अदिति
तुम्हारे शहर के होंठों पर
मचलते सागर सा हूँ
छलकता, लेकिन सीमाबद्ध

मुझे मालूम है
यह मेरी भाषा नहीं है
जैसे
लाजरस की भी कोई भाषा नहीं थी
( तुम सुन रहे हो लाजरस!
तुम्हारा बस एक वायवीय अस्तित्व था
जो ज़िंदा है अब तक अश्वत्थामा बनकर)

प्रेम की परिभाषा सिकुड़ते हुए
जब एक मुंंहासे पर केंद्रित होता है
जन्म लेती है अदिति
और, मर जाता हूंं मैं

मुझसे मृत्यु का अभिप्राय मत पूंंछों
मैं रोज़ मरता हूंं तुम्हारे अंदर
जब तुम जीते हो अपने को.

  • सुब्रतो चटर्जी

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

असली असामाजिक तत्व कौन हैं ?

Next Post

आदिवासी – यह नाम तो मत बिगाड़िए

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

आदिवासी - यह नाम तो मत बिगाड़िए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

अफगानिस्तान के लिए तालिबान लाख बुरा सही, अमेरिकन साम्राज्यवाद के चंगुल से छूटा है

August 23, 2021

सरकारी झूठों के खिलाफ किसान संगठन की ओर से जारी पत्र

December 20, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

August 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

प्रशांत बोस उर्फ किशन दा के बारे में संक्षिप्त जानकारी

August 26, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.