Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

मोदी सरकार के गलत निर्णयों से देश भर का कामगार परेशान

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
December 10, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मोदी सरकार के गलत निर्णयों से देश भर का कामगार परेशान

गिरीश मालवीय

अब लगभग यह तय हो गया है कि सरकार किसान बिल को लेकर अपना रुख बदलने वाली नहीं है, किसान भी दिल्ली की सीमाओं पर डेरा तम्बू गाड़कर 6 महीने की तैयारी से बैठा है. मोदी सरकार के सामने अब सवाल ये है किसानों को कैसे जल्द से जल्द वहांं से हटाया जाए इसलिए उसने अपना सबसे कारगर हथियार चल दिया है यानी कोविड का भय.

You might also like

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

यही किसान पिछले 4 महीने से अपने अपने क्षेत्रों में आन्दोलरत है तब उसे कोरोना नही हुआ लेकिन जैसे ही दिल्ली की बॉर्डर पर रास्ता घेरकर बैठ गया उसे कोरोना हो गया, उसकी कोरोना जाँच की बात होने लगी. हमारे यहाँ भी ऐसे बुद्धिजीवियों की फौज फेसबुक पर पाई जाती है जो पिछले 10 महीने से कोविड का तमाशा देख रही है, लेकिन आज भी यह मानने को तैयार नहीं है कि यह राजनीतिक महामारी है ओर कोविड जाँच का मनमाना इस्तेमाल सरकार करती है.

अगर आप पिछले कुछ महीनों का पुनरावलोकन करे तो आप पाएंगे कि देश मे बड़े बड़े आंदोलन चले हैं, किसानों का यह आंदोलन कोई पहला बड़ा आंदोलन नही है. कल देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत ने पूर्व सैनिकों की पेंशन कटौती की अनुशंसा की है, इससे पूर्व सैनिकों में भारी नाराजी है. सैनिकों का कहना है कि प्रपोजल सीडीएस ने जवानों की पेंशन की कटौती की जो बात कही है. उसे तुरंत ही वापस लिया जाए, नहीं तो पूर्व सैनिक इस आंदोलन को बहुत बड़ा रूप देंगे तथा दिल्ली आकर उग्र प्रदर्शन करेंगे.

किसानों के आंदोलन के ठीक पहले अक्टूबर में उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग के निजीकरण को लेकर राज्य में 15 लाख से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर गए थे. उत्तरी भारत के सभी राज्यो में बिजली कर्मी निजीकरण के खिलाफ आक्रोशित हैं. वह भी एक बड़े आंदोलन की भूमिका बना रहे हैं.

मोदी सरकार द्वारा रेलवे के निजीकरण के विरोध में रेलवे कर्मचारियों का देशव्यापी आंदोलन कुछ महीने पहले से ही चल रहा था. देश के तमाम रेलवे कर्मचारी संगठनों ने निजीकरण के विरोध में जन आंदोलन शुरू कर दिया था. इस आंदोलन में आम लोगों व्यापारी, महिलाओं, छात्रों, पेंशनर्स, से भी शामिल होने का आह्वान किया गया था. यह आंदोलन भी अभी खत्म नही हुआ है.

देश कोरोना माहमारी से जूझ रहा है. ऐसे में स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका बड़ी हो गई है. सरकार ने उन्हें कोरोना वारियर्स बता रही है लेकिन हकीकत में वे अपने मूलभूत अधिकारों से भी वंचित हैं. कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मियों की हालत देश भर बदतर है. मध्यप्रदेश में दिल्ली में तथा अन्य कई और जगहों पर स्वास्थ्यकर्मी भी उपेक्षित महसूस कर रहे हैं. कई जगहों पर उन्हें सेलरी नही मिल रही है. वे भी यही कह रहे हैं कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ग़ौर नहीं किया तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे.

कोयले के क्षेत्र में कॉमर्शियल माइनिंग को मंजूरी दिए जाने के खिलाफ देश के बड़े केंद्रीय श्रमिक संगठन एटक, बीएमएस, एचएमएस, इंटक और सीटू ने कोयला उद्योग में हड़ताल कर रहे हैं. बैंक कर्मी तो मोदी सरकार की गलत नीतियों को अपनाने के खिलाफ बहुत बार हड़ताल कर चुके हैं. कोरोना काल से ठीक पहले CAA के खिलाफ देश भर में हर छोटे बड़े शहर में आंदोलन चल रहा था. यानी एक विहंगम दृष्टि डाली जाए तो मोदी सरकार के गलत निर्णयों से देश भर का कामगार परेशान हो चुका है और देश में एक बहुत बड़े आंदोलन की भूमिका बन चुकी है.

Read Also –

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

विपक्ष की भूमिका में जनता

Next Post

रेलवे आखिर रेगुलर ट्रेन वापस कब चलाएगा ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

by ROHIT SHARMA
June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

by ROHIT SHARMA
May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

by ROHIT SHARMA
May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

रेलवे आखिर रेगुलर ट्रेन वापस कब चलाएगा ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

सुप्रीम कोर्ट के चार बड़े फैसले

April 17, 2020

तार-तार होती संवैधानिक व्यवस्था

January 29, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.