Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

रेलवे आखिर रेगुलर ट्रेन वापस कब चलाएगा ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
December 10, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
रेलवे आखिर रेगुलर ट्रेन वापस कब चलाएगा ?
गिरीश मालवीय

कोई पूछ नही रहा है कि रेलवे आखिर रेगुलर ट्रेन वापस कब चलाएगा ? पूरे 10 महीने होने को आए हैं. कोरोना की वजह से सामान्य ट्रेनों का संचालन जो बन्द किया गया था, उसे अब तक शुरू नहीं किया गया है. थोड़ी बहुत स्पेशल ट्रेनें चला दी गयी है, उसमें भी किराया 20 से 30 प्रतिशत बढ़ा कर लिया जा रहा है.

रेलवे ने पहले 12 अगस्त तक रेगुलर ट्रेन सेवा बंद करने का फैसला लिया था. फिर उसे कोरोना केसेस की बढ़ती संख्या के नाम पर 30 सितंबर तक बढ़ाया. 30 सितंबर के बाद अब तक कोरोना केसेस मिलने की रफ्तार आधी रह गयी है लेकिन रेगुलर ट्रेनों का संचालन अब भी बन्द है. आम जनता को इससे बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्पेशल ट्रेन के नाम पर पैसेंजर्स से अधिक रुपए लिए जा रहे हैं. पूजा स्पेशल ट्रेन में 30 प्रतिशत से अधिक किराया वसूला जा रहा है.

You might also like

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

अभी सिर्फ लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनें ही चल रही हैं. लोकल ट्रेन नहीं चलने से दिल्ली, इंदौर, कानपुर जैसे व्यापारिक केंद्रों के आसपास के क्षेत्रों का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. कई रूट्स पर तो स्पेशल ट्रेन तक भी नहीं चल रही है. बहुत से छोटे व्यापारी बन्धु ऐसे थे जो सुबह अपने घर से निकलते, दोपहर में बड़े शहरों में पहुंचते. 3-4 बजे तक खरीदारी करते और शाम में 4-5 बजे की ट्रेन पकड़कर रात में घर पहुंच जाते थे. यानी एक दिन में पूरा बिजनेस ट्रिप हो जाता था लेकिन अब उनका व्यापार पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है, लंबी अवधि के रोगों के रोगियों को भी इलाज में बेहद असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ वी. के. यादव ने पिछले दिनों एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जब तक कोरोना की स्थिति सुधरती नहीं है, तब तक नया टाइम टेबल नहीं लाया जाएगा. साथ ही रेगुलर ट्रेन कब से चलेगी, ये बताना फिलहाल मुमकिन नहीं है. किंतु जिस नए टाइम टेबल की बात की जा रही है, उसमें रेलवे 500 ट्रेनों को बंद कर सकता है. ट्रेनों के साथ-साथ 10 हजार रेलवे स्टॉपेज को भी बंद करने फैसला कर सकती है.

जीरो बेस्ड टाइम टेबल पर काम कर रही रेलवे ने इस दिशा में फैसला लेने की तैयारी कर ली है. माना जा रहा है कि इस टाइम टेबल के अनुसार लंबी दूरी की ट्रेनें एक स्टेशन के बाद दूसरे स्टेशन के बीच 200 किमी के भीतर नहीं रुकेंगी, जब तक कि रास्ते में कोई बड़ा शहर न हो. यानी लंबी दूरी वाले सफर में रेलवे के दो स्टेशनों के बीच की दूसरी 200 किमी होगी, जब तक की बीच में कोई बड़ा शहर नहीं होगा.

आप यदि ध्यान से देखे तो अभी भी यही किया जा रहा है. दरअसल कोरोना में रेलवे ने नियमित ट्रेनों को ही स्पेशल बनाकर चलाया है और इन स्पेशल ट्रेनों के रूट और स्टेशन भी बदले जा रहे हैं. इसका खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ रहा है. रेलवे कभी भी इन ट्रेनों का रूट और स्टेशन बदल रहा है. इस वजह से ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं. जिस स्टेशन पर यात्रियों को उतरना होता है, रूट बदलने से वह नहीं उतर पाते.

स्पेशल ट्रेनों में ऐसा किया जा सकता है. रेलवे नियम के मुताबिक नियमित ट्रेनों को चलाने के बाद इनमें किसी तरह का बदलाव करना आसान नहीं होता, जबकि स्पेशल ट्रेन में कभी भी किसी तरह का बदलाव किया जा सकता है. यही वजह है कि सभी नियमित ट्रेनों के नंबर में बदलाव कर उन्हें स्पेशल ट्रेन बना दिया गया है. इन ट्रेनों में यात्रियों को मिलने वाली बाकी सुविधाएं भी बंद कर दी गई है. सीनियर सिटीजन को किराए में छूट मिलती है, जो अब नहीं मिल रही. विकलांगों को और अधिमान्य पत्रकारों को ट्रेन के किराए में 50 फीसद तक छूट दी जाती थी, जो अब बंद है. विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किराए पर मिलने वाली छूट भी बंद कर दी गई है.

आखिरकार रेलवे स्पेशल ट्रेनो के नाम पर चल रही लूट कब बन्द करेगा ? रेगुलर ट्रेन कब चलाएगा इसका कोई जवाब नहीं मिल रहा.

Read Also –

 

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

मोदी सरकार के गलत निर्णयों से देश भर का कामगार परेशान

Next Post

भात दे हरामजादे

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

by ROHIT SHARMA
June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

by ROHIT SHARMA
May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

by ROHIT SHARMA
May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

भात दे हरामजादे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

विचारों की बंद गली में नहीं रहते मुसलमान !

October 21, 2022

द्वंद्वात्मक और ऐतिहासिक भौतिकवाद

May 6, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.