Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

किसान आन्दोलन का माओवादी कनेक्शन ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
December 17, 2020
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

किसान आन्दोलन का माओवादी कनेक्शन ?

26 नवम्बर से केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा दिल्ली बाॅर्डर पर जबरन रोक कर रखे गये किसानों को पहले तो खालिस्तानी बता कर देशवासियों को गुमराह करने की कोशिश की गई, फिर उन्हें केवल पंजाब का किसान बताया गया, और फिर इसी तरह लगातार उन्हें कांग्रेसी, आतंकवादी, पाकिस्तान परस्त, चीनी परस्त, विदेशी फंडिंग वगैरह कहा गया. जब इससे भी केन्द्र की कुख्यात मोदी सरकार की दाल नहीं गली तब उन्हें अब ‘माओवादियों द्वारा हाईजैक’ कर लिया गया बताया गया, जबकि किसान आन्दोलन में अबतक भयानक ठंढ़ से तकरीबन 20 किसानों की मौत और एक किसान अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या भी कर लिये हैं.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

केन्द्र की मोदी सरकार की नीचता की कल्पना केवल इसी बात से की जा सकती है कि इसका एक मूंह जहां इन किसान आन्दोलन को बदनाम करने के लिए नीचतापूर्ण आरोप लगा देती है, तो वहीं इसका दूसरा मूंह कहता है, ‘मैंने तो नहीं कहा. यह उनकी बात है.’ इस तरह 21 दिन से भयानक होती ठंढ़ के मौसम में किसानों को थका डालने, इस आन्दोलन को खत्म कर देने के लिए केन्द्र की मोदी सरकार पहले तो बातचीत के बहाने इस मुद्दे को लम्बा खींचा, वहीं अब देश भर में इस किसान आन्दोलन में फूट डालने के लिए दुश्प्रचार में जुट गई है.

इस दुश्प्रचार के लिए उसकी अपनी रणनीति है, जिसके तहत वह इस आन्दोलन में फूट डालने, आन्दोलनकारियों के बीच अपने गुण्डों को भेज कर अनर्गल नारे लगवाने, दलाल टीवी चैनलों के माध्यम से दुश््रपचार करने, अपने नेता-कार्यकर्ताओं को अपेक्षाकृत शांत राज्यों में भेजकर लोगों को इस किसान आन्दोलन के खिलाफ माहौल बनाने के लिए तैयार करना आदि जैसे कुकृत्य में संलिप्त हो गया है. वहीं इसके मुखिया नरेन्द्र मोदी, जिसकी छवि दिन-व-दिन स्त्रैण की बनती जा रही है, देश भर में घूम-घूमकर नाच-गानों में व्यस्त है.

किसान आन्दोलन के खिलाफ केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा लगाये गये आरोप में सबसे बड़ा आरोप है इस किसान आन्दोलन को माओवादियों के द्वारा हाईजैक कर लिया जाना. अब्बल तो यह सवाल या आरोप ही सिरे से गलत है, परन्तु, अगर इस आरोप में तनिक भी सच्चाई हुई तो यह तय है कि यह आन्दोलन केन्द्र की मोदी सरकार के साथ-साथ अंबानी-अदानी-रामदेव के साम्राज्य के ताबूत में आखिरी कील साबित हो जायेगी.

इसे हम ऐसे समझते हैं. जैसा कि सुप्रीम कोर्ट, जो केन्द्र की मोदी सरकार का एक चाटुकार के अतिरिक्त और कुछ भी नहीं रह गया है, के प्रधान न्यायधीश बोबरे ने कहा है कि अगर किसान आन्दोलन का यह मुद्दा नहीं सुलझा तो ‘यह किसान आन्दोलन जल्द ही एक राष्ट्रीय मुद्दा बन जायेगा. ऐसा लगता है कि सरकार इसे सुलझा नहीं पा रही है.’ मोदी का दलाल सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायधीश, जो भाजपा नेता के एक मंहगे मोटर साईकिल पर बैठता है, की यह एक ऐसी टिपण्णी है जिसका एक व्यापक आधार है, जो किसान आन्दोलन विफल होने और उसके माओवादी कनेक्शन जैसे मोदी सरकार के अफवाह के बाद घातक नतीजे की भविष्यवाणी है.

भारत में पिछले 50 सालों से माओवादी आन्दोलन, जो असल में हथियारबंद किसान आन्दोलन है, देश के अधिकांश भागों में चल रहा है. इस माओवादी हथियारबंद आन्दोलन की बुनियादी मांग ही जल, जंगल और जमीन है. भारत सरकार इन 50 सालों में लाखों की तादाद में माओवादी कार्यर्कर्ताओं को मार गिराया है, बदले में माओवादियों ने भी भारत सरकार की सैन्य बलों और उसके नेताओं को बड़ी तादाद में मौत के घाट उतार डाला है. इसमें सबसे दिलचस्प बात यह है कि इतनी बड़ी तादाद में माओवादी आन्दोलनकारियों को मार गिराने के बाद भी भारत सरकार माओवादी आन्दोलनकारियों को खत्म तो करना दूर, वह उल्टे देश के तमाम हिस्सों में फैल गया और एक बड़ी ताकत हासिल कर ली है, जिसे खत्म करना भारत सरकार के लिए एक डरावन ख्वाब है.

ऐसे में देश भर के किसान जो अंबानी-अदानी जैसे काॅरपोरेट घरानों से अपनी जमीन को बचाने के लिए दिल्ली पहुंच रहे थे, को दिल्ली के बाॅर्डर पर कुख्यात मोदी सरकार ने जबरन रोक दिया गया है, और अब उनकी समस्या को हल करने के बजाय उनके खिलाफ दुश्प्रचार की मुहिम चला रही है, उन्हें विभिन्न नामों से बदनाम करने की कोशिश कर रही है. ऐसे में अगर इन आन्दोलनकारी किसानों की मांगों को नहीं माना जाता है, और उनका दमन कर उसे वापस जाने पर मजबूर कर किया जाता है, तब यह निश्चित जानिए किसान अपनी जमीनों को बचाने के लिए हथियार का भी सहारा ले सकते है, यानी अपरोक्ष रूप से सरकार के हिसाब से माओवादी बन जायेंगे सुप्रीम कोर्ट के हिसाब से देशव्यापी आन्दोलन का शक्ल अख्तियार कर लेगा.

अगर यह किसान माओवादी आन्दोलनकारियों से जुड़कर हथियार उठा लेंगे तो निश्चित रूप से देश में माओवादियों की ताकत बहुत ज्यादा बढ़ जायेगी. तब ये बातचीत का माध्यम तो खुला रखेंगे ही, इसके बाद भी वे अंबानी-अदानियों के गोदामों को बम और बारूद से उड़ाना शुरू कर देंगे. सिंगुर और नन्दीग्राम के किसान आन्दोलन सरकार को याद रखना चाहिए, जहां किसान हथियारबंद होकर न केवल एक बड़ी ताकत जुटा ली थी, बल्कि सत्ता से भी तत्कालीन सत्ता को बेदखल कर टाटा जैसी कम्पनी को बैरंग वापस भागा दिया था. ऐसी स्थिति में केन्द्र की मोदी सरकार का जो नुकसान होना है, वह तो होगा ही, अंबानी-अदानी जैसी कम्पनियों को भी देश छोड़कर या तो भागना पड़ सकता है, अथवा अपनी जान से हाथ धोना पड़ सकता है. आखिर सरकार हथियारबंद आम जनता की ताकत के सामने कितने समय तक टिक सकती है. आखिर मरता क्या न करता !

केन्द्र की कुख्यात मोदी सरकार, जिसने अंबानी-अदानी की चैकीदारी करने की कसम उठा रखी है, उसकी सम्पत्ति को दिन-दूनी-रात चैगुनी बढ़ाने के लिए देश की करोड़ों लोगों को मौत के मूंह में झोंकने के लिए तैयार हो गई है, आखिर में वह अपने साथ-साथ अंबानी-अदानी जैसी काॅरपोरेट घरानों को ही खत्म करने की दिशा में बढ़ रही है.

केन्द्र की मोदी सरकार के दुश्प्रचार के उलट वर्तमान किसान आन्दोलन न तो मूर्खों और अनपढ़ों का ही आन्दोलन है और न ही भटके हुए लोगों का. वहीं इसके उलट केन्द्र की मोदी सरकार की यह स्थिति है कि वह देश के सबसे बड़े धन्नासेठों अंबानी-अदानी का ने केवल कुत्ता ही है, बल्कि वह खुद एक अनपढ़ गुण्डा है. यह देश के सबसे सचेत किसान समुदायों का आन्दोलन है, जिसकी असफलता अंबानी-अदानी जैसे मूर्खों, धनपशुओं और उसके मोदी जैसे कुत्तों की कब्र ही खोदेगा, जिसके लिए मोदी सरकार थोड़ी ज्यादा ही सचेष्ट नजर आ रही है.

स्पष्ट है कि मोदी सरकार की यह हठधार्मिता और नीरो की तरह डांस करने की मूर्खता अंत में देश को माओवादियों के शरण में जाने को विवश कर देगी. इससे पहले की देश की जनता अपना जल-जंगल-जमीन को बचाने के लिए माओवादियों के शरण में आ जाये और अंबानी-अदानियों को ठिकाने लगाने लगे, केन्द्र की अनपढ़ और अंबानी-अदानी की चाटुकार मोदी सरकार को किसान आन्दोलन के खिलाफ दुश्प्रचार फैलाने के बजाय किसानों की बात मान लेनी चाहिए.

Read Also –

 

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Tags: किसान आन्दोलनमाओवादी
Previous Post

किसानों को आतंकवादी कहने से पहले

Next Post

किसान आन्दोलन : किसानों के लिये जीवन-मरण का आन्दोलन है

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

किसान आन्दोलन : किसानों के लिये जीवन-मरण का आन्दोलन है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

काश, मेरे शब्द होते

January 16, 2021

मेरे देश की लड़कियां

August 8, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.