Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

शाबाश केजरीवाल : बेईमान लोग ही पारदर्शिता से डरते हैं

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 25, 2021
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शाबाश केजरीवाल : बेईमान लोग ही पारदर्शिता से डरते हैं

नरभेड़िया नरेन्द्र मोदी के गुप्त बातों – बड़े पैमाने पर आम मध्यम वर्गीय-गरीब लोगों की ऑक्सीजन न देने के बहाने नरसंहार करने का षड्यंत्र – को दिल्ली जैसे आधे-अधूरे राज्य के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने सार्वजनिक क्या कर दिया, मानो आसमान बरस पड़ा हो. सारे संघी, भाजपाई अपनी नंगई को उजागर होते देख कर भड़क गया है, और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर लानत-मलानत शुरू कर दिया.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

बहुत दिन नहीं बीतें हैं जब देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश के एक अस्पताल में, जहां रामराज्य आ गया है, ऑक्सीजन की कमी से सैकड़ों बच्चे पल भर में काल की गाल में समा गये. ऑक्सीजन की कमी से पल पल मौत को गले लगा रहे बच्चों को बचाने के लिए जिस डॉक्टर ने अपने जेब के पैसों से ऑक्सीजन खरीदकर अन्य लोगों को बचाने का प्रयास किया.

रामराज्य के ‘राजा’ आदित्यनाथ बिष्ट ने ऑक्सीजन की कमी से मौत के जिम्मेदार लोगों को पुरस्कृत किया और अपने जेब के पैसों से ऑक्सीजन खरीद कर लाने वाले डॉक्टर को फौरन गिरफ्तार कर जेल में न केल बंद ही कर दिया, अपितु जेल में ही उसकी हत्या करने का षडयंत्र भी रचा. गौरतलब हो कि वह डॉक्टर काफील खान भारी जनप्रतिरोध के बाद जेल से तो रिहा हो गये हैं, पर आज तक निलंबित हैं. तो सहज ही समझा जा सकता है कि ऑक्सीजन की कमी से मर रहे लोगों की मांग को नरेन्द्र भेड़िया की ‘गुप्त बैठक’ में मांग को प्रमुखता से लाइव उठाने वाले अरविंद केजरीवाल भला कैसे बच सकते हैं.

http://www.pratibhaekdiary.com/wp-content/uploads/2021/04/बढ़ते-Corona-को-लेकर-Kejriwal-और-Pm-Modi-की-High-Level-Meeting-_-Live-_-Dilli-Tak.mp4

बढ़ते Corona को लेकर Kejriwal और Pm Modi की High Level Meeting

इसी में एक संघी विजय रूपाणी ने अरविन्द केजरीवाल को प्रोटोकाॅल की याद दिलाते हुए ट्विट किया कि ‘आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ आज की बैठक में मीडिया को सीधे लाइव फीड देने का दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का कृत्य प्रोटोकाॅल के विरूद्ध शर्मनाक और निंदनीय है. कोरोना नियंत्रण के गंभीर विषय पर जब सारा देश एक होकर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लड़ाई लड़ रहा है, ऐसे समय में केजरीवाल का यह कदम अशोभनीय है. अपने 45 साल के सामाजिक जीवन और 5 साल के मुख्यमंत्री काल में मैंने अरविन्द केजरीवाल की तरह गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करने वाला मुख्यमंत्री नहीं देखा. इस कृत्य की निश्चय ही भत्र्सना की जानी चाहिए.’

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के साथ आज की बैठक में मीडिया को सीधे लाइव फीड देने का दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल का कृत्य प्रोटोकॉल के विरुद्ध, शर्मनाक और निंदनीय है ।

— Vijay Rupani Memorial (@vijayrupanibjp) April 23, 2021

इस संघी विजय रूपाणी के ट्विट पर लोगों ने विजय रूपाणी की जमकर धुनाई की. एक यूजर प्रियंका पटेल ने विजय रूपाणी को करारा जवाब देते हुए लिखा है, ‘अच्छा पिछली मुख्यमंत्री की मीटिंग का खुद प्रधानमंत्री ने अपने यू-ट्यूब से लाइव प्रसारण किया था, वो प्रोटोकाॅल में था ? इसे डबल स्टैंडर्ड कहते हैं. यह देखो पिछली मुख्यमंत्री मीटिंग या अभी जिम्मेदारी की बात आई इसलिए मूंह छुपाना पड़ रहा है ?’

एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘पहले भी लाइव फीड हुए हैं. देश की जनता के लिए, देश की जनता द्वारा चुनी हुई सरकार की ये सरकारी मीटिंग थी. हर ऐसी मीटिंग का लाइव फीड होना चाहिए. जनता के सेवक हैं, सो मालिक को पता होना चाहिए कि सेवक क्या कर रहा है.’ एक अन्य यूजर ने सीधे-सीधे सवाल उठाया कि ‘8 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों की मीटिंग को लाइव करना कौन से प्रोटोकाॅल है ? शर्मनाक या निंदनीय.’ विशाल नामक यूजर लिखते हैं कि ‘आप क्या चाहते हैं कि जिन लोगों को हमने चुना है वे लोग अपने नागरिकों के लिए क्या निर्णय लेते हैं, उनकी क्या जरूरत है, क्या शिकायतें हैं, वह हमें पता ही न चले. बेईमान लोग ही पारदर्शिता से डरते हैं.’

अच्छा पिछली मुख्यमंत्री की मीटिंग का खुद PM ने आपने यूट्यूब से लाइव प्रसारण किया था वो protocol मैं था????
सर इसे double standard कहते है।
यह देखो पिछली CM मीटिंग। या अभी जिम्मेदारी की बात आई इसलिए मुह छुपाना पड़ रहा है???? pic.twitter.com/KLycHNwI0K

— Priyank Patel (@priyank_patel11) April 23, 2021

पहले भी लाइव फीड हुए है। देश की जनता के लिए, देश की जनता द्वारा चुनी हुई सरकार की ये सरकारी मीर्टिंग थी। हर ऐसी मीटिंग का लाइव फीड होना चाहिए। जनता के सेवक है, सो मालिक को पता होना चाहिए कि सेवक क्या कर रहा है। pic.twitter.com/hM2GAQrB0r

— Office of IIN (@IINoffice) April 23, 2021

8 अप्रैल को ये कौन सा प्रोटोकॉल है

शर्मनाक या निंदनीय ? pic.twitter.com/rVgTwo998s

— Tanveer Khan 🇮🇳 (@AapKaTanu) April 23, 2021

आप क्या चाहते हैं कि जिन लोगों को हमने चुना है वे लोग अपने नागरिकों के लिए क्या निर्णय लेते हैं उन की क्या जरूरत है क्या शिकायतें हैं वह हमें पता ही ना चले
बेईमान लोग ही पारदर्शिता से डरते हैं|

— Vishal (@TagVishal) April 23, 2021

निक्की हैदर नामक यूजर लिखते हैं, ‘केजरीवाल आॅक्सीजन मांग रहा था, साहब को प्रोटोकाॅल की पड़ी हुई थी. लोग बिना आॅक्सीजन के मर रहे हैं, आप लाइव ब्राॅडकास्ट से डर रहे हैं.’ वहीं एक अन्य यूजर ने सवाल उठाया, ‘तो गलत क्या था ? दिल्ली में आॅक्सीजन की किल्लत से मरीजों की जान जाने की बात करना ? दिल्ली तक आॅक्सीजन सप्लाई सुनिश्चित करवाने की अपील करना ? या जितना भी थोड़ा बहुत आॅक्सीजन कोटा मिला है दिल्ली को, उसको भी हरियाणा, यूपी में रोक लेना ?

एक अन्य यूजर अजमत कुरैशी ने पूछा, ‘शर्म आती है या नहीं. प्रचारमंत्री के साथ कौन-सा सीक्रेट सुरक्षा मीटिंग हो रही थी. पहले गुजरात माॅडल संभाल लो. बोलो प्रचारमंत्री को बंगाल में रैली करे. अरे धिक्कार है तुम लोगों पर.’ विक्रम सिंह लिखते हैं, ‘मोदी से सवाल पूछना निंदनीय, देश विरोधी कृत्य है, यह किसे नहीं पता.’

केजरीवाल आक्सीजन मांग रहा था
साहब को प्रोटोकाल की पड़ी हुई थी

लोग बिना आक्सीजन के मर रहे हैं
आप लाइव ब्रोडकास्ट से डर रहे हैं

— Naki haider (@NAKIHAIDER2) April 23, 2021

https://twitter.com/Manish_Mehta_/status/1385548368747798528

शर्म आती है या नही… प्रचारमंत्री के साथ कौन सा सीक्रेट सुरक्षा पर मीटिंग हो रही थी
पहले गुजरात मॉडल सम्भाल लो
बोलो प्रचारमंत्री को बंगाल में रैली करे धितकर है तुम लोगो पर

— Azmat Quraishi عظمت قریشی (@azmatquraishi07) April 23, 2021

मोदी से सवाल पूछना निंदनीय देश विरोधी कृत्य है यह किसे नही पता

— Vikram Singh (@vs06183) April 24, 2021

प्रदीप गुप्ता नामक यूजर लिखते हैं, ‘विजय रूपाणी, पिछले डेढ़ महीने तक मोदी ने कोरोना की तरफ से आंखें बंद कर रखी और वे बंगाल और बांकी चार राज्यों के चुनाव में व्यस्त रहे. क्या उनका यह गुनाह शर्मनाक, निंदनीय और जनविरोधी नहीं है ?’ रोहित चैहान लिखते है।, ‘लेकिन गुजरात/देश में बिना आॅक्सीजन और वेंटीलेटर के लोग दम तोड़ रहे हैं, वो कृत्य बड़ा ही शोभाजनक है ?

राज तिवारी लिखते हैं, ‘पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के पत्र का जवाब में कौन से प्रोटोकाॅल का ध्यान रखा गया था ? यह चीन से युद्ध की बैठक नहीं थी. महामारी पर हमारी सरकार की क्या तैयारी है, यह भी जानने का हक देश की जनता को नहीं देने का क्या मतलब है, यह भी बताएं सीएम (विजय रूपाणी) महोदय ?’

मृत्यु का देवता नामक एक यूजर लिखते हैं, ‘इन लोगों के प्रोटोकाॅल का मतलब है मूकदर्शक बनकर जी हुजूरी करना. अगर आपने जनता के हित में सवाल पूछा तो आपने प्रोटोकाॅल तोड़ा. बस यहीं तक है इनलोगों की सोच.’ एसएस नामक एक यूजर गुजरात के अहमदाबाद हाॅस्पीटल के सामने एक मां अपने बीमार बच्चे के साथ सड़क पर बैठे हैं, का विडियो अपडेट करते हुए लिखते हैं, ‘अहमदाबाद हाॅस्पीटल के सामने एक मां अपने बीमार बच्चे के साथ सड़क पर बैठी है. अस्पताल उसको एडमिट नहीं कर रहा है क्योंकि प्रोटोकाॅल के हिसाब से एडमिशन सिर्फ एम्बुलेंस में आने वाले व्यक्तियों का हो रहा है. ये मां क्या करे तुम्हारे प्रोटोकाॅल का ? अचार डाले ?‘

विजय रूपानी जी
पिछले डेढ़ महीने तक मोदी जी ने कोरोना की तरफ़ से आँखें बंद करे रखी और वो बंगाल और बाक़ी चार राज्यों के चुनाव में व्यस्त रहे
क्या उनका ये गुनाह शर्मनाक , निंदनीय और जनविरोधी नहीं है ?

— Pradeep G (@68pradeepgupta) April 23, 2021

लेकिन गुजरात/देश में बिना ऑक्सीजन और वेंटीलेटर के लोग दम तोड रहे है वो कृत्य बड़ा ही शोभाजनक है।

— Rohit Chauhan (@rohitpchauhan) April 23, 2021

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह जी के पत्र का जवाब में कौन से प्रोटोकॉल का ध्यान रखा गया था यह चीन से युद्ध की बैठक नहीं थी,
महामारी पर हमारी सरकार की क्या तैयारी है यह भी जानने का हक देश की जनता को नहीं देने का क्या मतलब है यह भी बताएं, सीएम महोदय.?

— Raja Tiwari 🇮🇳 (@SureshC85120965) April 23, 2021

इनलोगों के लिए प्रोटोकॉल का मतलब " मूक दर्शक बनकर जी हुजूरी" करना होता है. अगर आपने जनता हित में सवाल पूछा तो आपने प्रोटोकॉल तोड़ा. बस यहीं तक है इनलोगों का सोंच.

— मृत्यु का देवता (नरक में आपका स्वागत है) (@bkmjsm) April 23, 2021

https://twitter.com/shubh_ind/status/1385552820036804609

वहीं, अनवर नामक यूजर क्लोज डोर मीटिंग में मंदबुद्धि मोदी का मास्क लगाये विडियो का स्क्रीन शाॅट लगाते हुए सवाल उठाते हैं कि ‘रैली में मास्क नहीं, क्लोज डोर मीटिंग में मास्क ? मोदी जी बस करो. अपनी मंदबुद्धि का परिचय देना बंद करो.’ वहीं एक अन्य यूजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को शाबसी देते हुए एक पोस्टर शेयर करते हैं, जिसमें लिखा है –
मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की बातचीत में कैसी प्राइवेसी और कैसा प्रोटोकाॅल ? दोनों ही जनता के सेवक हैं. दोनों ही जनता के प्रति जवाबदेह है. कुछ भी प्राइवेट क्यों हो ? ऐसे प्रोटोकाॅल तो उनके लिए होते हैं जिन्हें जनता से कुछ छुपाना होता है.

https://twitter.com/imanvaransari/status/1385588275302203394

pic.twitter.com/S5FhQtUJ8R

— PARIMAL BHARTIYA (@parimal74282967) April 23, 2021

Read Also –

नरमुण्डों की माला देख कर नरपिशाच की ख़ुशी का आर-पार नहीं है
दिशाहीन, आत्मनिर्भर और लाशों का नया राष्ट्रवाद
ऑक्सीजन, वेंटिलेटर बेड और चुनाव
माई नेम इज केजरीवाल एंड आई एम नॉट अ टेररिस्‍ट
मोदी का ‘गुजरात मॉडल’ : दहशत और मौत का खौफनाक मंजर
धर्म का नशा बेचने वाले लोगों को मरता छोड़ गए – रविश कुमार

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

नरमुण्डों की माला देख कर नरपिशाच की ख़ुशी का आर-पार नहीं है

Next Post

नए उभरते ‘कारपोरेट भारत’ के प्रति सोच बदलने का वक्त आ गया है

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

नए उभरते 'कारपोरेट भारत' के प्रति सोच बदलने का वक्त आ गया है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

फिल्मी हस्तियों का कोरोना संक्रमण : कोरोना का आतंक पैदा करने का एक विज्ञापन तो नहीं ?

July 12, 2020

सुंदर लड़कियां

May 19, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.