Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर उनकी नजर में ‘हिन्दुत्व’

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
January 11, 2018
in ब्लॉग
2
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

[आरएसएस ब्रांड बीजेपी देश भर में हिन्दुत्व के नाम पर कोहराम मचाये हुए है. चूंकि इनके पास देश के बड़े औद्यौगिक घरानों अंबानी अदानी की सेवा में बिछे रहने के अलावा जनता के हित में काम करने के लिए कुछ भी नहीं है इसलिए वे देश भर में नफरत के शोले भड़का रहे हैं, जिसमें वे देश की विशाल आबादी दलित, पिछड़े, अछूत, आदिवासी, अल्पसंख्यक और महिलाओं के खिलाफ सवर्ण ब्राह्मणवादी ताकतों को भड़का कर गाय-गोबर आदि के नाम पर आये दिन सरकारी पुलिस-फौज के संरक्षण में हमले किये और कराये जा रहे हैं. गुजरात में ऊना के दलितों पर सवर्ण ब्राह्मणवादी ताकतों के हमले और उसके बाद उभरे प्रतिरोध के स्वर ने भाजपा के गुजरात माॅडल का पोल खोल कर रख दिया है. इससे घबराये भाजपा की केन्द्र सरकार अब वह हिन्दुत्व की आड़ में मनुस्मृति को लागू करने की पूरी मंशा के तहत् बहुसंख्यक देशवासियों के खिलाफ जंग छेड़ दिया है.

ऐसे वक्त में हम हिन्दु धर्म के महान् विद्वान सन्यासी स्वामी विवेकानन्द के जन्म-दिवस 12 जनवरी के पूर्वसंध्या पर शत्-शत् नमन करते हुए हिन्दुत्व के संदर्भ में उनके विचारों को यहां रेखांकित कर रहे हैं, जो सोशल मीडिया के माध्यम से हमारे पास आया है, इसे गिरराज वेद ने संकलित किया है. उनके इस लेख में केवल हमने शाब्दिक अशुद्धि को ही ठीक करने का प्रयास किया है-सं.]

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

स्वामी विवेकानन्द भारतीय इतिहास के एक ऐसे महापुरुष हैं जिनके साथ ना तो इतिहासकारों ने न्याय किया और न ही आम लोगों ने. स्वामी विवेकानन्द की पहचान सिर्फ शिकागो वक्ता और हिंदू धर्म के प्रचारक के रुप में सीमित कर दी गयी ताकि उनके जीवन का वास्तविक संदेश और चिंतन कभी आम लोग जान ही नहीं पाये.

स्वामी विवेकानन्द का हिन्दुत्व वह हिन्दुत्व नहीं है जिससे आज लोग डरने लगे है. स्वामी विवेकानन्द का हिन्दुत्व … प्रेम, समानता, शारीरिक सुदृढ़ता और मेहनत पर आधारित था.

स्वामी विवेकानन्द को शूद्र इसलिए नहीं अपना पाये क्योंकि वे सवर्ण थे और सवर्ण स्वामी विवेकानन्द से इसलिए नफरत करते थे कि वो शूद्रों को भी अपने जैसा समझते थे. उनके साथ बैठकर खाना खाते थे.

स्वामी विवेकानन्द आज के हिन्दूवादियों की तरह मूढ़ नहीं थे, जो सिर्फ धर्म को जीने का आधार माने. उनका धर्म समझने के लिए धर्मग्रंथों से पहले इंसानियत को समझना होगा.

स्वामी विवेकानन्द, बुद्ध, कबीर, नानक की परम्परा के सन्यासी थे लेकिन दुर्भाग्यवश उनके चिंतन को कट्टर हिन्दुत्व के चिंतन तक ही सीमित कर दिया गया.

वसंत पोद्दार अपनी पुस्तक ‘योद्धा सन्यासी’ में एक प्रसंग लिखते हैं कि – ‘जब कलकता में भयंकर अकाल पड़ा उस वक्त गौ-सेवा दल का एक कार्यकर्ता स्वामी विवेकानन्द जी के पास आया और बोला, स्वामी जी सूखे कि वजह से गायें मर रही है. गायों को बचाने के लिए हम चंदा इकट्ठा कर रहे है. आप भी सहयोग दीजिए.

‘स्वामी जी ने उससे पूछा- अकाल कि वजह से तो इंसान भी मर रहे है. क्या आप उनके लिए भी खाने कि व्यवस्था कर रहे हो ?

‘गौसेवक ने कहा- नहीं स्वामी जी, इंसानों को तो उनके पापों की सजा मिल रही है लेकिन गाय को बचाना जरूरी है. वो हमारी मां हैं. ‘स्वामी जी ने कहा- हां, जरुर गाय तुम्हारी मां होगी, वरना तुम्हारे जैसे पुत्र किसी इंसान की कोख से पैदा नहीं हो सकते.’

आज जब पाखंडी हिन्दूवादी गाय के नाम पर आतंक मचाते हैं और साथ ही स्वामी जी को हिन्दुत्व का सबसे बड़ा सन्यासी घोषित करते हैं, तब इनकी मूर्खता पर हंसी आती है. आज गौ-आतंकी हिन्दू दल को स्वामी जी का चिंतन पढ़ना चाहिए. वो ऐसे सन्यासी थे जो खुलकर स्वीकार करते थे और अपने भाषणों में अक्सर इसका जिक्र भी करते थे कि ‘भारत में गाय का मांस खाना हर हिन्दू के लिए अनिवार्य था.’

कैलिफोर्निया में एक भाषण देते वक्त उन्होंने कहा था, ‘आप लोग यह जानकर चकित रह जाएंगे कि पुराने संस्कारों के अनुसार जो गौमांस नहीं खाता था, वह अच्छा हिन्दू नहीं था. कुछ विशेष अवसरों पर हमें सांड को मारकर उसे खाना होता था.’ (स्वामी स्वामी विवेकानन्द का संपूर्ण साहित्य- वॉल्यूम 3, पृष्ठ 536)

स्वामी जी मानते थे कि मांसाहार शरीर को शक्ति देने के लिए जरूरी है. वे युवाओं से मांस खाने की अपील करते थे और खुद भी जमकर खाते थे. वे अक्सर कहते थे कि- ‘अब देश के लोगों को मछली-मांस खिलाकर उद्यमशील बना डालना होगा, जगाना होगा, तत्पर बनाना होगा, नहीं तो धीरे-धीरे देश के सभी लोग पेड़-पत्थरों की तरह जड़ बन जायेंगे. इसीलिये कह रहा हूँ कि मछली और मांस खूब खाना.’ (स्वामी विवेकानन्द साहित्य भाग -6, पृष्ठ 144)

जब वे अमेरिका की यात्रा पर थे और भारत के कुछ धर्माधीषों ने विदेश में उनके मांस खाने को लेकर सवाल उठाया तो उनका जवाब था- ‘यदि भारत के लोग चाहते हैं कि मैं मांसाहार न करूं, तो उनसे कहो कि एक रसोईया भेज दें और पर्याप्त धन सामग्री भी.’ ( स्वामी स्वामी विवेकानन्द साहित्य , भाग -4, पृष्ठ -344)

धर्मग्रन्थों को पढ़ना तो वो नितांत मूर्खता समझते थे. स्वामी जी अक्सर युवाओं से कहते थे- ‘तुम गीता पढ़ने के बजाय फुटबॉल खेलो.’

… ज्यादा ना लिखकर बस इतना ही कहूंगा कि … आज हिन्दुत्व के नाम पर नफरत फैलाने और स्वामी विवेकानन्द को हिन्दुत्व का ब्रांड अम्बेसडर मानने वालों को स्वामी विवेकानन्द जी को पढ़ने और समझने की बहुत जरुरत है.

यकीन मानिए, अगर भगवा गैंग ने स्वामी जी को समझ लिया तो … भगतसिंह, सुभाष चंद्र बोस, डॉ.अम्बेडकर और सरदार पटेल की तरह उनको भी नहीं पचा पायेंगे.’

Previous Post

आर्म्स एक्ट ख़त्म कराओ !

Next Post

चित्रदुर्गा में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर लादी वही घिसी-पिटी तोहमतें

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

चित्रदुर्गा में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर लादी वही घिसी-पिटी तोहमतें

Comments 2

  1. S. Chatterjee says:
    8 years ago

    Hinduism, as a way of life, contains many contradictions but it doesn’t promote bigotry and hatred of any kind whatsoever. Swami Vivekananda was the supreme rational mind who strove to break the shackles of prejudice, ignorance and superstition prevelant among the Hindus. The Hinduism of the rabid saffron gang has nothing to do with the basic precepts of our religion and culture.
    A well documented article

    Reply
  2. अशोक कुमार says:
    6 years ago

    यह कहना सही नहीं होगा कि स्वामी विवेकानंद नानक, कबीर और बुद्ध की परंपरा के संन्यासी थे क्योंकि आध्यात्मिक परंपरा के मुताबिक वे कोई बुद्धत्व या शिवत्व को उपलब्ध व्यक्ति नहीं थे । दूसरी बात, हिंदुत्व के बारे में चाहे जो भी कहा जाए, कितना भी उसमें सुधार करने की कोशिश कर ली जाए लेकिन वर्तमान हिंदुत्व ब्राह्मणवाद और मनुवाद पर ही आधारित है । इसीलिए यह हिंदुत्व दलित, स्त्री, मज़दूर, किसान, वंचितों और समाज के अन्य श्रमजीवी वर्ग विरोधी सामाजिक व्यवस्था है । यह हिंदुत्व केवल शोषकों के ही हितों का पोषण करने वाली विचारधारा का ही नाम है । समाज के किसी भी अन्य वर्ग के लिए इसमें कोई स्थान नहीं । लेकिन इस पूंजीवादी व्यवस्था में ब्राह्मणवाद, मनुवाद, रामराज्य या वर्णव्यवस्था जैसी व्यवस्था को अंजाम नहीं दिया जा सकता क्योंकि अब इतिहास को घसीट कर अतीत में नहीं ले जाया जा सकता । इसीलिए इस हिंदुत्व के अंतर्गत अब सड़ीगली और पतनशील वर्णव्यवस्था, ब्राह्मणवाद और मनुवाद पर आधारित कोई भी व्यवस्था संभव नहीं हो सकती । इसीलिए अब जो व्यवस्था, अगर संभव हुई तो वह आरएसएस की विचारधारा पर आधारित व्यवस्था ही हो सकती है । हिंदुत्व इसी आरएसएस की विचारधारा का प्रतिनिधित्व करता है । इसे हिन्दू फासिज़्म भी कह सकते हैं । इसीलिए यह हिदुत्व अपने अस्तित्व के लिए वर्तमान में पूंजीवाद से गठजोड़ किए हुए है । इसीलिए आज सत्ता पर काबिज़ यह हिन्दू फासिस्ट शक्तियां पूंजीवाद के लिए काम करने में संलग्न दिखाई देती हैं । लेकिन पूंजीवाद के अपने लक्ष्य हैं वह इस हिंदुत्व का इस्तेमाल श्रमजीवीवर्ग को धर्म, जाति, वर्ण, हिन्दू, मुसलमान, मंदिर-मस्जिद, गाय-गोबर के नाम पर आपस मे लड़वाने और बांटने के लिए कर रहा है ताकि भारी मुनाफों के रूप में उसकी लूट और शोषण की प्रक्रिया अबाध गति से चलती रहे । अब पूंजीवादी व्यवस्था में कोई भी सुधार या विवेकानंद, नानक, कबीर अम्बेडकर, बुद्ध इत्यादि जैसे महापुरुषों के आध्यात्मिक और सुधारवादी फलसफ़ों से कुछ होने वाला नहीं है । अब सत्तापरिवर्तन नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन का रास्ता ही एक मात्र रास्ता जनता के सामने रह गया प्रतीत होता है ।

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

राष्ट्रहित में इन और ऐसे सवालों के जवाब मिलने ही चाहिये

February 1, 2021

ग्राम्शी के आर्गेनिक जन बुद्धिजीवी के प्रतिमान राहुल सांकृत्यायन

April 12, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.