Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

पानी पर पहरा : बोलिविया के रास्ते पर बढ़ता भारत

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 9, 2022
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
पानी पर पहरा : बोलिविया के रास्ते पर बढ़ता भारत
पानी की रखवाली करते पुलिस कर्मी और अधिकारी वर्ग. स्थान: आरडी 961 समय: दोपहर 2.40 बजे, फोटो: भंवरलाल मूंड (दैनिक भास्कर)

पानी चाेरी राेकने के लिए पुलिस-प्रशासन और आईजीएनपी अभियंता फील्ड में हैं. नहर पर गश्त हा़े रही है. नहरबंदी के दाैरान ये पानी पीने के लिए है. किसानाें काे ये बात समझनी हाेगी कि अगर इस पानी काे चाेरी किया ताे लाेगाें काे पीने के लिए पानी कहां से मिलेगा. संवेदनशीलता दिखाते हुए पानी चाेरी से बचें वरना प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. मुकदमें दर्ज हाेंगे.

– हरीश छतवानी, अधीक्षण अभियंता रेग्युलेशन

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

यह महज धमकी नहीं है बल्कि बज्जू में किसानों पर पानी चोरी के 3 मामले दर्ज किये गये हैं. यानी अब अपराध की गिनती मैं पानी का चोरी करना भी शामिल हो गया है. यह नहरबंदी ऐसे समय होती है जब कपास बोया जाता है और किसानों को अपने फसल के पानी की जरूरत होती है. किसान नहर से अपने खेत में सिंचाई हेतु पानी ‘चुरा’ न ले इसलिए 371 किमी नहर की सुरक्षा में बड़े पैमाने पर अधिकारी और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है.

खबर के अनुसार नहर से पानी की चाेरी काे राेकने के लिए 13 आईएएस, 10 आईपीएस, दाे चीफ इंजीनियर, तीन एडीशनल चीफ इंजीनियर, 14 थाने की पुलिस सहित करीब 1200 अधिकारियाें-कर्मचारियाें का भारी भरकम महकमा जमा 2000 क्यूसेक पानी की सुरक्षा में तैनात किया गया है. गुरुवार को ही बज्जू के पास आरडी 961 पर पुलिस, आरएसी और नहर अभियंताओं ने गश्त लगाकर किसानों काे चेतावनी दी कि पानी चाेरी ना करें. वर्ना जेल जाना पड़ सकता है.

नहर में पानी 19 अप्रैल तक चलेगा, उसके बाद नहर सूखने की स्थिति में पहुंच जाएगी, तब तक पश्चिमी राजस्थान की करीब दाे कराेड़ आबादी की प्यास बुझाने के लिए सरकार ने पानी की चौकीदारी शुरू कर दी है. नहरबंदी के दौरान सिर्फ 2000 क्यूसेक ही पानी हाेता है जाे पीने के काम आता है. अगर इसमें चाेरी हुई ताे 10 जिलाें की करीब दाे कराेड़ आबादी सीधे प्रभावित हाेती है इसलिए सीएम कार्यालय से लेकर जल संसाधन, जलदाय, 10 जिलाें के कलेक्टर-एसपी, तीन संभागीय म्‍युक्त, नहरी क्षेत्र के सभी मुख्य अभियंता समेत पूरे लवाजमे काे पानी बचाने के लिए मैदान में उतार दिया गया है.

यह नहरबंदी ऐसे समय होती है जब कपास बोया जाता है. कपास की बिजाई का समय है और खेत को पानी चाहिए. मार्च से मई के बीच नहरबंदी हाेती है. नहर के करीब ढाई लाख हैक्टेयर क्षेत्र में कपास की बिजाई हाेती है. किसानाें काे इस वक्त पानी की सबसे ज्यादा जरूरत रहती है इसलिए चाेरी होती है. नहर विभाग नहरबंदी के बाद खरीफ की फसल के लिए सिंचाई का पानी देता है लेकिन तब तक बिजाई का समय बीत चुका हाेता है. ऐसे में किसान समय पर बिजाई करने के लिए पानी चोरी करते हैं.

पानी चोरी की वारदात सबसे ज्यादा अनूपगढ़ ब्रांच, खाजूवाला, पूगल, छत्तरगढ़ और बज्जू इलाके में हाेती है लेकिन मुख्य नहर की रखवाली जैसलमेर तक करती पड़ती है. इसके लिए आरएसी के सैकडों जवानों काे हथियाराें के साथ तैनात किया गया है. 19 अप्रैल तक रखवाली इसलिए जरूरी है क्योंकि तब तक ही पीने का पानी नहर में चलेगा, उसके बाद पूरी तरह पानी बंद हा़े जाएगा.

कपास की बुआई 15 अप्रैल से 15 मई तक की जा सकती है. यह पीक समय है. फसल 170 दिन में पक कर तैयार हो जाती है. इसकी औसत पैदावार लगभग 25 क्विंटल प्रति हैक्टेयर होती है. प्रदेश में अलवर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जैसलमेर, बांसवाड़ा डूंगरपुर जिलों में इसकी पैदावार की जाती है. कृषि विभाग ने इस बार बीटी कॉटन की बिजाई के लिए एक लाख 40 हजार 500 हैक्टेयर क्षेत्रफल का लक्ष्य निर्धारित किया था.

कपास कम पानी की फसल है फिर भी खेती पर संकट मंडराता रहता है. कपास ऐसी फसल है जिसके लिए नहर विभाग सिंचाई के लिए ताे खरीफ में पानी देता है लेकिन जब उसकी बिजाई का समय हाेता है तब नहरबंदी हाेती है, ऐसे में सवाल है कि जिस फसल की बिजाई के लिए पानी नहीं तो सिंचाई के लिए देने का क्या मतलब. मजबूरी में इसीलिए किसान पानी चोरी का प्रयास करते हैं. एक सप्ताह में नहर विभाग ने तीन एफआईआर बज्जू इलाके में कराई है. किसान साइफन लगाकर पानी चोरी करते पकड़े गए हैं.

भारत जैसे नदी प्रधान देश में पानी पर पहरा और किसानों पर पानी चोरी की घटना पर मुकदमा एक अजूबा ही है. यह नदियों की पानी के खराब प्रबंधन का मामला तो है ही उससे भी ज्यादा पानी के लगातार निजीकरण किये जाने की सरकारी कोशिश का भी नतीजा है. पानी के निजीकरण से उपजे हालत दक्षिणी अमेरिकी देश बोलिविया में स्पष्ट हो चुका है, जहां पानी के लिए गृहयुद्ध तक हुआ और पानी के लिए खून बहाये गये.

बोलिबिया की यह घटना इस प्रकार है. साल 1999 में, जब विश्व बैंक के सुझाव पर बोलिविया सरकार ने कानून पारित कर कोचाबांबा की जल प्रणाली का निजीकरण कर दिया. उन्होंने पूरी जल प्रणाली को ‘एगुअस देल तुनारी’ नाम की एक कंपनी को बेच दिया, जो कि स्थानीय व अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों का एक संघ था.

कानूनी तौर पर अब कोचाबांबा की ओर आने वाले पानी और यहां तक कि वहां होने वाली बारिश के पानी पर भी ‘एगुअस देल तुनारी’ कंपनी का हक था. निजीकरण के कुछ समय बाद कंपनी ने घरेलू पानी के बिलों में भारी बढ़ोतरी कर दी. कोचाबांबा में उनका पहला काम था 300 प्रतिशत जल दरें बढ़ाना. इससे लोग सड़कों पर आ गए.

कोचाबांबा में पानी के निजीकरण विरोधी संघर्ष शुरू हुआ था, जो सात से अधिक सालों तक लगातार चला, जिसमें तीन जानें गईं और सैकड़ों महिला-पुरुष जख़्मी हुए. जिस निजी कम्पनी को जल पर नियंत्रण रखने का ठेका दिया गया उसका एकमात्र उद्देश्य था – मुनाफा कमाना. उन्होंने कोई निवेश नहीं किया. वे देश के बुनियादी संसाधनों का उपयोग कर सिर्फ मुनाफा ही कमाना चाहते थे.

बोलिविया के अनुभव से सीख लेते हुए जलक्षेत्र में पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप से हमें बचना चाहिए लेकिन ऐसा होता हमें दिख नहीं रहा है. बिजली तो पूरी तरह से निजी हाथों में जा ही चुकी है अब पेयजल व्यवस्था पर भी निजी क्षेत्र का कब्जा होने जा रहा है.

निजीकरण की अंधी दौड़ भारत में भी शुरू हो चुकी है. पानी का भी निजीकरण हो रहा है, ऐसे में भारत में भी बोलिबिया की तरह पानी के लिए गृहयुद्ध हो, इसकी संभावना बढ़ती जा रही है.

Read Also –

पानी का अर्थशास्त्र
मरती नदियां और बोतलबंद पानी के खतरे
The Next Big Thing : जल का निजीकरण

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

रामचरित मानस – संक्षिप्त समीक्षा

Next Post

भारत में नाजीवाद का आयात कर रही मोदी सरकार

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

भारत में नाजीवाद का आयात कर रही मोदी सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

आ कदम मिला

October 5, 2022

प्रधानमंत्री मोदी के नाम एक आम नागरिक का पत्र

December 20, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.