Saturday, June 13, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

आज कल राजा क्या खाता है ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 3, 2022
in कविताएं
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आज कल राजा क्या खाता है ?

आज कल राजा क्या खाता है ?
मैंने राजा के रसोइए से पूछा.

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

वैसे तो राजा की रेसिपी गुप्त होती है
लेकिन आपको बता देता हूं
फिर इधर-उधर देखकर, फुसफुसा कर बोला
आजकल वह तथ्य और सत्य खाता है.
नाश्ते में तथ्य और खाने में सत्य.

मैं हैरान था कि ये भी कोई खाने की चीज़़ है.
लेकिन वो राजा है, कुछ भी खा सकता है.

तो क्या इसलिए देश में तथ्य और सत्य की कमी होती जा रही ?
रसोइए से मेरा अगला सवाल था.
फिर वो देश कैसे चलाता है ?

उसने फिर इधर उधर देखा और फुसफुसा कर बोला –
कहानियों से.

कहानियों से ??
कहानियों से कहीं देश चलता है ?
लेकिन चल तो रहा है.

मैं निरुत्तर था
मेरा अगला सवाल था कि ये कहानियां गढ़ी कहां जाती हैं ?
उसने अफसोस जताया कि
उसे नहीं पता.

मेरे दिमाग में फिर एक सवाल कौंधा
राजा के जूठन में जो सत्य और तथ्य निकलते हैं
उनका क्या होता है ?
उसने महल के पिछवाड़े इशारा किया
उन्हें यहीं फेंक दिया जाता है, सड़ने के लिए.

इसके बाद रात मुझे नींद नहीं आयी
झपकी लगी तो देखा
सामने वही जूठे तथ्य और जूठे सत्य खड़े थे.
राजा की लार अभी भी उनपर लिपटी थी,
मख्खियां उन पर भिनभिना रही थी,
वे दम तोड़ते प्रतीत हो रहे थे.

मेरी नींद खुल गयी
मैं पसीने से तरबतर
न जाने किस प्रेरणा से
मैंने रात के घने अंधेरों में ही
डरते डरते बचते बचाते
उन सड़ते हुए तथ्य और सत्य को इकठ्ठा किया.
घर लाकर उन्हें धुला, साफ किया.

सत्य को तथ्य से अलग किया
और तथ्य को जोड़कर सत्य बनाया.

सुबह पूरे राज्य में
टीवी वाले गला फाड़कर चिल्ला रहे थे
राज्य से तथ्य और सत्य की चोरी हुई है !
यह किसी आतंकवादी गिरोह की चाल है !

ब्रेकिंग न्यूज़ में पाक का हाथ बताया जाने लगा
एक टीवी वाला चिल्ला रहा था –
‘कौन है जो देश से सत्य और तथ्य को चुराकर
उसका कत्ल करना चाहते हैं
और देश में झूठ को खोटे सिक्के की तरह फैलाना चाहते हैं.

राजा ने आनन फानन में अपने ख़ुफ़िया तंत्र के
‘विशेष प्रशिक्षित’ भेड़ियों को इस चोरी के पीछे लगा दिया.

राजा ने ऐलान किया कि
पिछले राजा ने सत्य और तथ्य को अकेला छोड़ दिया था.
लेकिन अब हम इसकी रक्षा करेंगे.
और इसके लिए एक सेना बनाएंगे.

यह सब देख-सुन मेरे पास मौजूद तथ्य और सत्य
बेहद डर गए
और भूमिगत हो गए.

भूमिगत होते हुए, उन्होंने मेरे कान में धीमे से कहा
अगर झूठ के लिए राजा को सेना की ज़रूरत है
तो सत्य के लिए भी सेना की ज़रूरत होगी.
क्या तुम मेरे लिए एक सेना तैयार कर सकते हो ??

  • मनीष आज़ाद

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

मांओं की अपनी प्रेम कहानियां

Next Post

मोदी सरकार की चाकरी में गिरता सुप्रीम कोर्ट का साख

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

मोदी सरकार की चाकरी में गिरता सुप्रीम कोर्ट का साख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

समाजवाद ही मानवता का भविष्य है

November 6, 2022

बताइये ! इस लेखक से मोदी जी की जान को खतरा है

September 8, 2018

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

June 10, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

June 12, 2026

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

June 12, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.