क्या मेरे शब्द
बस तुम्हारी यादों की आग के
जलावन हैं
क्या तुम्हारा मन
विस्मृति से भरा
मात्र एक आकाश है
काले सफेद बादलों के फूल
जहां खिलते हैं
कभी कभार
मौसम के तकाज़े पर
इतना निस्पृह
इतना निरासक्त
जैसे वैरागी का आंगन
कहीं ऐसा तो नहीं कि
शब्द के बिना
मेरी कोई पहचान ही नहीं
और विस्मृति के बिना
तुम्हारे पास
कोई पथ ही नहीं
- सुब्रतो चटर्जी
[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]
