Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

हिंसा से कौन डरता है ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 5, 2018
in ब्लॉग
2
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हिंसा से कौन डरता है ?

“यह अजीब बात है बल्कि षड्यंत्र है कि जब शोषित लोग लड़ने लगते हैं , तब ही यह शोर हो जाता है कि हिंसा हो रही है. शोषक वर्ग की हिंसा सिर्फ ‘ला एंड आर्डर प्राब्लम’ कहलाती है . शासन की हिंसा संवैधानिक बन जाती है .” – हरिशंकर परसाई

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

हिंसा का सबसे बड़ा पैरोकार यह शासक वर्ग अपने शोषण के कुचक्र को अनवरत जारी रखने के लिए एक से बढ़कर एक हिंसा के कुख्यात तरीके ईजाद करता है. समूचे विश्व का इतिहास शासक वर्ग के इसी क्रूर हिंसा से भरा हुआ है. शासकों के इस क्रूरतम हिंसा का आसान शिकार देश की शोषित जनता और उसके रहनुमा बनते रहे हैं, जो शोषण के इस रक्तपिपासु तंत्र के खिलाफ सवाल खड़ा करते हैं.

शासकों के इस अकथनीय क्रूर हिंसात्मकता के पीछे एकमात्र वजह होती है देश की जनता के मन को खौफ से भर देना. शासक हमेशा भयभीत होता है कि जनता के मन से खौफ खत्म न हो जाये. यही कारण है कि शासक वर्ग जनता और उसके रहनुमाओं के लिए क्रूर से क्रूरतम हिंसा का तरीका ईजाद करता है, जो बर्बर मध्ययुग से लेकर आज तक बरकरार है.

आम जनता के ऊपर ढ़ाये जा रहे यह क्रूर हिंसा हर सवाल से परे होता है. शासक के इस हिंसा के पक्ष में उसके भांड देश भर में प्रचार चलाते थे और जनता को आतंक से भर देते थे ताकि कोई भी शासक के इस बर्बर शोषण और हिंसा पर सवाल खड़ा करने की हिम्मत न कर सके. मध्ययुगीन भांड आज विकसित होकर भांड मीडिया का स्वरूप ग्रहण कर लिया है, जो आज शासकीय हिंसा के पक्ष में 24 घंटे गुणगान करते नहीं अघाता है.

देश की जनता शासक से डरना बंद न कर दें, इस कारण दुनिया के तमाम शासकों की ही तरह भारत का शासक भी भयाक्रांत रहता है. इसके लिए उसने अनेक तरीक़े ईजाद किये हैं, जिसमें एक जनता को धोखा देने के लिए लोकतंत्र का फर्जी लाबादा ओढ लिया है और जनता के प्रचंड शोषण-दोहन से उपजे उपजे आक्रोश को निकालने के लिए शेफ्टी वॉल्व के तौर पर कोर्ट का ईजाद किया है, जिसे सर्वोच्च निकाय के तौर पर स्थापित करने का एक हिस्टीरियाई अभियान देश भर में चलाया है, जिसके ऊपर सवाल उठाना गंभीर अपराध की श्रेणी मानी जाती है.

परन्तु वास्तविकता यह है कि कोर्ट और कानून का बुना गया यह ताना-बाना दरअसल शासकों के शोषण की प्रणाली को आम जनता के बीच मजबूत और ग्राह्य बनाने का ही एक उपक्रम है, जिसमें को सफेद धवल और आम जनता को सारे कुकर्म का स्त्रोत साबित किया जाता है. जो कुछ इससे इतर देखने को मिलते हैं, वह केवल आम जनता के शोषण के विरुद्घ उपजी आवाज को रोकने के लिए है ताकि इस फर्जी न्याय प्रणाली पर उसका विश्वास बना रहे और शासक उसके पसीने की कमाई को लूटकर अपना स्वर्ग सजाते रहे.

शासक का सबसे बड़ा डर होता है कि जनता उससे डरना बंद न कर दें. इसलिये जनता जब हथियार उठाती है और शासकीय क्रूर हिंसा का प्रतिउत्तर प्रतिहिंसा से देने लगती है तब भय से थर्राता शासक और उसके भांड मीडिया एक स्वर से जनता के इस प्रतिहिंसा के खिलाफ चीखने-चिल्लाने लगता है. समानता, बंधुत्व और अहिंसा की याद दिलाने लगता है गोया समानता, बंधुत्व और अहिंसा को पालन करने की जिम्मेदारी केवल शासित-शोषितों की ही है.

देश की विशाल जनता अपने शोषण-उत्पीड़न के खिलाफ जब कभी आन्दोलित होती है, शासक और उसकी भांड मीडिया हिंसा-हिंसा की शोर मचाकर उस आंदोलन पर सीधा सैन्य हमला करने के लिए माहौल बनाने लगता है और आंदोलन को क्रूर तरीक़े से खत्म कर डालने की कोशिश करता है.

हिंसा से केवल शासक डरता है. जनता तो रोज शासकों के अत्याचार से मारी जाती है. भूख से मर जाती है. गोलियों से भून डाली जाती है. यही कारण है कि जनता को हिंसा से डर नहीं लगता. हिंसा तो जनता की जीवन संगनी है, पर शासक को हिंसा से बेहिसाब खौफ होता है. वह मरना नहीं चाहता. वह खुद को अजर अमर समझता है, इसलिए जरूरी है कि शासक वर्ग को भी मौत का खौफ होना चाहिए. उसे भी जनता के प्रतिहिंसा का स्वाद चखना चाहिए, इसके अलावे और कोई रास्ता नहीं शोषण-दमन और हिंसा के दुश्चक्र से बचने का.

शासकों के हितों की हिफाजत हेतु बनाये गये इस फर्जी न्यायपालिका ने दलित-आदिवासियों की सुरक्षा में बनी कानून को खत्म करने की पहल की, जो भाजपा शासित शासक वर्ग के इशारे पर की गई है. जिसके खिलाफ देश की जनता का ‘भारत बंद’ का सफल आह्वान, इसमें हिंसक तरीके से सैन्य बलोंं का प्रयोग कर आन्दोलनकारियों की हत्या और शासक और उसके भांड मीडिया की ‘हिंसा-हिंसा’ की चीख को इसी परिप्रेक्ष्य में देखा जाना चाहिए.

Previous Post

भारत बंद के दौरान हुई हिंसा का जिम्मेदार कौन ?

Next Post

दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ सुनियोजित साजिश कर रही है भाजपा

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ सुनियोजित साजिश कर रही है भाजपा

Comments 2

  1. S. Chatterjee says:
    8 years ago

    भारत में वर्ग संघर्ष वर्ण संघर्ष में भी प्रतिस्फलित होता है। इस तथ्य को समझे बग़ैर सामाजिक , राजनीतिक क्रांति की रूपरेखा नहीं तैयार हो सकती
    यह एक अजीब विरोधाभास है कि भारत की विशेष परिस्थितियाँ जातियों के संघर्ष को वर्ग संघर्ष से अलग नहीं कर सकती। शायद इसका कारण आर्यों और अनार्यों के बीच टकराव और आर्यों द्वारा अनार्यों को पराधीन बनाने की प्राचीन इतिहास में है। आज़ादी के बाद भी सत्ता कुलीनों की रखैल बनकर रह गई , फलत: ग़रीब , उपेक्षित और वंचित तबक़ा , जिसका एक विशाल भाग तथाकथित नीच जातियों से थान, अपने को ठगा महसूस करता रहा। आज वे जब अपने हक़ की लड़ाई लड़ रहे हैं तब ये ज़रूरी है कि वामपंथी पूरी ताक़त से इनके साथ खड़े रहें

    Reply
    • Rohit Sharma says:
      8 years ago

      शत् प्रतिशत सहमत. इसके वगैर कोई विकल्प ही नहीं है.

      Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

जी. एन. साईंबाबा की रिहाई मसले पर हत्यारों-बलात्कारियों के संरक्षक सुप्रीम कोर्ट की साख दांव पर

October 14, 2022

व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के सिलेबस से निकला है प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संदेश

June 20, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.