
जम्बू द्वीप में आ कर
चार प्रजातियां हो गयीं
होमो सेपियंस की भी
होमो बामनिस
होमो क्षत्रियस
होमो वैश्येटस
और होमो शूद्रियंस
यों तो पाबंदियां सख़्त थीं
आपस में घुलने मिलने पर
मगर बुरा हो इन
चोरी की मोहब्बतों का
कि नंगी आंख से अब तो
कोई फ़र्क़ ही नहीं दिखता
इन लोगों की संतानों में
सरनेम न पता हो
तो ये सब के सब
सेपियंस ही लगते हैं
- दीपक तिरुवा
[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]
