Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

किसान आंदोलन को जालियांवाला बाग की तरह खून में डूबो दिया है मोदी सत्ता ने

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 21, 2024
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
किसान आंदोलन को जालियांवाला बाग की तरह खून में डूबो दिया है मोदी सत्ता ने
23 वर्षीय किसान आंदोलनकारी शुभकरण सिंह, जिनकी हत्या मोदी सत्ता ने गोली मारकर कर दी

नरेन्द्र मोदी की सरकार कॉरपोरेट घरानों की कठपुतली है. यह किसानों का खून पी रहा है. आज उसने जिस तरह आन्दोलनकारी किसानों के उपर गोलियां चलाईं गई है, और इसमें एक आंदोलनकारी के सीधे सिर में गोली मारकर शहीद कर दिया है, वह इस दरिंदे नरेन्द्र मोदी की सत्ता ने देशवासियों के नाम खुला संदेश दे दिया है कि वह कॉरपोरेट घरानों की सेवा में देश को खून की दरिया में डूबो देगा.

जानकारी के अनुसार आंदोलनकारी किसानों के उपर अंधाधुंध गोली चलाये जाने से दर्जनों किसानों के मारे जाने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही है क्योंकि दर्जनों किसान आंदोलनकारी गायब बताये जा रहे हैं. इंटरनेट सेवा बंद रहने से वहां से तस्वीर भी साफ निकलकर सामने नहीं आ रही है, ठीक वैसे ही जैसे मणिपुर से नहीं आ पा रही थी.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

गौरतलब हो कि 2020 में चले किसान आंदोलनों की 13 महीनों तक चले आंदोलन के साथ नरेन्द्र मोदी ने खुद किसानों की मांगों को मान लिया था लेकिन उसके बाद वह साफ मुकर गई है और किसान आंदोलनकारियों की एक भी मांग को लागू नहीं किया है, जिस कारण एक बार फिर किसानों ने ‘दिल्ली कूच’ करने का ऐलान कर दिया है, जिसे रोकने के लिए मोदी सत्ता ने आज किसान आंदोलन को आज खून में डुबो दिया है.

किसान महासभा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि वह हरियाणा पंजाब की खनौरी सीमा पर पुलिस गोलीबारी में भटिंडा जिले के बल्लो गांव निवासी युवा किसान शुभकरण सिंह (23) की पुलिस गोली से हुई हत्या का कड़ा विरोध करता है. जानकारी के अनुसार पुलिस दमन में लगभग पंद्रह लोग घायल हैं जिनमें से 4 अति गंभीर रूप से घायल हुए हैं. किसान महासभा इसे किसानों पर मोदी सरकार का क्रूर हमला मानती है.

ज्ञातव्य हो कि दिल्ली प्रदर्शन के लिए जा रहे और पंजाब हरियाणा के बर्डरों पर रोके गए आंदोलनकारी किसान प्रधान मंत्री से केंद्र सरकार द्वारा किए गए लिखित वायदों को निभाने की मांग कर रहे हैं. यह लिखित हस्ताक्षरित वायदा 9 दिसंबर 2021 को एसकेएम के साथ केंद्र सरकार ने किया था, मगर केंद्र की मोदी सरकार उस हस्ताक्षरित समझौते को लागू करने में विफल रही.

किसान महासभा ने अपने बयान में केंद्र सरकार को चेताया है कि किसानों पर बर्बर हमले करना बंद करे और एमएसपी गारंटी कानून सहित अपने लिखित वायदे पूरे करे. किसान महासभा एसकेएम के साथ मिलकर केंद्र सरकार के इन दमनात्मक कदमों का डट कर विरोध करेगी.

वहीं, एसकेएम की ओर से कहा गया है कि एसकेएम पंजाब सीमा पर किसानों के खिलाफ क्रूर पुलिसिया दमन और हत्या की भर्त्सना करता है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार किसानों के साथ समझौते को पूरा नहीं कर रहे हैं और वर्तमान संकट के लिए जिम्मेदार हैं. ऐसे में अगले दिन 22 फरवरी 2024 को एसकेएम की राष्ट्रीय समन्वय समिति और आम सभा की बैठक संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए निर्णायक कार्रवाई का फैसला करेगी.

एसकेएम ने किसानों के खिलाफ क्रूर पुलिसिया दमन और हरियाणा पंजाब सीमा पर पुलिस गोलीबारी में भटिंडा जिले के बल्लो गांव के किसान शुभकरण सिंह (23) की हत्या की भर्त्सना करता है. उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार दमन में लगभग पंद्रह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह किसान परिवारों के रोजी-रोटी कमाने वालों पर क्रूर हमला है, जब वे केवल प्रधानमंत्री द्वारा किए गए लिखित वादों के कार्यान्वयन के लिए विरोध कर रहे थे.

प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार जो 9 दिसंबर 2021 को एसकेएम के साथ हस्ताक्षरित समझौते को लागू करने में विफल रहे, वर्तमान संकट के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार हैं. एसकेएम पंजाब सीमा पर परिस्थिति को गंभीरता से लेता है और 22 फरवरी 2024 को राष्ट्रीय समन्वय समिति और आम सभा की बैठक में स्थिति पर व्यापक चर्चा करेगा और संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए निर्णायक कार्रवाई का फैसला करेगा.

विदित हो कि एसकेएम (संयुक्त किसान मोर्चा) किसानों का सबसे मजबूत संगठन है, जिसने अपने 13 महीनों तक चले किसान आंदोलन का नेतृत्व किया था और मोदी सत्ता को घुटनों पर ला दिया था, ठीक चुनाव के मुहाने पर खड़ीमोदी सत्ता के खिलाफ एक बार फिर आंदोलन करने के लिए बाध्य हो गई है.

मोदी सत्ता अगर यह सोचती है कि वह किसान आंदोलनकारियों को खून में डूबो कर खत्म कर देगी, तो उसे जालियांवाला बाग याद रख लेना चाहिए, जिसे अंग्रेजों ने खून में डूबो दिया था ताकि अंग्रेजों के खिलाफ भारतीय डर जाये. लेकिन इतिहास गवाह है यही जालियांवाला बाग हत्याकांड ने अंग्रेजी हुकूमत की चूलें हिला दी थी. अब ठीक यही हश्र मोदी सत्ता का भी होने वाला है.

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

महान वैज्ञानिक, साहसी क्रान्तिकारी जर्दानो ब्रूनो

Next Post

क्या माओवादियों को हथियार विदेशों या चीन से मिलता है ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

क्या माओवादियों को हथियार विदेशों या चीन से मिलता है ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

अल्लूरी सीताराम राजू से भी पीछे हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

April 6, 2022

एक अदद रुदन मंत्रालय की जरूरत है !

May 24, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.