Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

ये बचाएंगे

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
January 26, 2021
in कविताएं
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

निजाम ने खरीद लिए कुछ सियार
कि ये बचाएंगे
ऊंंची आवाज में जब हुआंं हुआंं करेंगे
तो भय से दुबक जाएगा आवाम

निजाम ने खरीद लिए कुछ खबरनवीस
कि ये बचाएंगे
जब हरा हरा दिखाएंगे सब ओर
तो जन सावन का अंंधा बना ही रहेगा

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

निजाम ने खरीद लिए कुछ मठाधीश
कि ये बचाएंगे
जब कहेंगे अपने अनुयायियों से
कि निजाम आपके लिए चिंतित बहुत है
तो यकीन ही करते रहेंगे अनुयायी

निजाम ने खरीद लिए कुछ मदारी
कि ये बचाएंगे
जब चौक चौक लगाएंगे मजमा
निजाम की तारीफों का राग गाएंगे
तो तारीफ में लोग पगला ही जाएंगे

निजाम ने खरीद लिए कुछ सफेदपोश
कि ये बचाएंगे
जब झक सफ़ेद वस्त्रों से दिखाएंगे शुचिता के संदर्भ
और जनता इसे ही शुचिता समझ
वाह वाह करती रहेगी

किसी दिन फिर
देखेगा हाकिम
कि बदलने लगा है हवाओं का अनुकूलन
बंगले के पंछियों में बेचैनी है
परजीवीयों में घबराहट है,
वह गहरे रंग के पर्दे हटाएगा
बाहर झांकेगा
देखेगा
तल्ख हवाएं अब जलने लगी हैं

वह खबरनवीसों को ढूंढेगा
अखबार सब जल रहे होंगे
आग में आग बन रहे होंगे
भाग रहे होंगे सब खरीदे हुए खबरनवीस
सियार पिट रहे होंगे
मठाधीश मठों में बैठ
मौनव्रत धारण कर लेने की
अपनी अभिनय क्षमता का परीक्षण कर रहे होंगे
मजमे उलट दिए जाएंगे सब
सफेदपोश हवाओं का रुख देख
पाला बदलने की रणनीति में मश्गूल होंगे

हाकिम बन्द कमरों में चिल्लायेगा
तेज कर देगा एसी की ठंडक
बार बार पेशानी से पसीना पोछेगा

हवाओं से फैलती आग किसी भी पल
हाकिम के गुरुर को राख कर देगी

  • वीरेंदर भाटिया

 प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

ऑक्सफैम की रिपोर्ट : अडानी-अम्बानी जैसे उद्योगपति और अमीर हो रहे हैं

Next Post

किसान आंदोलन : लड़ाई को दूसरे पायदान पर ले जाने की ज़रूरत

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

किसान आंदोलन : लड़ाई को दूसरे पायदान पर ले जाने की ज़रूरत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

जब कहानी ने पलटकर कहानीकार से सवाल किया

April 30, 2024

आप कश्मीर के बारे में कितना जानते हैं ?

October 10, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.