मैं ईश्वर नहीं बनना चाहता
मैं ईश्वर का अवतार भी नहीं बनना चाहता
क्यों कि ईश्वर और उनका अवतार बनने के लिए
मुझे दास की ज़रूरत होगी
और दास प्रथा के विरुद्ध हूँ मैं
मुझे नहीं चाहिए कोई भी छोटी लकीर
अपने नीचे
मैं चाहता हूं कि
जो भी वृत्त मेरी परिधि से निकले
बड़ा और बेहतर हो मुझसे
पूर्णाहुति तभी सार्थक है
जब आसमान सा फैल जाए मन
और अनंत हो सुख
ख़ुद को खाद बनाने का सुख
- सुब्रतो चटर्जी
[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]
