Friday, July 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

अंधी सड़कें

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 13, 2024
in कविताएं
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अंधी सड़कें नहीं देख पाती
शार्क के खुले जबड़े
आदमी मच्छी के कांटे सा
फंसा हुआ है
उसके नुकीले दांतों के बीच

गांव दर गांव
शहर दर शहर
कंकाल के हाथ
लाल सलाम कहते हुए
लाल कार्ड
सरकारी बनिये की चौखट पर
कीड़े में चावल बीनते कीड़े
एक संप्रभु राष्ट्र की
धर्म ध्वजा है
जिसे बनाए रखने के लिए
करोड़ों टन काग़ज़
चाट दिए जाते हैं हर दिन

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

काग़ज़ के पीछे
सिसकते हैं कटे हुए जंगल
जहां रह रह कर
तुम्हें डरायेंगे
खदान की फिसलन
और लोहे के दैत्य

गोबर से अनाज चुनने के दिन हैं
लेकिन, सड़क पर बह रहे
दूध चाटने के लिए
आदमी की जीभ
विकासवाद की प्रयोगशाला के बाहर बनी है

सबके अलक्ष्य में
जब वे कर रहे थे
आततायियों की पहचान कपड़े से
ठीक उसी समय
करोड़ों पैदा हो रहे थे नंगा

उस समय हम क़ैद थे घरों में
गैस चेंबर बदल लिया था
ठिकाना अपना
अब वह निर्वासित था
खेतों खलिहानों में
जहां पके फसल हंसुए की प्रतीक्षा में
दुख में हिला रहे थे अपना सर

पेट के अंदर एक सिंहासन बतीसी है
हम सब उसकी न्यायप्रियता के क़ायल हैं
लेकिन, कुछ लोग आज भी
महल के बाहर खड़े होकर
खींच रहे हैं रस्सी
जो अंदर खाने में एक घंटी से बंधी है
इन लोगों में शामिल हैं
मच्छी के कांटे भी

शार्क के जबड़े से
टपकता हुआ लार
टाट का पैबंद है
जिसके पीछे
औरतें बिंदास जनती हैं
आदमी के बच्चे

2

पूरे सफ़र में
तुमसे सरगोशियां होतीं रहीं
पूरे सफ़र में चुप रहे रास्ते
सर झुकाए खड़े रहे
अपनी अपनी जगहों पर पेड़

पूरे सफ़र में बदलते रहे मौसम
बदलते रहे आसमान के रंग
हवाओं की दिशा
और गंतव्य की दूरियों के शिला पट्ट

पूरे सफ़र में
वही शख़्स मुझसे अजनबी रहा
जिससे करता रहा मैं बातें

और
जिसकी चुप्पी ने बिंध लिया मुझे
एक भाले की नोक पर
जो गंतव्य था मेरा

  • सुब्रतो चटर्जी

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

हैरी और गांधी : कपल चैलेंज…आखरी नॉवल है, आखरी पन्ने

Next Post

मोदी ने मतदाताओं को स्तरहीनता की ओर धकेला है, इतिहास मोदी को माफ नहीं करेगा

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

मोदी ने मतदाताओं को स्तरहीनता की ओर धकेला है, इतिहास मोदी को माफ नहीं करेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

वाल्मीकि

October 29, 2021

माओवादी महासचिव थिप्पिरि तिरुपति : एक दलित योद्धा की क्रांतिकारी यात्रा

October 17, 2025

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
Uncategorized

‘ऑपरेशन कगार के खिलाफ और भारत में जनयुद्ध के समर्थन में लामबंदी जारी रखें’ – ICSPWI इटली

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

July 20, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.