Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

मोदी ने मतदाताओं को स्तरहीनता की ओर धकेला है, इतिहास मोदी को माफ नहीं करेगा

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 13, 2024
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
मोदी ने मतदाताओं को स्तरहीनता की ओर धकेला है, इतिहास मोदी को माफ नहीं करेगा
मोदी ने मतदाताओं को स्तरहीनता की ओर धकेला है, इतिहास मोदी को माफ नहीं करेगा
हेमन्त कुमार झा, एसोसिएट प्रोफेसर, पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय, पटना

इधर, रिपोर्ट जारी हुई तो पता चला कि भारत के बेरोजगारों में 83 प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं. उधर, प्रधानमंत्री ने एक चुनावी सभा में ललकारते हुए कहा, ‘भारत अब घर में घुस कर मारता है.’ किसको मारता है ? उन्होंने सीधा नाम तो नहीं लिया, लेकिन समझने वाले समझ रहे होंगे. उससे भी बड़ी बात, प्रधानमंत्री ऐसा बोल कर भीड़ के जिस तबके तक जो मैसेज देना चाहते थे, उसमें वे सफल रहे होंगे.

हुआ हुआ की आवाज पर अपना माइंड सेट बनाने वाले लोग…हर दौर में ऐसे लोगों की बहुतायत रही है. आज के दौर में ऐसे लोगों की संख्या प्रतिशत में और अधिक हो गई है. उन्हें बहुत प्रयासपूर्वक ऐसा कूढ़ मगज बनाया गया है. नेता का प्रयास तो मीडिया का अथक प्रयास.

You might also like

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

मुद्दा बेरोजगारी है, प्रधानमंत्री मतदाताओं को समझा रहे थे कि भारत पड़ोसी को घर में घुस कर मारता है. हालांकि, सब जानते हैं अपने से कमजोर पड़ोसी को. जो पड़ोसी हमसे मजबूत है और गाहे बगाहे हमारी बाहें ऐंठ देता है, उसके बारे में तो हमारे विदेश मंत्री बोल ही चुके हैं, ‘वह हमसे कई गुना बड़ी अर्थव्यवस्था है, हमसे बहुत अधिक शक्तिशाली है, हम उससे कैसे लड़ सकते हैं.’

तो, कमजोर पर धौंस दिखाकर खुद को बहादुर और पराक्रमी दिखाना बेरोजगारी से बेजार हमारे देश में चुनावी जीत का प्रभावी नुस्खा है. मोदी जी को पता है, पिछले चुनाव में जब जीवन से जुड़े जरूरी मुद्दों पर उनसे कुछ बोलते नहीं बन रहा था तो ‘यह मोदी है, यह घर में घुस कर मारता है’, वाला नुस्खा अपना कर उन्होंने अच्छी खासी जीत हासिल की थी.

जीवन की जद्दोजहद में हर जगह हारते, घिसटते लोग ‘घर में घुस कर मारने’ वाली बात पर बहुत आह्लादित हो जाते हैं. गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा से वंचित, अच्छे और सस्ते इलाज से वंचित, अच्छे पोषण से वंचित, वाजिब रोजगार से वंचित लोगों की बाहों और छातियों में कितना स्फूरण हो जाता है जब वे सुनते हैं, गौरवान्वित होते हैं, ‘हमारा देश घर में घुस कर मारता है.’

कितना सस्ता है ये कथन…’घर में घुस कर मारना’. लेकिन, बेहद महंगे चुनावों में ये सस्ती बात बड़ा असर करती है. अच्छी शिक्षा मिलने लगे लोगों को, तो ऐसी सस्ती बातें असर नहीं कर सकती. इसलिए, यह सुनिश्चित किया जाता है कि सस्ती टिप्पणियों पर तालियां पीटती भीड़ को क्वालिटी शिक्षा नहीं मिले. क्वालिटी शिक्षा नहीं मिलेगी तो सोच में क्वालिटी आनी मुश्किल है. फिर, नेता में क्वालिटी भी क्यों और कैसे खोजें लोग ?

अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की रिपोर्ट है कि भारत के पढ़े लिखे युवाओं में बेरोजगारी की दर 65 प्रतिशत से ज्यादा है. क्या फर्क पड़ता है !सूखे चेहरों और धंसे गालों में भी पुरुषार्थ की लाली कुछ देर के लिए छा जाती है जब कानों में नेता की ललकार गूंजती है, ‘घर में घुस कर मारेंगे.’

नरेंद्र मोदी ने राजनीति के मानकों को गिराया है. उन्होंने भारतीय लोकतंत्र में कई मानकों के ह्रास के अध्याय रचे हैं. वे इसके लिए जिम्मेवार ठहराए जाएंगे कि अपने दौर की राजनीति को और मतदाताओं को उन्होंने स्तरहीनता की ओर धकेला है.

तभी तो, जब मोदी जी ने एक बार चुनावी सभा में लोगों के कपड़ों से उनकी पहचान की बातें की थी तो सामने का जनसमुदाय सन्नाटे में आने के बजाय शोर से भर गया था. वहां सन्नाटा छा जाना चाहिए था. भारत का प्रधानमंत्री आखिर क्या बोल गया ?

लेकिन नहीं. सामने बैठे प्रायोजित लोग ‘मोदी, मोदी’ का शोर मचाते इस सस्ती बात पर भी तालियों की ललकार देने लगे. नेता जनता की चेतना जगाता है. नेहरू ने जगाया था, मोदी ने गिराया है. इतिहास न नेहरू को भूलेगा, न मोदी को माफ करेगा.

Read Also –

आरएसएस-मोदी की महानतम उपलब्धि है – अविवेकवाद
कैसे आरएसएस की पाठ्यपुस्तकें मोदी के नेतृत्व में भारतीय इतिहास और विज्ञान बदल रही हैं
सावधान ! संघी गुंडे मोदी की अगुवाई में भारत को एक बार फिर हजारों साल की गुलामी में ले जा रहा है
ठेका पर नौकरी : विचारहीनता और नीतिगत अपंगता के साथ कोई मोदी का राजनीतिक मुकाबला नहीं कर सकता
बिना ऐतिहासिकता समझे मोदी आपके लिए एक पहेली रहेगा और मेरे लिए एक खुली लाश

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

अंधी सड़कें

Next Post

मैं चाहता तो…

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

मैं चाहता तो...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

बांग्लादेश से आदर्श संबंध : जब सरकार ही आदर्श बोल रही है तो हम आप क्या बोलेंगे ?

October 29, 2021

असफल ब्रिटिश निजी रेल व्यवस्था का भारत में प्रयोग

January 19, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.