Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
in ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मार्क्सवाद-लेनिनवाद के उत्तराधिकारी जोसेफ स्टालिन पर सबसे ज्यादा हमले प्रतिक्रियावादी ताकतों और साम्राज्यवादी बदमाशों ने किया है. उनको सनकी, हत्यारा, रक्तपिपासु बताकर लगातार लांक्षित करने का प्रयास दशकों से किया जा रहा है. इन साम्राज्यवादी प्रतिक्रियावादी ताकतों ने स्टालिन के खिलाफ हजारों पुस्तकें, शोधपत्रों, भाषणों, फिल्मों के जरिये दुश्प्रचार का अभियान छेड़ दिया है.

इसके बावजूद स्टालिन मानवता के इतिहास का वह चमकता सूरज जिनपर कीचड़ उछालने का वाले के मूंह पर ही कीचड़ लिथड़ जाता है. अनिल जनविजय ने अपने बेहतरीन आलेख के माध्यम से स्टालिन को हत्यारा साबित करने के साम्राज्यवादी कोशिशों में पलीता लगा दिया है. आईये, इस बेहद संक्षिप्त आलेख के माध्यम से सच को जानते हैं.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

  • स्तालिन ने जापान में एटम बम गिराकर तीन लाख लोगों की हत्या की ?
    जी नहीं, यह हत्यारा देश अमेरिका था.
  • स्तालिन ने 45 लाख से 60 लाख यहूदियों को मारा ?
    जी नहीं, यह हिटलर का देश जर्मनी था.
  • स्तालिन ने कांगो में 60 लाख लोगों को मारा ?
    जी नहीं, यह हत्यारा देश बेल्जियम था.
  • स्तालिन ने भारत के बंगाल में लाखों लोगों को भूखा-प्यासा रखकर मारा और एशिया और अफ्रीका के देशों को गुलाम बनाया ?
    जी नहीं, यह हत्यारा देश इंग्लैंड था.
  • स्तालिन ने अल्जीरिया में लाखों लोगों की हत्या की ?
    जी नहीं, यह हत्यारा देश था — फ्रांस.
  • स्तालिन ने वियतनाम में 30 लाख और कंबोडिया में 20 लाख लोगों की हत्या की ?
    जी नहीं, इतनी बड़ी संख्या में ये हत्याएं अमेरिका ने की थी.
  • स्तालिन ही कोरियाई युद्ध में दक्षिणी कोरिया और उत्तरी कोरिया के 60 लाख निवासियों और 10 लाख चीनी लोगों की मौत का ज़िम्मेदार है ?
    जी नहीं, इन लोगों की मौत का ज़िम्मेदार है — अमेरिका.
  • स्तालिन ने इराक में लाखों लोगों को मारा ?
    जी नहीं, इन लोगों का हत्यारा भी अमेरिका ही है.
  • स्तालिन ने अफ़ग़ानिस्तान में ढाई लाख से ज़्यादा लोगों को मार दिया ?
    जी नहीं, इन लोगों का हत्यारा भी अमेरिका ही है.
  • क्या स्तालिन ने यूगोस्लाविया, लीबिया और सीरिया को नष्ट नहीं किया ?
    नहीं, यह कारस्तानी अमेरिका और यूरोप के देशों की यानी नाटो की थी.
  • क्या स्तालिन ने पूरे लैटिन अमेरिका के देशों में सैन्य तख्तापलट नहीं कराए और वहां तानाशाहों को गद्दी पर नहीं बैठाया ?
    जी नहीं, यह सारी कारगुजारी अमेरिका ने की थी और अब फिर वेनेजुएला में करना चाहता है.
  • स्तालिन ने मेक्सिको, प्यूर्टो रिको, हवाई और अन्य देशों के मूल निवासियों का नरसंहार किया और इन देशों के आधे हिस्से पर कब्ज़ा कर लिया ?
    जी नहीं, यह करामात भी अमेरिका ने ही दिखाई. अमेरिकी गोरों ने तो अमेरिका के मूल निवासी रेड इण्डियनों को भी लगभग पूरी तरह से मार दिया है.
  • स्तालिन ने पश्चिमी एशिया के ग़ज़ा पट्टी के इलाके में लड़ाई छेड़कर साठ हज़ार से ज़्यादा फ़िलिस्तीनियों को मार डाला है ?
    जी नहीं, यह हत्यारा अमेरिका का पिट्ठू और मुंहलगा देश ‘इज़राइल’ है, जिसने आज (29 अक्तूबर 2025 को) भी बमवर्षा करके 90 फ़िलिस्तीनियों की हत्या की है.
  • स्तालिन ने ही तो फ़िलिस्तीन, सीरिया, लेबनान, जॉर्डन और मिस्र के क्षेत्रों पर कब्ज़ा करके इन देशों में हज़ारों लोगों की हत्या की, जिसके लिए अंतरराष्ट्रीय कानून द्वारा प्रतिबंधित आम जनसंहार के रसायनिक हथियारों और गैसों का इस्तेमाल भी किया गया है ?
    जी नहीं, यह क़त्लेआम करने वाला यहूदी देश ‘इज़राइल’ है.
  • स्तालिन ने लाखों अश्वेत अफ्रीकियों को गुलाम बनाया, उन पर अत्याचार किए और उनकी जान ले ली ?
    नहीं नहीं, यह काम भी सभ्य यूरोप के सभ्य देशों और सभ्य अमेरिका का ही है.
  • स्तालिन ने दक्षिण अफ्रीका और ज़िम्बाब्वे में नस्लवादी सरकारों का समर्थन किया था ?
    जी नहीं, यह काम करने का श्रेय भी अमेरिका और ‘इज़राइल’ को ही जाता है.
  • क्या स्तालिन ने ही ब्राज़ील के ग्रामीण इलाके में अश्वेत युवकों की हत्या नहीं की ?
    नहीं, यह टार्किसियो, कैआडो, ज़ेमा और ब्राज़ील की अन्य दक्षिणपंथी सरकारों की सैन्य पुलिस थी, जो अफ़्रीकी युवकों की खुलेआम हत्या कर रही थी.

तो फिर आख़िर स्तालिन के अपराध क्या थे ?

उनका सबसे बड़ा अपराध तो यह था कि उन्होंने रूस को सिर्फ़ दो-तीन दशकों में ही एक अर्ध-सामंती कृषि प्रधान देश से औद्योगिक देश व कृषि शक्ति में बदल दिया, सोवियत संघ में विज्ञान और प्रौद्योगिकी का विकास किया, पूरे सोवियत संघ से निरक्षरता का पूरी तरह से उन्मूलन कर दिया.

दूसरे विश्वयुद्ध में हिटलर को और जर्मनी को बुरी तरह से हराया. यहां तक कि आधे यूरोप से नाज़ियों को खदेड़ दिया, बर्लिन में लाल झंडा फहराया और अमेरिका के एटम बम का सामना करने के लिए सोवियत संघ को भी एटमी ताकत बनाया, लेकिन उस एटम का इस्तेमाल जापान जैसे कमज़ोर देशों पर कब्ज़ा जमाने के लिए न करके एटमी बिजलीघर बनाने में किया ताकिदुनिया के देशों को बेहद सस्ती बिजली मिल सके.

सोवियत संघ, चीन, पूर्वी यूरोप और कोरिया सहित दुनिया के एक तिहाई हिस्से में एक मज़बूत समाजवादी व्यवस्था की स्थापना की. द्वितीय विश्व युद्ध में क़रीब तीन करोड़ नागरिकों को गंवाने के बावजूद सोवियत संघ दुनिया की दूसरी आर्थिक और सैन्य शक्ति बन गया. हां, स्तालिन ने यहूदियों के ‘इज़राइल’ देश को बनाने के विचार का समर्थन करके एक बहुत बड़ी ग़लती भी की.

स्तालिन ने ही समाजवादी यथार्थवाद के मॉडल को सोवियत संघ में लागू किया था, जो एक बड़ी उपलब्धि थी लेकिन गरबाचोफ़ और येल्तसिन जैसे देशद्रोहियों की वजह से सोवियत संघ कई टुकड़ों में बंट गया. स्तालिन हत्यारा नहीं था. ज़रा यह भी याद कीजिए कि ट्रेब्लिंका और ऑस्विट्ज़ सहित पूर्वी यूरोप में बने नाज़ी यातना शिविरों में बन्द लाखों क़ैदियों को किसने रिहा करवाया था ?
जी हां, यह काम उन्हीं स्तालिन का था.

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लॉग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लॉग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate

Previous Post

मोदी संग किसिंजर यानी नीच संग कीच

Next Post

टिकारी राज का मौर्यकालीन ऐतिहासिक किला

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

टिकारी राज का मौर्यकालीन ऐतिहासिक किला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

प्रिय विनोदिनी !

May 17, 2023

पद देखकर आपराधिकता तय नहीं हो पर जांच भी क्यों टले ?

February 19, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.