Saturday, June 13, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

भूख गरीबी और शोषण के खिलाफ लोग सदियों से लड़ते आए हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
November 23, 2025
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
भूख गरीबी और शोषण के खिलाफ लोग सदियों से लड़ते आए हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे
भूख गरीबी और शोषण के खिलाफ लोग सदियों से लड़ते आए हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे

इस महिला का नाम सोनी सोरी है, जो हिडमा के दाह संस्कार से पहले उनको नमन कर रही हैं. इस महिला को निर्दोष होते हुए केवल इस लिए गुप्तांगों में पत्थर और मिर्च का पावडर भर दिया था कि वो एक आदिवासी महिला थीं और अपने जमीन और जंगल को माइनिंग के लिए विरोध कर रही थी.

वो कोई हथियारबंद नक्सल नहीं थीं. उनका दोष केवल यह था कि उन्होंने खनन के ख़िलाफ़ आंदोलन किया, ग़रीब आदिवासी समाज के साथ हो रहे अन्याय को रोकने का प्रयत्न किया था.

You might also like

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

किसी भी समाज में महिलाओं का शोषण-उत्पीड़न अगर शासक और दबंग करे तो उस समाज परिवार का प्रत्युत्तर होता है या नहीं ? हिडमा जैसे लोग क्यों पैदा होते हैं, उसके root causes को समझे बगैर इस समस्या का समाधान ढूंढना बेइमानी है.

सरकार को इस बात पर जरूर ध्यान देना चाहिए कि जो लोग सदियों से, हजारों सालों से जंगल में रहते आये हैं वो लोग अगर भगाए जाएंगे तो विरोध क्यों नहीं होगा ? और सरकार अगर हर शांतिपूर्ण विरोध का भी दमन करेगा तब दमन के बाद ज़िंदा बचे लोग क्या करेंगे ?

जिनको आप नक्सली कह कर मार दिए, उस हिडमा के बारे में स्थानीय लोग क्या सोचते हैं, सरकार को और मीडिया को इसका संज्ञान लेना चाहिए. स्थानीय लोग जिसे जल जंगल जमीन बचाने के लिए आज़ाद भारत का सबसे बड़ा योद्धा मान रहे हैं, आप उनकी बातों को इग्नोर कैसे कर सकते हैं ?

किसी ने लिखा है कि ‘अगर महुवे के पेड़ बचे रहे तो हिडमा महुवे की खुशबू सा हर आदिवासी और उन लोगों में हमेशा महकेगा जो निरंकुश और पूंजीवादी सत्ता के खिलाफ खड़े हैं, खड़े नहीं है तो वे जो उसके खिलाफ सोचते हैं.’

स्थानीय लोग मानते हैं कि आज दंडकारण्य और बस्तर के जंगलों को बचाने की एक बड़ी आवाज ख़ामोश हो गई है, मगर कभी अफ़्रीकी देश कांगो के कम्युनिस्ट लीडर पैट्रिक लुलुंबा की हत्या पर जवाहर लाल नेहरू ने कहा था कि ‘एक लुलुंबा हज़ार लुलुंबाओं को जन्म देगा’, वो बात हिडमा पे लागू होती है.

कैसे बड़े-बड़े उद्योगपती टाटा जिंदल अंबानी अदानी लाखों करोड़ों अरबों में खेलते है और झारखंड छत्तीसगढ़ उड़ीसा में आज भी ग़रीब आदिवासी भूख से मर रहा है, जिनकी जिंदगी से ज़्यादा उनके घरों के नीचे दबा सोना कोयला बॉक्साइट महंगा है, वो बाहर आने के बाद भी वो ग़रीब है.

यह ग़रीबी ओर शोषण ही तो है जो देश में नक्सलवाद को जन्म दे रहा हैं. इस गरीबी और शोषण पर प्रमुखता से सोचने और काम करने की जरूरत है. पूरा का पूरा गांव और शहर अगर जल जंगल जमीन और शोषण के खिलाफ किसी बुनियादी हक की मांग को लेकर आपसे गुहार लगा रहा है तो उसका जवाब बंदूक नहीं हो सकता.

समस्याएं हैं लेकिन उसका शांतिपूर्ण समाधान भी सोचना चाहिए. हर समस्या का जवाब हिंसा और गोली नहीं होता, यह बात सरकार को भी समझना चाहिए और बंदूक उठाए स्थानीय नागरिकों को भी. बड़ी से बड़ी लड़ाई अहिंसा और शांति प्रिय आंदोलन के जरिए लड़ी जा सकती हैं (अगर सरकार इसके लिए अवसर दें तो-सं.) सरकार को ये भी समझना चाहिए कि भूख गरीबी और शोषण के खिलाफ लोग सदियों से लड़ते आए हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे.

  • अमरेन्द्र शर्मा

Read Also –

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लॉग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लॉग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
G-pay
Previous Post

कॉमरेड हिडमा और 6 अन्य माओवादी कार्यकर्ताओं को पकड़ कर निर्मम हत्या की निंदा करें !

Next Post

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

by ROHIT SHARMA
June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

by ROHIT SHARMA
June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

by ROHIT SHARMA
June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

by ROHIT SHARMA
June 4, 2026
Next Post

नेपाल : 'सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !', अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

मुफ्तखोर-अय्यास पूर्व-जनप्रतिनिधियों से कराहता भारत

November 8, 2019

आमरण अनशन

December 19, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

June 10, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

June 12, 2026

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

June 12, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.