Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home युद्ध विज्ञान

सत्ता पर काबिज होना बुनियादी शर्त

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
November 12, 2024
in युद्ध विज्ञान
0
सत्ता पर काबिज होना बुनियादी शर्त
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

किसी भी जनान्दोलन या एजेंडे को अपने मुकाम तक पहुंचाने के लिए सत्ता पर काबिज होना एक बुनियादी और प्राथमिक शर्त है. इस बुनियादी शर्त को समझ लेना और इस ओर कदम बढ़ाना कई बार न केवल मुश्किल होता है वरन् प्रतिरोध की भयानक बाधा भी झेलनी होती है. भारत में इस बुनियादी शर्त को कोई भी जनान्दोलन या तो समझ नहीं पाया अथवा दृढ़तापूर्वक या मूर्खतापूर्वक समझने से ही साफ इंकार कर दिया. परिणामतः वे तमाम जनान्दोलन पराजय अथवा पतन के गर्त में जा समाये.

शासक वर्ग हमेशा से ही जनमानस के दिमाग में यह बैठाने में पूरी तरह सफल रहे हैं कि ‘‘जनता का काम केवल मांग करना है, आन्दोलन करना है, पर सत्ता पर काबिज होने का सपना देखना न केवल गैर-वाजिब ही है वरन् ईश्वर के फरमान का उल्लंघन भी है.’’ शासक वर्ग यह भली-भांति जानता है कि जनता अगर सत्ता पर काबिज होने का सपना देखना शुरू कर दें तो उसे सत्ता हाथ में लेने से कोई नहीं रोक सकता और अगर जनता के हाथ में सत्ता आ गई तो शासक वर्ग का अस्तित्व ही समाप्त हो जायेगा. यही कारण है कि शासक वर्ग अपने जरखरीदे गुलाम बुद्धिजीवियों, धर्मशास्त्रियों आदि के माध्यम से जनता के दिमाग से सत्ता हासिल करने के सपने को नष्ट करने का हर संभव उपाय करती है और एक हद तक सफल भी हो जाती है. राहुल गांधी द्वारा दिया गया ब्यान कि ‘‘सत्ता जहर है’’, यही साबित करता है. यह भारत की जनता का दुर्भाग्य ही है कि जनता इस बात को सचमुच मान बैठी है कि जनता को सत्ता अपने हाथ में कदापि नहीं लेनी चाहिए.

You might also like

रूस-यूक्रेन युद्ध से सीखे गए सबक को अमेरिकी सेना के सिद्धांत में शामिल करने का एक दृष्टिकोण

गुरिल्ला युद्ध : सफलताएं और उसकी चुनौतियां

माओ त्से-तुंग : जापान के खिलाफ प्रतिरोध युद्ध की अवधि (1) जापानी आक्रमण का विरोध करने के लिए नीतियां, उपाय और दृष्टिकोण

इस देश की जनता ने पहली बार भगत सिंह के नेतृत्व में सत्ता हासिल करने की लड़ाई लड़ी थी, पर 23 मार्च, 1931 में हुई उनकी शहादत ने इस सवाल को बर्फ के गोलो में लम्बे समय तक के लिए दबा दिया. यहां तक कि कम्युनिस्ट पार्टी जिसका पहला कदम ही सत्ता को हासिल करना होता है, ने पूरी तरह इस सवाल को न केवल नजरअंदाज कर दिया वरन् इस बुनियादी सवाल के विरोध में ही खड़ा हो गया जब तक कि जनता ने दूसरी बार 1969 ई. में सत्ता पर अपनी दावेदारी के लिए आवाज बुलंद नहीं कर दिया. हलांकि इस लम्बे अंतराल में लाखों लोगों ने विदेशी-देशी हुकूमतों के साये में अपनी जानें गवाई, पर यह सवाल दबा का दबा ही रह गया.

इतिहास ने साबित कर दिया है कि जनता जब इन तमाम जरखरीद बुद्धिजीवी के लाखों दलीलों के बावजूद सत्ता पर अपनी दावेदारी सिद्ध करने की कोशिश करती है तब-तब बड़े पैमाने पर सैन्य बलों का इस्तेमाल कर उस जनता को बेरहमी से रौंद डालती है. नक्सलवाड़ी का किसान आन्दोलन इस बात का जीवन्त उदाहरण है.

बहरहाल सत्ता पर कब्जा करने की यह जंग आज नये रूपों में सर्वत्र फैल चुकी है. इसी प्रकरण में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज जब सत्ता पर काबिज है तब वह अपने ‘‘हिन्दुत्व’’ के नाम पर ‘‘मनुस्मृति’’ जैसी प्राचीन ब्राह्मणवादी व्यवस्था को पुनर्बहाल करने की जी-तोड़ कोशिश कर रही है, जो उनके तमाम क्रियाकलापों और नीतियों को लागू करने में साफ तौर पर दीख रही है.

अपनी ब्राह्मणवादी नीतियों को लागू करने में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर0एस0एस0) उन तमाम लोक आस्था से जुड़ी नारों का तब तक इस्तेमाल करती है जब तक कि लोक उसके बूरे मंसूबों को समझ न लें. भारतीय जनता पार्टी गाय, गोबर, गो-मूत्र, भारत माता, पाकिस्तान, हिन्दु-मुसलमान आदि जैसे मुद्दों का इस्तेमाल जनमानस को भटकाने या अपने करीब लाने में इस्तेमाल करती रही है. ज्यों ही ये मुद्दे अपना असर दिखाना कम कर देता है, उसे बगल में रखकर दूसरा मुद्दा उठा लेता है. राम-मंदिर निर्माण का मुद्दा भी यही है, उसे इससे कोई मतलब नहीं है कि राम-मंदिर बनता है अथवा नहीं. उसका मूल उद्देश्य है ब्राह्मणवादी व्यवस्था को लागू करना और कारपोरेट घरानों के हितों को सर्वांग सुरक्षित बनाना (भले ही चारे की तरह कुछ टुकड़े उसे जनता के बीच क्यों न फेंकना पड़े) और बदहाल जनता अपने बदहाली का दोष अपने-अपने ईश्वर को देते रहें.

परन्तु बदहाल जनता नये-नये तरीके से आन्दोलित होती ही रहती है. इसी तरह का आन्दोलन कुछ वर्ष पूर्व जब अन्ना जैसे बुर्जआ सोच वाले व्यक्ति के नेतृत्व में जनता ने अपने बुनियादी सवाल पर आन्दोलन किया और सत्ता के तिकरमों के आगे धीरे-धीरे पतन के गर्त में समाने लगी तब उसमें हुए वैचारिक संघर्ष ने बुनियादी सवाल को पहचाना और सत्ता कब्जा करने की लड़ाई की दिशा में आगे बढ़ा. सत्ता के एक छोटे से प्रतिष्ठान पर स्थापित होकर ही जनता का यह संघर्ष एक नये आयाम की दिशा में शासक वर्ग के तमाम बाधाओं को पार करते हुए जारी है. यही कारण है कि क्षुब्ध शासक वर्ग इस छोटी सत्ता को कभी शहरी नक्सली बताती है तो कभी जंगल जाने की बात कहती है. इसके साथ ही लालच और दमन दोनों ही तरीकों को अपनाती है.

ऐसे में सभी को इस छोटी सत्ता के पक्ष में उसे बचाने हेतु अपनी एकजुटता प्रदर्शित करनी चाहिए ताकि यह छोटी सत्ता अपने भावी स्वरूप को प्राप्त कर सके. क्योंकि सत्ता पर जनता को काबिज होना ही जनता की किसी भी समस्या का फौरी और एकमात्र हल है. इसके नकारना आन्दोलन और जनता को नकारना है.

Previous Post

काली रातः 23 मार्च

Next Post

पटियाला हाऊस कोर्ट में केजरीवाल और टीम की हत्या की धमकी के मायने

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

युद्ध विज्ञान

रूस-यूक्रेन युद्ध से सीखे गए सबक को अमेरिकी सेना के सिद्धांत में शामिल करने का एक दृष्टिकोण

by ROHIT SHARMA
December 9, 2024
युद्ध विज्ञान

गुरिल्ला युद्ध : सफलताएं और उसकी चुनौतियां

by ROHIT SHARMA
December 3, 2024
युद्ध विज्ञान

माओ त्से-तुंग : जापान के खिलाफ प्रतिरोध युद्ध की अवधि (1) जापानी आक्रमण का विरोध करने के लिए नीतियां, उपाय और दृष्टिकोण

by ROHIT SHARMA
November 28, 2024
युद्ध विज्ञान

विश्लेषण के स्तर के रूप में युद्ध का स्तर

by ROHIT SHARMA
November 27, 2024
युद्ध विज्ञान

माओ त्से-तुंग : जापान के खिलाफ गुरिल्ला युद्ध में रणनीति की समस्याएं, मई 1938

by ROHIT SHARMA
November 13, 2024
Next Post
पटियाला हाऊस कोर्ट में केजरीवाल और टीम की हत्या की धमकी के मायने

पटियाला हाऊस कोर्ट में केजरीवाल और टीम की हत्या की धमकी के मायने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

उत्तर कोरिया : 70 वर्षों के अमेरिका विरोधी टकराव का निष्कर्ष

November 12, 2024

भार‍तीय संविधान और लोकतंत्र : कितना जनतांत्रिक ?

March 9, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.