Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

सॉफ्ट-फासिज्म या मोडरेट-फासिज्म

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 14, 2019
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

You might also like

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

सॉफ्ट-फासिज्म या मोडरेट-फासिज्म

प्रभात कुमार, सामाजिक कार्यकर्त्ता

अब जब लोग मोदी की असलियत कुछ-कुछ समझने लगे हैं तो गडकरी को मोदी की नीतियों से विरोधाभासी बयान दिलवाकर आगे लाने की कोशिश हो रही है ताकि लोग विकल्प दूसरी पार्टियों में न ढूंढ कर, संघ के कारिंदों में ही उलझे रहें. इस दिशा में अगर मध्यमार्गी पार्टियों में भी इन्हें कोई ऐसा वफादार चेहरा मिले, जो फासीवाद की दलाली कर सके, तो इन्हें उसे आगे लाने में गुरेज नहीं होगा.

आज के राजनीतिक दलों की अगर बात की जाय तो भाजपा सबसे ज्यादा प्रयोगधर्मी है या यूं कहें कि सिर्फ भाजपा ही राजनीतिक प्रयोग करती है तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी. सच कहें तो भाजपा भी आरएसएस की प्रयोगशाला मात्र ही है. सारे राजनीतिक प्रयोग संघ के विचारक ही करते हैं. कट्टर हिंदुत्व के एजेंडे के साथ मध्यमार्गी दलों से चुनावी गठबंधन, अम्बेडकर, गांधी, पटेल का समयानुसार गुणगान (जिनका विरोध और अनादर संघ अपने स्थापना काल से ही करता रहा है), नरेंद्र मोदी (अतिपिछड़ा) को प्रधानमंत्री बनाना, रामनाथ कोविन्द (एस.सी.) को राष्ट्रपति बनाना, एससी/एसटी पर अध्यादेश लाना, सवर्ण आरक्षण लागु करना इत्यादि संघ के राजनीतिक प्रयोग के अनूठे उदहारण हैं.

इन सारे प्रयोगों का मकसद फासीवादी सत्ता की स्थापना ही है, जो इनके सरकारों के क्रियाकलापों से झलकता है. फासीवाद धार्मिक कट्टरता, कुंठित जातीयता, घोर पूंजीवाद (देश की अर्थव्यवस्था को चुने हुए पूंजीपतियों के हाथों में सौंपना), एकात्मक सत्ता (तानाशाही) और अंधराष्ट्रवाद का संगम है. राष्ट्रवाद को देशभक्ति समझने की भूल न करें जैसा कि संघी बताने की कोशिश कर रहे हैं. अपने देश से प्यार करना देशभक्ति है जबकि दूसरी राष्ट्रीयताओं से नफरत करना राष्ट्रवाद है.

2014 में एनडीए के बड़े बहुमत के साथ सत्ता में आने और भाजपा के अकेले ही बहुमत के आंकड़े को पार कर जाने से उत्साहित संघ ने मोदी की आक्रामकता के साथ फासीवाद को अनावृत करने का प्रयोग किया. कुछ प्रारंभिक सफलताओं के बाद यह प्रयोग विफल होता देख अब यह एक नए प्रयोग के मंथन में लगा है, सॉफ्ट फासिज्म या मोडरेट फासिज्म का !

इसके तहत ये एक ऐसे मुखौटे की तलाश में हैं जिसको आगे कर जनता के भरोसे को टूटने से रोका जा सके. फासीवाद एक ऐसी भूल भुलैया होती है जिसे समझना बहुत मुश्किल इतना मुश्किल होता है कि कई बार उसके विरोधी भी फासीवादी हरकत कर बैठते हैं, धर्म के नाम पर, जाति या राष्ट्रवाद के नाम पर. इसका मूल कारण इस पर चढ़े आवरण का लोकलुभावन होना है.

अब जब लोग मोदी की असलियत कुछ-कुछ समझने लगे हैं तो गडकरी को मोदी की नीतियों से विरोधाभासी बयान दिलवाकर आगे लाने की कोशिश हो रही है ताकि लोग विकल्प दूसरी पार्टियों में न ढूंढ कर, संघ के कारिंदों में ही उलझे रहें. इस दिशा में अगर मध्यमार्गी पार्टियों में भी इन्हें कोई ऐसा वफादार चेहरा मिले, जो फासीवाद की दलाली कर सके, तो इन्हें उसे आगे लाने में गुरेज नहीं होगा. इसमें एक नाम बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का भी हैं, जिनके विकासवादी चेहरे के पीछे फासीवाद वर्षों से फल-फूल रहा है.

अतः आनेवाले चुनावों में अगर श्री नीतीश कुमार के नाम का भ्रम संभावित प्रधानमंत्री के रूप में फैलाया जाय, तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए क्योंकि समाजवाद के आवरण के कारण इन्हें सीधे तौर पर कोई फासीवादी नहीं कह सकता. यही है सॉफ्ट/मोडरेट फासिज्म, जो फासीवाद विरोधी विचारधारा के लिए एक बड़ी चुनौती है कि वे भोली जनता को इस भ्रमजाल से बचाये.

Read Also-

आम लोगों को इन लुटेरों की असलियत बताना ही इस समय का सबसे बड़ा धर्म है
देश में उभरता साम्प्रदायिक फासीवाद और उसके खतरे
जब उपलब्धियां गिनाने के लिए सरकार के हाथ खाली हों, तो सरकार क्या करे ?
आरएसएस का देश के साथ गद्दारी का इतिहास

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Tags: आरएसएसफासीवादी सत्ता
Previous Post

किसके लिए रफाल डील में डीलर और कमीशनखोर पर मेहरबानी की गई ?

Next Post

अंग्रेजों के खिलाफ सशस्त्र संघर्षों में मुसलमानों की भूमिका (1763-1800)

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

अंग्रेजों के खिलाफ सशस्त्र संघर्षों में मुसलमानों की भूमिका (1763-1800)

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

होलोकॉस्ट : किताबों से शुद्ध होने के बाद, समाज को शुद्ध करने का अभियान

March 2, 2023

आग से खेल रहा है G-7

June 18, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.