Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

शुक्रिया इमरान ! भारत में चुनावी तिथि घोषित कराने के लिए

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 14, 2019
in ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शुक्रिया इमरान ! भारत में चुनावी तिथि घोषित कराने के लिए

शुक्रिया इमरान, जिसने देश को आपातकाल से बचा लिया और देर से सही भारत में लोकसभा चुनाव का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यह लोकतंत्र के समर्थकों के लिए एक राहत की बात थी. 2014 के लोकसभा चुनाव की घोषणा 4 मार्च तक कर दिया गया था. इस बार चुनाव आयोग ने देर की तो लोकतंत्र के समर्थकों की धड़कने बढ़ने लगी थी. पुलवामा में 44 जवानों की हत्या से उपजी हालत को बहाना बनाते हुए राष्ट्रवाद और आतंकवाद का आड़ लेते हुए देश में चुनाव को टालने की जद्दोजहद कर रहे थे.भाजपा-आरएसएस समर्थक सड़कों पर नारे लगाते जुलूस निकाल रहे थे कि चुनाव न हो. उत्तर भारत में भाजपा की ओर से लगाये जा रहे उन्मादी नारे कुछ ऐसा ही बयां कर रहे थे. ये नारे इस प्रकार लगाये जा रहे थे : हमें नौकरी नहीं बदला चाहिए’, ’हम भूखों रह लेंगे पर मोदीजी, बदला लो’, ’आम चुनाव रोक दो, पाकिस्तान को ठोंक दो’, ’पाकिस्तान की मां की …’ ’देश को बचाओ; मोदीजी को फिर से लाओ’ … वगैरह-वगैरह.




केन्द्र की सत्ता पर काबिज आरएसएस के एजेंट नरेन्द्र मोदी, जो न केवल हजारों लोगों के नरसंहार का अभियुक्त ही है, वरन् देश के जजों, बुद्धिजीवियों, अल्पसंख्यकों, दलितों और औरतों की हत्या और प्रताड़ना का भी प्रेरक है, पुलवामा हमले की आड़ में देश में देश में फर्जी राष्ट्रवाद का लहर पैदा करना चाहता था. मुख्यधारा की तलबाचाटू मीडिया के सहारे देश को भयावह युद्धोन्माद की आग में झोंकना चाह रहा था, जिसे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने दूरदृष्टि अपनाते हुए और खुद को किसी भी तरह कमजोर साबित न करते हुए, इस फर्जी युद्धोन्माद की हवा निकाल दी. उसने भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनन्दन को गिरफ्तार कर और फिर उसे स-समय सही सलामत रिहा कर शांति और भाईचारे का संदेश क्या दिया, सारा युद्धोन्माद घुटने पर आ खड़ा हुआ और आज देश में देर से ही सही, चुनाव की घोषणा हो गई.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

देश में चुनाव का होना लोकतंत्र में एक पायदान होता है, अपने नेताओं को चुनने का, ताकि वह अगले 5 साल तक देश की जनता को लूटे-खसोटे या उसे तत्कालिक राहत देकर उसके दर्द को कम करने का प्रयास करे. यह अनायास नहीं है कि इस देश में चुनाव किसी को सत्ता पर बिठाने के लिए नहीं होती बल्कि सत्ताधारियों के कुकर्म से पीछा छुड़ाने के लिए होता है. इस बार भी ऐसा ही होगा. पर इस बार अंतर यह है कि सत्ता का भूखा यह सत्ताधारी भाजपा-आरएसएस यह जानता है कि उसके सत्ता से हटने पर उसके द्वारा देश को ब्राह्मणवादी आग में झोंकने का उसका प्रयास अधूरा रह जायेगा या देश पुनः प्रगति की राह पर चल देगा, जहां दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और महिलाओं की हिस्सेदारी का मांग उठने लगेगी. यही कारण है कि भाजपा और उसके प्रचारमंत्री जो संयोग से इस बार प्रधानमंत्री भी हैं, दिन-रात चुनाव प्रचार अभियान में लगे हुए हैं. उसके लिए इसके अलावा और कोई काम ही नहीं बच गया है. कहा जा रहा है कि चुनाव प्रचार के इस अवधि में नरेन्द्र मोदी तकरीबन 1000 रैलियों को सम्बोधित करेंगे.




परन्तु, जैसा कि पिछले 5 सालों में चुनाव आयोग द्वारा भाजपा की दलाली दिन की रोशनी की तरह साफ हो गई है, भाजपा द्वारा देश में चुनाव टालने का अथक प्रयास भी इस दलाल चुनाव आयोग के लिए संभव नहीं हो पाया. पर, चुनाव का ऐलान करने के लिए मजबूर चुनाव आयोग भाजपा की दलाली और उसके नमक का कर्ज चुकाना नहीं छोड़ा और चुनाव में भाजपा की खुली दलाली करते हुए चुनावों को 7 चरणों में होने का ऐलान कर दिया, ताकि भाजपा और आरएसएस अपने गुंडों के झुंडों को स-समय अलग-अलग चुनाव क्षेत्रों में भेज कर आम जनता को डरा-घमका सके. इससे से आगे बढ़कर ईवीएम के साथ सही तरीके से छेड़छाड़ कर सके.

एनडीटीवी के पत्रकार एंकर रविश कुमार ने इस प्रक्रिया को कुछ इस प्रकार दर्शाया है : आम चुनावों का एलान हो गया है. चुनाव आयोग ने जो चरण बांधे हैं उसे लेकर सवाल उठ रहे हैं. 2014 में बिहार में छह चरणों में चुनाव हुए थे. 2019 में 7 चरणों में होंगे. एक शांतिपूर्ण राज्य में सात चरणों में चुनाव का क्या मतलब है. 2014 में झंझारपुर, मधुबनी, दरभंगा को मधेपुरा, समस्तीपुर, बेगुसराय और खगड़िया के साथ चौथे चरण में रखा गया था. झंझारपुर, मधुबनी और दरभंगा एक दूसरे से सटा हुआ है. इस बार इन तीनों पड़ोसी ज़िले को अलग-अलग चरणों में रखा गया है. झंझारपुर में मतदान तीसरे चरण में यानी 23 अप्रैल को होगा. दरभंगा में मतदान 29 अप्रैल में हैं. मधुबनी में पांचवें चरण में 6 मई को होगा. चुनाव आयोग ही बता सकता है कि तीनों पड़ोसी ज़िले का वितरण अलग-अलग चरणों में क्यों रखा गया है. किसी की सहूलियत का ध्यान रखकर किया गया है या फिर आयोग ने अपनी सहूलियत देखी है.




उसी तरह महाराष्ट्र में 4 चरणों में चुनाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं. योगेंद्र यादव ने सवाल किया है कि 2014 में उड़ीसा में दो चरणों में चुनाव हुए थे. इस बार चार चरणों में होंगे. पश्चिम बंगाल में 5 की जगह 7 चरणों में चुनाव होंगे. यही नहीं इस बार चुनावों के एलान में भी 5 दिनों की देरी हुई है. 2014 में 5 मार्च को चुनावों का एलान हो गया था. इन तारीखों के ज़रिए चुनाव प्रबंधन को समझने के लिए ज़रूरी है कि ये सवाल पूछे जाएं. यह वही चुनाव आयोग है जिसने पिछले विधानसभा में प्रेस कांफ्रेंस के लिए संदेश भिजवा कर वापस ले लिया था. पता चला कि उस बीच प्रधानमंत्री रैली करने चले गए हैं. कहीं ऐसा तो नहीं कि इस बार 100 सभाओं को समाप्त कर उनके दिल्ली लौट आने का इंतज़ार हो रहा था !

देश में चुनाव करवाने के लिए चुनाव आयोग को मजबूर करने और देश में लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को एक बार फिर शुक्रिया, जिसने अपने सूझ-बूझ का परिचय देकर देश को आपातकाल से बचा लिया.




Read Also –

लाशों का व्यापारी, वोटों का तस्कर
उत्तर भारत में उन्मादी नारा
बालाकोट : लफ्फाज सरकार और तलबाचाटू मीडिया
लाशों पर मंडराते गिद्ध ख़ुशी से चीख रहे हैं ! देशवासियो, होशियार रहो !
पुलवामा में 44 जवानों की हत्या के पीछे कहीं केन्द्र की मोदी सरकार और आरएसएस का हाथ तो नहीं ?




[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]



Tags: शुक्रिया इमरान
Previous Post

वन अधिकार कानून, 2006 पर हमला

Next Post

‘सर्जिकल स्ट्राइक’ जो सत्ता की तामाम विफलताओं पर पानी फेर दे, हर राजनैतिक पार्टी के नेता को किंकर्तव्यविमूढ़ बना दे.

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

‘सर्जिकल स्ट्राइक’ जो सत्ता की तामाम विफलताओं पर पानी फेर दे, हर राजनैतिक पार्टी के नेता को किंकर्तव्यविमूढ़ बना दे.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कुलीन कुंभ के अंदर – कोई भीड़ नहीं, कोई अराजकता नहीं, केवल वीआईपी संगम, 5-सितारा आध्यात्मिकता

February 3, 2025

संसदीय चुनाव और शर्मिला इरोम का 90 वोट

March 16, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.