Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

मोदी के झूठे वायदे आखिर कब तक ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 8, 2019
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मोदी के झूठे वायदे आखिर कब तक ?

हजारों लोगों की हत्या करने वाले अपराधी सरगना नरेन्द्र मोदी झूठे वायदों से लोगों के अंदर एक फर्जी आशा जगाकर देश की सत्ता पर काबिज होते ही अपने तमाम वायदों को भुला कर ठीक वहीं कार्य करने लगे जो कांग्रेस ने अधूरे छोड़े थे और जिसका देश की जनता और खुद भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बने नरेन्द्र मोदी विरोध कर रहे थे. मसलन, जीएसटी, एफडीआई वगैरह. नरेन्द्र मोदी अपने कार्यकाल के 5 सालों में अपने किये चुनावी वायदों में से एक भी पूरा नहीं किये उल्टे देश को नोटबंदी और जीएसटी जैसे आपदा में फंसा कर सैकड़ों लोगों को मौत के घाट उतारे डाले, लाखों लोगों का रोजगार छीनकर उसे बेरोजगार बना कर दर-दर भटकने के लिए छोड़ दिया. हजारों किसान कर्ज के जाल में फंसकर आत्महत्या कर लिये.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

सरकारी नौकरी में लाखों पदों पर बहाली को रोक कर उन पदों को ही समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं. इतना ही नहीं देश की तकरीबन 12 लाख करोड़ रूपया कर्ज के नाम पर देश के कॉरपोरेट घरानों को देकर माफ कर दिया और उसे देश से बाहर जाने का रास्ता सुलभ कर दिया. ऐसे में देश की तमाम जनता मोदी की इन कारगुजारियों से उब गई है और मोदी को सत्ताच्युत करने के लिए एड़ीचोटी का जोर लगा दी है.




तब बहुरूपिया नरेन्द्र मोदी आसन्न लोकसभा चुनाव में आम मेहनतकश जनता के खून में डूबे अपना छद्म चेहरा लेकर चुनावी सभाओं को जहां-तहां सम्पन्न कर रहे हैं और लोगों को भ्रम में डालने का असफल प्रयास कर रहे हैं. इसी प्रक्रिया में रविवार को त्रिपुरा के उदयपुर में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहते हैं कि ‘विपक्षी दल उन्हें सत्ता से हटाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं, भले ही उन्हें इसके लिए पाकिस्तान के गीत ही क्यों न गाना पड़े.’ इसमें सबसे मजेदार बात यह है कि खुद नरेन्द्र मोदी बिना बुलाये पाकिस्तान जाते हैं, बिरयानी खाते हैं और उसके आईएसआई जैसी खुफिया ऐजेंसियों को सूचना मुहैय्या कराते हैं. उसके पार्टी के कार्यकर्ता उसके एजेंट बनकर सेना की गुप्त जानकारियां मुहैय्या कराते हैं. पठानकोट आतंकी हमले की जांच उसी आईएसआई से कराकर अपनी पीठ थपथपाते हैं. बेहद ही निर्लज्ज चेहरा है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का.

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के दौरान हुए शारदा घोटाले आदि का जिक्र करते हुए नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि ‘यह चौकीदार लूटे गये एक-एक पैसे का हिसाब मांगेगा.’ जबकि उस घोटाले तमाम अभियुक्त भाजपा में शामिल हो चुके हैं और पवित्र बन गये है. उसी तरह देश के 12 लाख करोड़ रूपये लेकर भगाने वाले उद्योपतियों के साथ मोदी और भाजपा के बेहद प्रागाढ़ रिश्ते जगजाहिर हैं. काले धन को देश से वापस लाने के नाम पर देश से लाखों करोड़ रूपये विदेश में सुरक्षित पहुंचा आने वाले मोदी आखिर किस मूंह से ‘एक-एक पैसे का हिसाब मांगेगा’ ?




मोदी सरकार के 5 साल के शासन काल में जब देश की तमाम संस्थायें भाजपा का दलाल बन चुकी है, और अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ जमकर देश की तमाम संवैधानिक संस्थानों को हथियार बनाकर इस्तेमाल कर ही है. इसके बावजूद जब आम जनता नरेन्द्र मोदी से सवाल करना बंद नहीं कर रही है तब वह देश के अंदर पाकिस्तान का हौब्बा बनाकर खड़ा करना चाह रही है. यह अनायास नहीं है कि पाकिस्तान के इमरान खान सरकार में विदेश मंत्री रहे शाह महमूद कुरैशी ने दावा किया है कि ‘भारत 16 से 20 अप्रैल के बीच देश (पाकिस्तान) पर एक और हमला करने की योजना बना रही है. और इस कार्रवाई को जायज करार देने के लिए किसी तरह का हादसा कराया जा सकता है.’

पाकिस्तान का यह अंदेशा अनायास नहीं है. भाजपा खुद पुलवामा हमले में 44 सिपाहियों की हत्या करा कर देश में राष्ट्रवादी माहौल पैदाकर आसन्न चुनाव को टालने का भरसक प्रयास किया था. परन्तु पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के सधे कदम ने एक ओर जहां राष्ट्रवाद के गुब्बारे का हवा निकाल दिया वहीं दुनिया भर में मोदी की किरकिरी हुई. तब उसने अंतरिक्ष में अपने ही सैटेलाईट को मिसायल से नष्ट कर अंतरिक्ष में और ज्यादा मलबा पैदा कर अन्तराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को ही खतरे में डाल दिया, जिसके कारण भी मोदी सरकार की दुनिया भर में किरकिरी हुई. जिस कारण मोदी के तमाम दाव एक के बाद विफल होते जा रहे हैं और देश में मोदी के जनविरोधी नीतियों का विरोध थम नहीं रहा है. तब देश में एक बार फिर राष्ट्रवादी माहौल पैदा करने के लिए पुलवामा जैसे हमले की आड़ में पाकिस्तान विरोधी गतिविधियों की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता.




नरेन्द्र मोदी के 5 साल के शासन काल की अवधि में भारत की विदेश नीति का आलम यह है कि बेटी-रोटी के संबंध जैसे भारत के प्रबल समर्थक नेपाल जैसे हिन्दु राष्ट्र भी मोदी की नीतियों से बिक्षुब्ध हो गया है. परिणामतः वह अब चीन की ओर झुक रहा है और चीन अपने देश से नेपाल तक हिमालय में सुरंग बनाकर रेल लाईनों का विकास कर रहा है, जो भारत विरोध का नया अध्याय लिखेगी, जो नरेन्द्र मोदी के नेपाल विरोधी नीतियों का ही परिणाम है.

नरेन्द्र मोदी के 5 साल का शासनकाल भारत को दुनिया भर में बदनाम करने और देश को अवैज्ञानिक माहौल में ढकेलने का नया अध्याय लिखने के लिए सदा याद किया जायेगा. इसी के साथ अगर नरेन्द्र मोदी की सरकार अगर एक बार फिर सरकार बनाने में कामयाब होती है तब बतौर भाजपा नेता देश में फिर कभी चुनाव नहीं होगा और देश की भाजपा सत्ता सीधे तौर आम लोगों को लूटने और कुचलने के लिए उन सारे कुकर्मों को अंजाम देगी, जो मुनस्मृति में दर्ज है.




Read Also –

लोकसभा चुनाव 2019 : सुप्रीम कोर्ट के जजों, फिल्मकारों, लेखकों और वैज्ञानिक समुदायों का आम जनता से अपील
मोदी द्वारा 5 साल में सरकारी खजाने की लूट का एक ब्यौरा
हे राष्ट्र ! उठो, अब तुम इन संस्थाओं को संबोधित करो
भारत में हर समस्‍या के लिए जवाहर लाल नेहरू जिम्‍मेदार हैं ?
बालाकोट : लफ्फाज सरकार और तलबाचाटू मीडिया




[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]




Tags: अपराधी सरगना नरेन्द्र मोदीआईएसआईझूठे वायदोंपाकिस्तानरोज़गारसत्ताच्युत
Previous Post

17वीं लोकसभा के चुनाव में खड़े तमाम प्रत्याशियों के नाम एक खुला पत्र

Next Post

बीएसएनएल : मोदी अम्बानियों का चपरासी है, चौकीदार है

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

बीएसएनएल : मोदी अम्बानियों का चपरासी है, चौकीदार है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

‘खून की पंखुड़ियां’: एक परिचय

September 25, 2024

बारकोड : उत्पाद संबंधित जानकारी का डिजिटलाइजेशन

September 4, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

March 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

March 7, 2026

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.